गोरखपुर के सांसद बने दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक

गोरखपुर। गोरखपुर के सदर सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन शुक्ला को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी।

रवि किशन शुक्ला ने स्टार प्रचारक के रूप में चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी की नीतियों और विकास योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे और पार्टी को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि रवि किशन अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला और जनसंपर्क की कुशलता के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस नई भूमिका से दिल्ली चुनाव में भाजपा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *