सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ में 19,20 नवंबर को रजत जयंती समारोह, तैयारी पूरी,मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जार्ज कुरियन

गोरखपुर। सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह बड़े पैमाने पर मनाने जा रहा है।19 और 20 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जार्ज कुरियन शामिल होंगे। उनके साथ सांसद रविकिशन शुक्ला भी रहेंगे उपस्थित।इस अवसर पर संगीत, नृत्य, भाषण सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य थॉमस फिलिप्स ने बताया कि 19 और 20 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में 1600 छात्र विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य थॉमस फिलिप्स ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 3200 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल ICSE बोर्ड के जिला टॉपर दो छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में 25 वर्षों से योगदान दे रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

20 नवंबर को आयोजित दूसरे दिन के कार्यक्रम में गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा मुख्य अतिथि होंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा विशेष विशिष्ट अतिथि तथा डीआईजी एस. चिनप्पा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रधानाचार्य फिलिप्स ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों और विद्यार्थियों को बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम का पूरा आनंद दिलाना है। उन्होंने कहा कि सेंट जोसेफ स्कूल ने 25 वर्षों की अपनी यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं और रजत जयंती समारोह इसी सफलता का उत्सव है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *