सावन का प्रथम सोमवार: मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया अभिषेक
गोरखपुर।सावन महीने के पहले सोमवार को विकासखंड जंगल कौड़िया अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर जिंदपुर , झारखंडी मंदिर महला, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर सिहोरवा, शिव मंदिर बलुआ, सहित अन्य शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी और वही महिलाओं के गीत से भक्तिमय माहौल बना रह।मध्य रात से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खास भीड़ लगी रही। साथ ही अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ की। सावन माह के पहले सोमवार के दिन शिवलिंगों का दूध, जल, से अभिषेक कर शिवलिंगों पर पुष्प, बेल पत्र,भांग, धतूरे ,से सजाकर विध विधान से पूजा पाठ अर्चन किया गया।
सावन का प्रथम सोमवार: मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया अभिषेक

Leave a Reply