भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एस एन सिंह ने संभल दंगों पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ” देखिये 1978 में संभल में दंगे होते है, 184 हिंदुओं की जान चली जाती है, जिंदा जला के उन्हें मार दिया जाता है।
सरकार की जवाब देही होती है और जिम्मेदारी होती है न्याय की, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसी सरकार बनती है, तुष्टिकरण वाली सरकार जो अपराध और अपराधियों को आभूषण की तरह प्रयोग करती है। किसी तरह से कुर्सी बनी रहें,बची रहें इस नाते अपराधियों को जिन्होंने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया था, उनसे कानूनी मुकदमे को वापस ले लेती है। ये क्या दर्शाता है कि समाजवादी पार्टी को कभी देश से मतलब नहीं था, प्रदेश से मतलब नहीं था, कानून व्यवस्था से मतलब नहीं था, संविधान से मतलब नहीं था, उन्हें मतलब था तो केवल तुष्टीकरण, तुष्टीकरण, तुष्टीकरण से और मतलब था तो केवल अपनी कुर्सी, कुर्सी और कुर्सी से। “
Leave a Reply