स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत 23 oct

स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत

बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपिया उमरांव निवासी कक्षा 3 की छात्रा सत्या यादव पुत्री धीरेन्द्र यादव बुधवार की प्रातः गांव के बगल में बहने वाली सरयू नदी में नहाते समय सरयू नदी में डूब गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत
स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत
प्राप्त समाचार के अनुसार पवित्र कार्तिक मास में पवित्र सरयू में स्नान के लिए ग्रामीण महिलाएं व पुरुष रोज जाते हैं। उनके साथ बच्चे भी चले जाते हैं। बुधवार को लोग नहाने गए। धीरेन्द्र यादव की दस वर्षीया पुत्री सत्या भी रोज की भांति नदी में नहा रही थी। नहाने के बाद सत्या नदी से बाहर आना चाही किन्तु पैर फिसल जाने के चलते गहरे पानी में चली गई और सरयू के प्रवाह से हार गई और सदा के लिए सरयू की गोद में समां गई। सूचना पाकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और नदी में सत्या को ढूंढने का प्रयास किया। किसी ने बड़हलगंज पुलिस को बताया तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। नदी में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस भी तलाश में जुट गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर जिलापंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार यादव ने पहुंचकर सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क किया और राज्य आपदा मोचन बल को बुलाया। नदी में शव को खोजा जा रहा है लेकिन शव का कहीं पता नहीं चला।

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *