Tag: #Art#culture#gorakhpur#up

  • विधायक ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

    विधायक ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज संविधान दिवस के अवसर पर बड़हलगंज स्थित मिनी ग्रामीण स्टेडियम में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया।

    1. बुधवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम मेंआयोजित खेल स्पर्धा का शुभारम्भ करते हुये विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने खेल प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के साथ निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

    इस अवसर पर मौजूद युवा कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विभ्राट चन्द्र कौशिक, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल प्रदान किया।

    इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विप्लव कुमार गुप्त, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, राजीव पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, सर्वेश मिश्र, सभासद प्रतिनिधि रामदास, आर एस यादव, डा. रमेश चंद्र, मनोज निगम, उमेश यादव, संजीत कुमार आदि मौजूद थे।

  • गोरखपुर महोत्सव : कुमार सुजीत की सुरमयी प्रस्तुति से गूंजेगा मुख्य मंच

    गोरखपुर महोत्सव : कुमार सुजीत की सुरमयी प्रस्तुति से गूंजेगा मुख्य मंच

    गोरखपुर महोत्सव: कुमार सुजीत की सुरमयी प्रस्तुति से गूंजेगा मुख्य मंच,

    गोरखपुर महोत्सव 2025 में इस बार संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे प्रसिद्ध लोकगायक कुमार सुजीत। अपने लोकगीतों और सुरीली आवाज से दिल जीतने वाले कुमार सुजीत 10 जनवरी की शाम चंपा देवी पार्क (रामगढ़ताल) में आयोजित महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देंगे।

    ब्रह्मपुर ब्लॉक के निबहीं गांव से ताल्लुक रखने वाले कुमार सुजीत ने लोकसंगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके गीतों में पूर्वांचल की संस्कृति और लोकजीवन की झलक साफ दिखाई देती है। उनकी परफॉर्मेंस न सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार में बल्कि देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में भी लोकप्रिय है।

    कार्यक्रम का विवरण:
    स्थान: चंपा देवी पार्क, मुख्य मंच
    समय: 10 जनवरी, शाम 6 बजे

    आयोजकों का कहना है कि कुमार सुजीत की प्रस्तुति महोत्सव में चार चांद लगा देगी। यह कार्यक्रम गोरखपुरवासियों के लिए संगीत और लोकसंस्कृति के संगम का अनुभव प्रदान करेगा।

    सभी संगीत प्रेमियों को आमंत्रण:
    गोरखपुर महोत्सव का यह संगीतमय आयोजन आपकी शाम को यादगार बनाएगा। आइए, और इस लोकसंगीत यात्रा का हिस्सा बनें।

  • गोरखपुर महोत्सव के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तरीय तैयारीयों में जुटा

    गोरखपुर महोत्सव के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तरीय तैयारीयों में जुटा

    डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर की मौजूदगी में चंपा देवी पार्क में चला विशेष सफाई अभियान,

    10 जनवरी से चंपा देवी पार्क में शुरू होगा गोरखपुर महोत्सव,

    जिला प्रशासन युद्ध स्तरीय तैयारी में जुटा,

    गोरखपुर। 10 जनवरी से चंपा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत होगी। गोरखपुर महोत्सव की तैयारी के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। विभिन्न विभाग के लोग अपने-अपने काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हिमांशु शेखर ठाकुर ने 100 से ज्यादा ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ रविवार को चंपा देवी पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया।

    10 जनवरी से गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत हो रही है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे गोरखपुर महोत्सव का आयोजन मुख्य रूप से चंपा देवी पार्क में किया जाएगा, जहां पर एक बड़ा पंडाल और स्टेज बनाया जा रहा है। इसके अलावा महोत्सव में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए जा रहे, जिसमें खाने पीने से लेकर अन्य प्रकार के सामग्रियों का स्टॉल लगाया जाएगा। जिले के तमाम आला अधिकारी लगातार मौका मुआयना में लगे हुए हैं। तैयारी के दौरान चंपा देवी पार्क में फैली गंदगी को साफ करने के लिए आज पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हिमांशु शेखर ठाकुर भरी लाव-लश्कर के साथ चंपा देवी पार्क पहुंचे।

    पंचायती राज्य विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के तकरीबन 100 से ज्यादा सफाई कर्मियों को चंपा देवी पार्क में बुलाया गया। सफाई कर्मियों ने लगातार कई घंटे तक सफाई अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर हिमांशु शेखर ठाकुर भी चंपा देवी पार्क में डटे रहे। उनकी देखरेख में यह पूरा काम किया गया।

    हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि पंचायती राज विभाग के सफाईकर्मी व अन्य कर्मचारी गोरखपुर महोत्सव समापन तक अपना विशेष योगदान इस कार्यक्रम में देते रहेंगे।

  • युवा चेतना समिति द्वारा 24वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह 2024 की गरिमामयी घोषणा

    युवा चेतना समिति द्वारा 24वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह 2024 की गरिमामयी घोषणा

    युवा चेतना समिति द्वारा 24वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह 2024 की गरिमामयी घोषणा,

    5 जनवरी को होगा स्वर्ण पदक सम्मान समारोह,

    गोरखपुर। युवा चेतना ट्रस्ट के संरक्षण में संचालित युवा चेतना समिति ने 24वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह 2024 के सम्मानित विभूतियों की घोषणा कर दी है। यह भव्य आयोजन 5 जनवरी 2025 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित होगा। इस समारोह में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, कला, उद्योग और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

    यह घोषणा समिति के संरक्षक डॉ. शिवशरण दास और डॉ. विमल कुमार मोदी की देखरेख में, समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्यों और समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    युवा चेतना समिति द्वारा यह सम्मान समारोह उन विभूतियों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करता है, जिन्होंने अपने विशिष्ट कार्यों से न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह आयोजन समाज में उत्कृष्टता, प्रेरणा और निष्ठा के आदर्शों को बढ़ावा देने का माध्यम है।

    सम्मानित विभूतियों की सूची;

     विशिष्ट सम्मान;

    1. `कर्मवीर सम्मान 2024:`
    *श्री गिरीश चंद्रा* (संस्थापक, सेंट पॉल स्कूल, गोरखपुर)
    शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समाज के सशक्तीकरण हेतु अद्वितीय योगदान।

    2. `श्रमवीर सम्मान 2024:`
    *एहसान करीम खान* (प्रबंध निदेशक, स्पाइस प्लाई लैमिनेटर्स, गोरखपुर)
    उद्योग, नवोन्मेष और श्रमिक कल्याण में अनुकरणीय सेवाओं के लिए।

    3. `विट्ठल दास मोदी सम्मान 2024:`
    *डॉ. आर. त्रिपाठी* (पूर्व अध्यक्ष, गोरखपुर मेडिकल एसोसिएशन)
    चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय सेवा और नवाचार।

    4. `डॉ. कमलेश श्रीवास्तव अरोड़ा स्मृति सम्मान:`
    डॉ. श्रीमती किरण श्रीवास्तव,
    समाजसेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान।

    5. डॉ. राम रक्षा पांडेय स्मृति सम्मान 2024:
    प्रो. कृष्ण चंद्र लाल,
    हिंदी साहित्य और भाषा के प्रचार-प्रसार में विशिष्ट योगदान।

    6. `संगीत का शिखर सम्मान:`
    रानू जॉनसन (प्रसिद्ध बांसुरी वादक),
    भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने के लिए।

    7. `विधि व्यवसाय शिखर सम्मान 2024:`
    श्री ओमप्रकाश गुप्त (वरिष्ठ अधिवक्ता),
    न्याय और विधिक क्षेत्र में समर्पित योगदान।

    8. `नाट्य कला शिखर सम्मान 2024:`
    श्री अशोक महर्षि,
    रंगमंच और नाट्यकला में अप्रतिम योगदान।

    9. गोरखपुर पत्रकारिता का शिखर सम्मान 2024:
    श्री महेश अश्क (वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार),
    पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान।

    10. `पर्यावरण एवं फोटोग्राफी सम्मान:`
    श्री अनुपम अग्रवाल (आर्किटेक्ट),
    पर्यावरण संरक्षण और फोटोग्राफी में रचनात्मक योगदान।

    11. `साहित्य शिखर सम्मान 2024:`
    श्री रणविजय सिंह (IRTS),
    साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए।

    युवा समाजसेवी सम्मान,

    1. `विशिष्ट युवा समाजसेवी सम्मान:`
    सुश्री माही यादव,
    युवा समाजसेवा में प्रेरणादायक कार्यों के लिए।
    2. `युवा समाजसेवी सम्मान:`
    पंडित ध्रुव देव मिश्र पाषाण (देवरिया),
    समाजसेवा और जनकल्याण में उल्लेखनीय योगदान।

    आयोजन की भव्यता,

    इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने बताया कि समारोह में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी। यह आयोजन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। उन्होंने कहा, `”हमारा उद्देश्य समाज में उत्कृष्टता और आदर्शों को बढ़ावा देना है। यह सम्मान समारोह उन विभूतियों को समर्पित है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अद्वितीय कार्य कर समाज और देश का गौरव बढ़ाया है।”`

    इस अवसर पर समिति के अन्य प्रमुख सदस्य— *श्री एस. के. अग्रवाल, आर. एन. सिंह, डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, डॉ. अमित मिश्रा, अच्युतानंद शुक्ला, डॉ. राजीव कुमार पांडेय, और अन्य* गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं दीं।

    समारोह का विवरण 5 जनवरी 2025 को संवाद भवन, गोरखपुर विश्वविद्यालय में किया जायेगा।

    यह समारोह समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के लिए यह आयोजन गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है।

     

  • गोरखपुर महोत्सव : नए कलाकारों की प्रस्तुति और भोजपुरी नाइट का आकर्षण

    गोरखपुर महोत्सव : नए कलाकारों की प्रस्तुति और भोजपुरी नाइट का आकर्षण

    गोरखपुर : आगामी गोरखपुर महोत्सव इस बार नई ऊर्जा और नवाचार से भरपूर होगा। 10 जनवरी से शुरू होने वाले इस महोत्सव का समापन 12 जनवरी को होगा। खास बात यह है कि इस बार नए कलाकार संस्कार गीतों की प्रस्तुति देंगे। लोकगायक राकेश श्रीवास्तव के साथ ये कलाकार 12 जनवरी को मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

    राकेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भोजपुरी नाइट के लिए चर्चित गायक रितेश पांडेय को आमंत्रित करने पर विचार चल रहा है।

     नई जगह और स्टॉलों का विस्तार,
    महोत्सव इस बार नई जगह पर आयोजित किया जाएगा। चंपा देवी पार्क के वाटर पार्क वाले हिस्से में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। पुस्तक मेले के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया भी चार-पांच दिनों में शुरू कर दी जाएगी।

    पर्यटन विभाग के अनुसार, इस बार महोत्सव में हर उम्र और रुचि के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास होगा। आयोजकों ने इसे यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

    गोरखपुर महोत्सव के इस आकर्षक आयोजन में शहरवासियों को बेहतरीन सांस्कृतिक और साहित्यिक अनुभव मिलने की उम्मीद है।

  • राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के द्वारा किया गया रेत शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन

    राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के द्वारा किया गया रेत शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन

    राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में 15 वीं राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता 12 दिसम्बर को किया गया। प्रतियोगिता का विषय स्वतंत्र आकृक्ति की खोज निर्मल राप्ती रखा गया था। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाली संस्था, एस्प्रा हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ, शिव शक्ति कपूर एस.एस., सिसोदिया आर्थोपेडिक सेन्टर, बशारतपुर, गोरखपुर एवं फोटोग्राफर एवं मिडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० प्रदीप शुक्ला जी, विधायक सहजनवाँ जी ने कार्यक का लोकार्पण एवं पुरस्कार वितरण किया। उन्होनं कहा यह कार्य नवांकुर युवा कलाकारों का एक नया अभिरूचि एवं उत्कृष्ठता पर लाने में सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के सभी कलाकार इन लोगो का मार्गदर्शन कर रहे है। विशिष्ट अतिथि डॉ० भारत भूषण जी ने कहा कि यह कार्यकम प्रदेश स्तर से भी बड़ा आयोजन है जिसमे नवांकुर से वरिष्ठ कलाकार सम्मिलित हुए मै आयोजक मण्डल को बहुत बहुत साधुवाद एवं शुभकामनाएं देता हूँ कि हमारे गोरखपुर में ऐसा कार्यकम किया जा रहा है। कार्यकम के आयोजक एवं सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष भाष्कर विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नवांकुर एवं युवा कलाकारों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी लोगो ने नए से नए कलाकृक्तियों का निर्माण किया। जिसमे 24 टीमें प्रतिभाग की जिसमे 12 टीमें सिनियर वर्ग एवं 12 टीमें जूनियर वर्ग की प्रतिभाग की। जिसमें टोटल प्रतिभागियो की संख्या 350 रही। संस्था के महामंत्री श्री सुशील गुप्ता वरिष्ठ, मुर्तिकार ने प्रतिभागियों के कलाकृक्तियों का निर्णायक की भुमिका निभाई। सिनियर वर्ग के

    प्रथम पुरस्कार दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विक्रि गो०, आकारा यादव द्वितीय पुरस्कार दीन द‌याल उपाध्याय गोरखपुर विवि०म०, स्वपनिल मिश्र तृतीय पुरस्कार दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विष० गो०, श्रेया विश्वकर्मा। सात्वंना पुरस्कार दोन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि०जा०, सन्नी निषादजूनियर वर्ग के

    प्रथम पुरस्कार

    सं०८ एसइयूज कालेज, गोरखपुर

    द्वितीय पुरस्कार मुरारी इण्टर कालेज, सहजनवा गोरखपुर

    तृतीय पुरस्कार लक्ष्‌मी प्रसाद मेमोरियल पलिक स्कूल, गोला वाजार

    सांत्वनां पुरस्कार डी. ए० वी० ३०टर कालेज, गोरखपुर

    मन्च संचालिका का दायित्व दीप्ती अनुराग रेडियो जॉकी व अनुराग सुमन ने मंच संचालन का कार्यभार सम्भाला। विकास पथ पर राप्ती तीरे रेत शिल्प निर्माण 15वीं प्रस्तुति उत्तर प्रदेश विकास यात्रा विगत 14 वर्ष पूर्व 12 दिसम्बर को यह कार्यकम प्रो० मनोज कुमार सिंह द्वारा शुरू किया गया था। इस कार्यकम को सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन ने निरन्तर बनाया रखा युवा नवांकुर और सिद्धस्त कलाकारों का दल अपनी अपनी शैली रेत को माध्यम बनाकर संदेशयुक्त रेत शिल्प की रचना नही करते अपितु सौहार्द को भी स्थापित करने का प्रयास करते है। अपनी कला कृक्तियों को अन्तिम रूप प्रदान करते। सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के तरफ से डॉ० संदीप श्रीवास्तव को प्रो० मनोज कुमार कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया व मनोज कुमार को संत किशोर कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साथी कलाकारों का समूह निरन्तर स्थानीय राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता मे कला के माध्यम से गोरखपुर का नाम पुरे भारत मे रोशन कर रहे है। जिसमे शान्त कुमार सिंह गोकुल, अनिल सोनकर, विवेक चौधरी, कुलवंत सिंह, रोहित संजीव गुप्ता विश्वकर्मा, शिवम कुमार, राहुल पासवान, आलेख शरण, निखिल सिह, अमृता विश्वकर्मा, अशोक प्रजापति, अनिल प्रजापति, शशांक प्रजापति, अमन चौधरी, डॉ० रेखा रानी शर्मा, प्रमोद मिश्रा, प्रवीण पाण्डेय, नंद किशोर गौड़, बृजेश यादव, दीपक तिवारी, आकर्षित मिश्रा, विष्णु मोहन सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

  • किड्स किंगडम प्ले वे स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    किड्स किंगडम प्ले वे स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

     

    ब्यूरो प्रभारी :विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे), चिल्लूपार क्षेत्र के ग्राम कृतपुरा में स्थित विद्यालय किड्स किंगडम प्ले वे स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एल के जी से कक्षा आठ तक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने क्लिन इंडिया ग्रीन इंडिया, सन राईस, विदाउट पलुशन इंडिया एवं पर्यावरण इत्यादि थीम पे चित्रकारी कर समाज को संदेश दिया ।

    चित्रकला प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी की आराध्या यादव, कक्षा 1 की आस्था साहनी कक्षा 2 की वैष्णवी दूबे, कक्षा 3 के अभय प्रजापति कक्षा 4 की आयत रहमान, कक्षा 5 की ज्योति प्रजापति, कक्षा 6 के रोहन चौरसिया, कक्षा 7 की शिवानी व कक्षा 8 की सिमरन सिंह को मुख्य अतिथि डॉ बृजेश यादव द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ बृजेश यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में रचनात्मक विकास होता है और बच्चों को बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि उनमें में गुणात्मक एवं रचनात्मक विकास हो सके। प्रबंधक राजीव जायसवाल ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हर प्रतियोगी को परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ देने की भावना रखनी चाहिए तभी सफलता का आनंद मिलता है ।कार्यक्रम का सफल संचालन अदिती पाण्डेय एवं प्रियंका साहनी ने किया।

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्दा देवी, शिक्षक रविन्द्र गुप्ता, श्रेयस व शिक्षिकायें नेहा, मानसी गुप्ता, अंजली यादव, श्रेयस जायसवाल, कंचन तिवारी, पूजा साहनी एवं अंकिता यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • एसवीएम के वार्षिकोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    एसवीएम के वार्षिकोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    एसवीएम के वार्षिकोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक,

    बच्चों में दिखी प्रतिभा, शिक्षा और संस्कार के विविधताओं से सराबोर रहा भव्य व दिव्य आयोजन,

    जल, वायु, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण व उच्चकोटि के देशभक्ति का जज्बा में दिखा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां,

    30 नवंबर शनिवार, 2024 गोरखपुर
    सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान का स्कूल एसवीएम पब्लिक स्कूल सीबीएसई बोर्ड चिऊंटहा मानीराम में प्रथम वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया।
    इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नृत्य, कव्वाली, नाटक, वाद्य यंत्र प्रस्तुति, जोकर नृत्य, संस्कृति धरोहर एवं विरासत के रूप में रामायण और महाभारत के प्रसंग द्रोपदी चीर हरण और अभिमन्यु बध जैसे महाकाव्य आदि की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से अपने बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
    बच्चों की प्रस्तुतियां सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दों मोबाईल वरदान या अभिशाप पर इंगित करते हुए लोगों को ध्यान आकृष्ट किया। जल, वायु, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण के भाव ने उच्च कोटि के देश भक्ति और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

    वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश ने कहा कि स्कूल का एनुअल फंक्शन संस्कृति कला और ज्ञान का मंच प्रदान करने सुअवसर प्रदान करता है।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा हर क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों को खड़ा करने के साथ ही संस्कारवान बनाता है। एनुअल फंक्शन प्रतिभा को निखारने का मंच होता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा देते हुए कहा कि
    विद्यार्थियों के जीवन में चार बातें
    देशभक्ति का जज्बा, संवेदनशीलता,
    कर्मठता और समय का प्रबंधन का
    ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है जिससे अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के संरक्षक डॉ. महेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि चुनौती में उठ खड़ा होने की शिक्षा और चरित्र निर्माण करने का कार्य, भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन की दीक्षा एनुअल फंक्शन के माध्यम से एसवीएम स्कूल देता है। उन्होंने कहा कि आचरण और चरित्र निर्माण की विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के सभी स्कूल और कॉलेज करते हैं।
    अभ्यगतों, मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह ने किया। जबकि स्वागत भाषण प्रिंसिपल गरिमा उपाध्याय ने किया।
    इनका रहा विशेष योगदान, एसवीएम सहायक सुधेंद्र कुमार सिंह, सोनाली तिवारी, प्रतिमा, पुष्पा, उर्मिला, निकिता, सुलेखा, बबीता, निशा, प्रीती श्रीवास्तव, ओम जायसवाल, भार्गवी आदि।
    स्टेज प्रोग्राम होस्टिंग स्कूल के बच्चों ने किया,
    स्टेज प्रोग्राम होस्टिंग स्कूल के बच्चों नैना श्रीवास्तव,अंकिता विश्वकर्मा, सृष्टि सिंह, प्रवीण पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रिंसिपल गरिमा उपाध्याय, विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक एवं प्रांत संघ चालक डा महेंद्र अग्रवाल, संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह, विद्यालय के सदस्यगण सज्जन जालान, निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, रामदेव तुलस्यान,प्राचार्य डा चमन, प्राचार्या डा रीना त्रिपाठी, बृजेश राम त्रिपाठी पार्षद अशोक मिश्रा, डा.पृथ्वीराज सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, सहित गणमान्य अतिथि बच्चों के माता पिता और अभिभावक सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

  • इंदिरा चिल्ड्रन एकेडमी में ड्रॉइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    इंदिरा चिल्ड्रन एकेडमी में ड्रॉइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) कस्बे के मोहल्ला कालीचौरा में स्थित विद्यालय इंदिरा चिल्ड्रन एकेडमी में ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने क्लिन इंडिया ग्रीन इंडिया, सन राईस, विदाउट पलुशन इंडिया एवं पर्यावरण इत्यादि थीम पे चित्रकारी कर समाज को संदेश दिया ।

    ड्रॉइंग प्रतियोगिता में सिनीयर वर्ग में कक्षा 8 की बुशरा परवीन, कक्षा 7 की पिंकी निगम, कक्षा 6 के फरीद, कक्षा 5 की साक्षी साहनी, कक्षा 4 की मरियम अंसारी तथा जूनियर वर्ग कक्षा 3 की सुरभी सोनकर, कक्षा 2 की आयत परवीन एवं कक्षा 1 की तन्वी जायसवाल ने अपने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

    इन सभी बच्चों को मुख्य अतिथि पुर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी ने पुरस्कृत कर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के गुणो एवं कलाओं को निखारने में सहायता करती हैं इसलिए बच्चों को बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों में गुणात्मक विकास होता है और साथ ही साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रबंधक राजीव जायसवाल ने कहा की प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने चित्रकारी के माध्यम से समाज को बेहतरीन संदेश दिया हैं । विशिष्ट अतिथि घनश्याम यादव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हर विद्यार्थी को परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ देने की भावना रखनी चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शिल्पा प्रजापति एवं आफरीन अंसारी ने किया।

    इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेश कुमार,अंकित मद्धेशिया, दीक्षिता गोंड,शाहीन अंसारी, मुस्कान पटवा, फरहीन, सबा अंजुम, शैलेश, शिफा, विनय, सोनाली वर्मा, शुभम, अभिलाषा शर्मा, फिजा उजमा, निखिल गुप्ता , श्रीमती संगीता व छात्र एवं छात्राओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ शुभारंभ

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ शुभारंभ

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव, गोरखपुर

    गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मैदान में बने अस्थाई नगर”अहिल्याबाई होलकर नगर” में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रमुख उद्योगपति और जोहो कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक “श्रीधर वेंबु” ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    श्रीधर वेंबू जी ने इस दौरान अपने विचारों को इस आयोजन में शामिल विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों से साझा किया तथा पत्रकारों से भी वार्ता की।