प्रेमी के घर पहुंच कर युवती ने खाई कीटनाशक दवा हालत गंभीर

प्रेमी के घर पहुंच कर युवती ने खाई कीटनाशक दवा हालत गंभीर
गोरखपुर।गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बुधवार को प्रेमी के घर पहुंचकर कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। उधर युवती के पहुंचने पर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोस के गांव के युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन घर वालों के इनकार करने पर युवक ने भी शादी करने से मना कर दिया।
इधर, जानकारी होने पर युवती के घर वालों ने भी प्रेम प्रसंग को लेकर उसे डांट फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर युवती अपने घर से निकली और प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। वहां पर युवक को नहीं पाकर उसके दरवाजे पर कीटनाशक खा लिया और कुछ देर बाद अचेत होकर गिर गई। युवक के घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *