वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत पर गोरखपुर में जश्न, कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

 

गोरखपुर। वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की ऐतिहासिक जीत का जश्न गोरखपुर में जोरशोर से मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शास्त्री चौक पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को मिठाई बांटकर खुशी साझा की।

इस दौरान “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “प्रियंका गांधी वाड्रा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। आलोक प्रसाद ने इस अवसर पर प्रियंका गांधी की जीत को कांग्रेस की नीतियों की जीत बताया और कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *