Tag: #breakingnews

  • सगुण के उपासक मोक्ष की कामना नहीं करते

    सगुण के उपासक मोक्ष की कामना नहीं करते

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)राम भक्ति में लीन व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई कामना शेष नहीं रहती। राम भक्ति सगुण भक्ति है और सगुण भक्ति में रमा भक्त कभी मोक्ष की कामना नहीं करता। परमार्थ की यात्रा अत्यन्त सरल है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता होती है।यह विचार गुरुवार को स्थानीय नेशनल इण्टर कालेज खेल मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज ने व्यक्त किया। __श्री हनुमान सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में जुटे श्रद्धालुओं पर राम भक्ति की वर्षा करते हुए राजनजी महाराज ने गुरुवार को भरत के भ्रातृप्रेम की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि भाई का भाई से प्रेम सर्वोत्कृष्ट होता है। इस प्रेम की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और यदि वह आपके विषय में कुछ अनर्गल बात भी करे तो भी उसके प्रति प्रेम कम न हो तो उस प्रेम को सर्वोत्कृष्ट प्रेम कहते हैं। गुरुवार को राजनजी ने राम वन गमन से व्यथित भरत का राम से मिलने चित्रकूट आने का बहुत ही मार्मिक चित्रण किया। उन्होंने बताया कि जब भरत अयोध्या से वन के लिए प्रस्थान किए तो उनके साथ माताएं,मंत्रीगण, गुरुदेव वशिष्ठ जी सहित तमाम नगरवासी भी चल दिए। रात्रि विश्राम उन्होंने भी प्रयाग में भारद्वाज ऋषि के आश्रम में हुआ। तीर्थराज प्रयाग में गंगा स्नान सहित तीर्थराज को प्रणाम कर मुनि से अनुमति ले आगे बढ़े। श्रृंगवेरपुर पहुंचने पर उनके साथ तमाम कोल भील भी भरत के साथ राम दर्शन को चल पड़े। यहां गोस्वामी जी ने बताया है कि भगवान से यदि मिलना चाहते हैं तो भगवान को न ढूंढिए बल्कि भगवान के भक्त के पीछे लग जाइए,भगवान मिल जाएंगे। चित्रकूट में राम भरत के प्रेम मिलन और रुदन से पत्थर भी मोम की तरह पिघलने लगे। यहीं राजा जनक भी पहुंच गए। कई दिनों तक चर्चा के उपरांत भरत राम की पादुका ले वापस अयोध्या लौटे। इसके बाद राजनजी ने राम के पंचवटी गमन,शूर्पणखा से मुलाकात के साथ खर दूषण वध, सीता हरण और उनके वियोग में राम के विलाप की सजीव कथा सुना श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।इसके पूर्व मुख्य यजमान सूबेदार राय अध्यक्ष श्रीहनुमान सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट व उनकी पत्नी तारा राय,रामहर्ष गुप्ता व शारदा गुप्ता,राममिलन राय व ज्ञांती देवी,विजय कुमार गुप्ता, मंजू राय,रामचंद्र दूबे, धीरज सिंह सांसद प्रतिनिधि,
    दीपक चंद सहित लंदन से आनलाइन प्रेम शंकर शर्मा ने व्यास पीठ का पूजन व आरती कर कथा का शुभारम्भ कराया।इस दौरान आयोजक कुलदीप राय, संरक्षक डा.ए.एन चौबे, कोतवाल चन्द्रभान सिंह,शैलेष शाही, कैलाशनाथ मिश्र, अनिल पाण्डेय,विक्की शाही, संत विजय सिंह आदि सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • असहायों की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरे जीवन का लक्ष्य

    असहायों की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरे जीवन का लक्ष्य

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज पिड़ित मानवता की आवाज़ बनना हर मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए, मेरे जीवन का लक्ष्य है कि सदैव हर आखिरी पायदान के व्यक्ति की मदद कर सकूं, उक्त बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत टाड़ा में आयोजित जरूरतमंदों में कम्बल वितरण के दौरान कही, श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में बहुत से असहाय ऐसे हैं जिन्हें हमारे आपके मदद की उम्मीद है उनकी मदद जरूर करें, विभिन्न समुदाय के लगभग 1165 लोगों में कम्बल वितरण किया गया जिसमें विधवा, विकलांग, और वृद्ध को प्राथमिकता के आधार पर यह वितरण किया गया,
    इस अवसर पर मानव सेवा प्रकल्प के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शाही, संरक्षक संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला प्रभारी देवरिया नितेश तिवारी, जिलाध्यक्ष में अतुल राय, संजय दूबे मण्डल संयोजक, प्रदेश सचिव मदनमोहन तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, ब्रम्हचारी दुबे, अभय तिवारी, अवधेश यादव, अमित दिवान, जिलाध्यक्ष गोरखपुर कुंज बिहारी तिवारी सहीत तमाम लोग मौजूद रहे।

    https://youtube.com/shorts/477d70Ogbsc?si=to2TUrHXFyPRnB2q

  • समूह का किस्त जमा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां, पांच घायल आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    समूह का किस्त जमा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां, पांच घायल आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट में बीते मंगलवार को समूह का किस्त जमा करने के विवाद को लेकर गुलईचा देवी पत्नी रामकरन और गायत्री देवी पत्नी योगेन्द्र निवासी ग्राम पंचायत दरघाट के बीच वाद विवाद हो गया । देखते देखते यह मारपीट में बदल गया, और दोनों पक्षो से जमकर लाठियां चली । जिससे एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए । दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट निवासिनी गुलईचा देवी पत्नी राम करन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब समूह की किस्त जमा करने की बात को लेकर नन्दनी पुत्री योगेन्द्र, गायत्री पत्नी योगेन्द्र, नागेन्द्र की पत्नी और दयाराम पुत्र राम सुभग ने रास्ते में घेर कर मुझ प्राथिनी गुलईचा देवी, मेरे पति रामकरन पुत्र राम सेवक व पुत्र रवि पुत्र रामफेरन को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए ।
    वहीं दूसरे पक्ष से गायत्री देवी पत्नी योगेन्द्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब पुरानी खुन्नस को लेकर रामकरन पुत्र अज्ञात, रवि पुत्र रामकरन, विकास पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम अज्ञात, मुन्ना पुत्र राम करन निवासी दरघाट ने घर के पास रास्ते में घेर कर मुझ प्राथिनी गायत्री देवी और पुत्री नन्दनी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

  • पारिवारिक विवाद में भाई को मारपीट कर घायल करने वाले भाइयो सहित पांच पर केस दर्ज

    पारिवारिक विवाद में भाई को मारपीट कर घायल करने वाले भाइयो सहित पांच पर केस दर्ज

    सहजनवा थाना के हरदी गाव में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों और उंसके परिजनों ने मिलकर दूसरे भाई को गाली धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया । अब इस मामले में पीड़ित कि शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    हरदी निवासी पीड़ित विनोद कन्नौजिया ने सहजनवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 14 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उनके सगे भाइयों और उनके परिवार वालो ने मारपीट कर घायल कर दिया । वही जब मैं थाने जाने लगा तो रास्ते मे मोटरसाइकिल से ठोकर मार कर गिरा दिए ।
    पुलिस ने इस मामले में गुड्डू कन्नौजिया, गुरजीत कन्नौजिया, भोलू, गोलू, निर्मला कन्नौजिया पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

    https://www.youtube.com/live/_3KGaqahZEU?si=sLMH8a7d8PK78pFd

  • पुष्पवर्षा कर केंद्रीय मंत्री व विधायक ने किया मित्रों का स्वागत

    पुष्पवर्षा कर केंद्रीय मंत्री व विधायक ने किया मित्रों का स्वागत

    चिल्लूपार मित्र महाकुम्भ

    मित्रों से सँवरता है जीवन-कमलेश पासवान

    पुष्पवर्षा कर केंद्रीय मंत्री व विधायक ने किया मित्रों का स्वागत।

    गुड़ तिल के साथ खिचड़ी सहभोज का उठाया आनन्द

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी द्वारा अपने शुभेच्छु मित्रों के सम्मान में प्रति वर्ष मनाया जाने वाला मित्र मिलन व खिचड़ी सहभोज पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। बुधवार को राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ मित्रमिलन व खिचड़ी सहभोज प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 को समर्पित करते हुये मित्र महाकुम्भ के रूप में मनाया गया, जिसे भव्यता प्रदान करते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता निभाई,
    कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीयमन्त्री को बुके और स्मृतिचिन्ह देने के बाद उपस्थित मित्रों और शुभेच्छुओं पर पुष्पवर्षा कर की गई।
    केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सच्चे मित्रों की मौजूदगी से ही जीवन सँवरता है। उन्होंने अपने स्व. पिता की हत्या के बाद उपजी स्थितियों की गम्भीरता और आपदा काल में मित्रों का सहयोग याद करते हुये कहा कि अगर सच्चे मित्रों का साथ न होता तो आज हमारा परिवार बिखर गया होता। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुये विधायक राजेश त्रिपाठी को धन्यवाद दिया,
    सम्बोधन व पुष्पवर्षा कार्यक्रम के बाद खिचड़ी सहभोज सम्पन्न हुआ जिसमें सभी ने एक साथ खिचड़ी और तिल गुड़ का आनन्द उठाया।
    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, टी एन चन्द
    चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ब्लाकप्रमुख रामआशीष राय, शिवाजी चन्द, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश तिवारी पूर्वप्रमुख रामबेलास यादव, ओम प्रकाश ,यादव, दुर्गेश मिश्र, बृजेश वर्मा, बिजेंद्र तिवारी, अभिमन्यु सिंह, डॉ ए के गुप्ता, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, अरविन्द सिंह, विद्याधर पाण्डेय आदि मौजूद थे।

  • आयकर संग्रह में वृद्धि के क्या कारण हैं

    आयकर संग्रह में वृद्धि के क्या कारण हैं

    आयकर विभाग ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.9 प्रतिशत बढ़कर 16.89 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले की अवधि में 14.58 लाख करोड़ रुपये था।

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि 12 जनवरी तक 16.89 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 7.68 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट कर (रिफंड का शुद्ध), 8.74 लाख करोड़ रुपये का गैर-कॉर्पोरेट कर और प्रतिभूतियों का लेनदेन शामिल है। कर 44,538 करोड़ रुपये (रिफंड का शुद्ध)।
    प्रत्यक्ष कर, जो किसी व्यक्ति की आय या लाभ पर लगाया जाता है, व्यक्ति द्वारा सीधे सरकार को भुगतान किया जाता है। प्रत्यक्ष करों के सामान्य उदाहरण आयकर, संपत्ति कर, कॉर्पोरेट कर, संपत्ति कर, उपहार कर, सुरक्षा लेनदेन कर और पूंजीगत लाभ कर हैं।

  • नये साल में दूसरा बड़ा भूंकप, 6.9 तीव्रता के भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी

    नये साल में दूसरा बड़ा भूंकप, 6.9 तीव्रता के भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी

    नये साल में दूसरा बड़ा भूंकप, जापान में 6.9 तीव्रता के भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी।

    जापान के क्यूशू द्वीप पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है. इस भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

    इस साल अभी तक ये दूसरा बड़ा भूकंप है. इससे पहले तिब्बत में विनाशकारी भूकंप आया था।

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता 6.9 है. अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत की कोई जानकारी नहीं आई है।

  • बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना को आने की मंजूरी नहीं

    बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना को आने की मंजूरी नहीं

    बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना को आने की मंजूरी नहीं मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव ने शेख हसीना और चिन्मय दास की जमानत पर दिया ये जवाब

    यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने CNN-News18 को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पाकिस्तानी सेना को बांग्लादेश में काम करने देने की कोई योजना नहीं है,

    आलम ने कहा, “यूनुस SAARC को पुनर्जीवित करना चाहते हैं और सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।

  • धर्म के पथ पर चलना सिखाती है राम कथा

    धर्म के पथ पर चलना सिखाती है राम कथा

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज रामायण हमें धर्म के पथ पर चलना सिखाती है। आप जहां भी रहे हैं वहां की अच्छाइयों को देखने का प्रयास करें। जीवन के केंद्र में धर्म व आध्यात्म का होना बहुत जरूरी है। जिसके जीवन में धर्म व सदाचार नहीं है वह इस धरती पर भार के समान है। राम कथा के श्रवण से प्रभु के आदर्श चरित्र व कृत्य को जानने और सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इसे सुनकर हम अपने जीवन में उनके गुणों को आत्मसात कर सकते हैं। जिससे हमारा जीवन भी मर्यादित हो सके। अंधेरे को भगाने के लिए जिस प्रकार दीपक जलाना पड़ता है इसी तरह जीवन के अंधेरे को दूर करना है, परेशानी से बचते हुए जीवन को सुख-शांति और वैभव से आगे बढ़ाना है तथा जीवन को प्रकाशवान बनाए रखना है तो हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की तरह आचरण करना होगा और उनके नाम का हर क्षण निरंतरता बनाए रखनी होगी,
    यह बातें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजनजी महाराज ने कही। वे नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर शुरू हुए नौ दिवसीय रामकथा के पहले दिन उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान करा रहे थे। कहा कि श्रीराम कथा कलयुग में कामधेनु के समान है। निस्वार्थ भाव से की गई कामना रामकथा के श्रवण से पूरी हो जाती है। कलिकाल में राम नाम स्मरण व श्रीराम कथा श्रवण मात्र से ही जीव कष्टों से छुटकारा पा सकता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री रामचरित मानस के रूप में अमृत प्रदान किया है। आज के विसंगतिपूर्ण वातावरण में अगर श्रीराम के आदर्श को आत्मसात किया जाय तो आदर्श समाज की स्थापना होगी। भाव के साथ रामकथा को श्रवण करें, बेड़ा पार हो जायेगा। राजन जी ने कहा कि जीवन में नाम का विशेष महत्व है। फिर चाहे व्यक्ति विशेष का नाम हो चाहे स्थान का या प्रतिष्ठान का। जीवन मे जबतक निमित्त को मानते रहेंगे, अभिमान व अंहकार से बचे रहेंगे। गोस्वामी तुलसीदास ने मानस की रचना कर अपने मन मे रखी और उचित समय पर भगवान शिव के मुखारविंद से माता पार्वती को सुनायें। गोस्वामी जी कहते है कि रामचरित महादेव के मानस से प्रकट हुई है। रामकथा के श्रवण से मानव धन्य हो जाता है। आचार्य ने रामकथा के गुढ़ रहस्य को बताते हुए कहा कि जो वर्तमान को स्वीकार नही करते वह डिप्रेशन मे चले जाते है। इसलिए हर मनुष्य अगर वर्तमान ठीक रखे तो भविष्य अपने आप ठीक हो जायेगा,
    जीवन मे वर्तमान को स्वीकार कर विश्राम करने वाला सुखी होता है। इसके पहले पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, डा. ए एन चौबे, रानी चौबे, सूबेदार राय, तारा राय ने व्यास पीठ की आरती कर कथा आरंभ कराया। राम हर्ष गुप्ता, कमलेश सिंह, कुलदीप राय,राजीव,अजय, जितेंद्र, पीयूष,अनिल पांडेय, शैलेश शाही,नीरज, आदर्श,जय सिंह, गौरव,अमरीश , भूवनेश्वर चौबे, अजय दूबे, सुशील, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।

    https://youtu.be/TfMTAK9Yg68?si=QfFsb2SHwNA0r7PW

  • स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी

    स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी

    स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी

    तीन दिवसीय स्काउट, गाइड कैंप का हुआ समापन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) :- उपनगर मे स्थित देलही पब्लिक स्कूल मे तीन दिवसीय स्काउट, गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक राजू मौर्य ने छात्र/छात्राओ को बिपरीत परिस्थितियों मे कार्य करना, गांठ,फांस का बंधन बनाना, नक्शा पढ़ना, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता, अनुशासन आदि की जानकारी दी।
    रविवार को शिविर के समापन पर छात्र/छात्राओ द्वारा बनाये गयें कैंप का निरीक्षण करने के बाद स्कूल प्रबंधक श्रीमती मीना गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग गतिविधिया राष्ट्र, समाज व व्यक्ति के लिए उपयोगी है। जिसमें अनेक प्रकार के कौशल सीखकर स्काउट व गाइड अपने भविष्य को उज्जवल बनाते है। इस दौरान ईशा गौड़, राशि चौरसिया, तेजस्वनी गौड़, दीपक मौर्य, वैभव कुमार, देवांश सैनी द्वारा बनाये गये चीता, मोर, तोता, कोयल, बाघ, शेर, हिरन, नैना आदि कैंप की सराहना की गई। प्रबंधक ने जिला प्रभारी स्काउट प्रशिक्षक राजू मौर्य व स्काउट मास्टर शशि प्रकाश को सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. विनय कुमार गुप्ता, पत्रकार शुभम गुप्ता, गोलू, शिक्षक बुद्धिसागर, रंजना गौड़, शुभम वर्मा, डीके राय, हरिकेन, शिफा, रागिनी, ब्रम्हदेव, प्रमिला, प्रीति, प्रियंका, उन्नति, अंजली आदि मौजूद रहे।

    https://youtube.com/shorts/n7BLNR6UtX4?si=PlWJc9-LYSwtIETS