किड्स किंगडम प्ले वे स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

ब्यूरो प्रभारी :विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे), चिल्लूपार क्षेत्र के ग्राम कृतपुरा में स्थित विद्यालय किड्स किंगडम प्ले वे स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एल के जी से कक्षा आठ तक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने क्लिन इंडिया ग्रीन इंडिया, सन राईस, विदाउट पलुशन इंडिया एवं पर्यावरण इत्यादि थीम पे चित्रकारी कर समाज को संदेश दिया ।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी की आराध्या यादव, कक्षा 1 की आस्था साहनी कक्षा 2 की वैष्णवी दूबे, कक्षा 3 के अभय प्रजापति कक्षा 4 की आयत रहमान, कक्षा 5 की ज्योति प्रजापति, कक्षा 6 के रोहन चौरसिया, कक्षा 7 की शिवानी व कक्षा 8 की सिमरन सिंह को मुख्य अतिथि डॉ बृजेश यादव द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ बृजेश यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में रचनात्मक विकास होता है और बच्चों को बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि उनमें में गुणात्मक एवं रचनात्मक विकास हो सके। प्रबंधक राजीव जायसवाल ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हर प्रतियोगी को परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ देने की भावना रखनी चाहिए तभी सफलता का आनंद मिलता है ।कार्यक्रम का सफल संचालन अदिती पाण्डेय एवं प्रियंका साहनी ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्दा देवी, शिक्षक रविन्द्र गुप्ता, श्रेयस व शिक्षिकायें नेहा, मानसी गुप्ता, अंजली यादव, श्रेयस जायसवाल, कंचन तिवारी, पूजा साहनी एवं अंकिता यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *