सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे मे छात्राओ को दी जानकारी

सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे मे छात्राओ को दी जानकारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) मिशन शक्ति फेज 05 के तहत व्यायाम प्रशिक्षक, सर्वेश कुमार तिवारी ने नेशनल इंटर कॉलेज मे 11/12 वीं की छात्राओ को महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर के बारे मे बताया गया एवं महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के बारे मे चल रहें ऑपरेशन व अन्य अधिनियम के बारे मे बताया। इस अवसर पर कई छात्राओ द्वारा पूछे गए सवालों के जबाब भी दिए गए। विद्यालय के स्टाफ ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए विभाग को धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर विद्यालय स्टॉफ, पीआरडी स्वयंसेवक संजीत कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *