मुख्यमंत्री से मिले सांसद रवि किशन, गोरखपुर के विकास कार्यों सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले सांसद रवि किशन, गोरखपुर के विकास कार्यों सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ: गोरखपुर के सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और महाकुंभ 2025 के बेहतरीन प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय की कामना भी की।

 गोरखपुर के विकास कार्यों पर विशेष चर्चा,

बैठक के दौरान रवि किशन ने मुख्यमंत्री से गोरखपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने गोरखपुर में चल रही महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं, सड़क विस्तार कार्यों, शहर के सौंदर्यीकरण, रोजगार सृजन और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 उत्तर प्रदेश में निरंतर विकास,

रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार, युवाओं को नए अवसर, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का भव्य आयोजन, औद्योगिक निवेश और अवस्थापना विकास तेजी से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने भी गोरखपुर और पूर्वांचल के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सांसद रवि किशन को आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो सके।

यह मुलाकात प्रदेश के भविष्य को लेकर सकारात्मक रही, जिसमें विकास कार्यों की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।

  सौजन्य: पवन दुबे, पी आर ओ, सासंद गोरखपुर।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *