गोला/गोरखपुर।उपनगर गोला के बेवरी चौराहा स्थित नारायण रिसोर्ट में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं चिल्लूपार के सह प्रभारी रमाशंकर यादव का कार्यकर्ताओ व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बड़े धूम-धाम से केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
चिल्लूपार के पूर्व सपा विधान सभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा पूर्व के कार्यकाल में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान सपा म•स• के जिला महासचिव सरोज आलम ऊर्फ मुन्ना हाशमी,नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव,अनूप यादव (गोलू), एडवोकेट भीम यादव,रामकिशुन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
Leave a Reply