पीएम आज आंध्र को देंगे 2 लाख करोड़ की सौगात, हरित हाइड्रोजन केंद्र-औषधि पार्क की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उद्घाटन करेंगे।
इनमें हरित हाइड्रोजन केंद्र और औषधि पार्क प्रमुखता से शामिल हैं। पिछले वर्ष लगातार तीसरी बार पीएम का पद संभालने के बाद यह मोदी का राज्य का पहला दौरा होगा।
Leave a Reply