Tag: #Breking#news#accident#gorakhpur
-

डंपर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत,ग्रामीणों ने किया हंगामा, दो घंटे तक गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर लगा रहा जाम
वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में मरचाहे बाबा कुटी के पास गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने डंपर को घेरकर रोका और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
-

सेंट्रो कार को स्विफ्ट डिजायर ने मारी जोरदार टक्कर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
“बड़हलगंज के रामकोला नेवादा में हुई घटना”
गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रामकोला नेवादा के पास स्विफ्ट डिजायर यूपी एफई 9157 ने यूपी 53 एके 6860 सेंट्रो को मारी जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर से अरुण कुमार पुत्र रामपति राम व अरुण कुमार की पत्नी निवासी 375 बी कौवाबाग रेलवे कॉलोनी, गोरखपुर हुए गंभीर रूप से घायल घायलों को निलेश ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में कराया गया।
5 मई 2025 को अपराहन 3:45 के आसपास अरुण कुमार आजमगढ़ होते हुए बड़हलगंज से गोरखपुर अपने साइड में आ रहे थे, दूसरी साइड से गोरखपुर से बड़हलगंज के तरफ से यूपी एफई 9157 डिवाइडर तोड़ते हुए अरुण कुमार की गाड़ी यूपी 53 एके 6860 सेंट्रो को जोरदार टक्कर मार दी गाड़ी में बैठे अरुण कुमार और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई प्रत्यक्षदर्शियों निलेश ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर यूपी एफई 9157 के डिग्गी में बियर के कैन और शराब की पेटी बरामद कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की।
-

आकाशीय बिजली की चपेट में आने एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल
“अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डाक्टर गायब, एसडीएम ने जमकर लगाई फटकार”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।बिजली गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी सहजनवां से जिला अस्पताल किया गया रेफर।
सहजनवां थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव के सत्येंद्र पुत्र महेंद्र (12 वर्ष) और सौरव पुत्र शत्रुध्न (13 वर्ष) आज सुबह बारिश के दौरान गांव के बगीचे में आम बीनने गए थे। काफी देर होने पर जब घर वाले खोजबीन किए तो, पता चला कि बगीचे में दोनों अचेत अवस्था में पड़े हुए है। आना फानन में परिजन दोनों को सहजनवां सीएचसी लेकर आए। जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ (13 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल बच्चे सतेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरी है उसी के चपेट में दोनों बच्चों आ गए है। घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी सहजनवां के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे एसडीएम तो देखा कि तैनात डॉक्टर गायब है। जिस पर उन्होंने देर से पहुंचे डाक्टर की जमकर क्लास ली। और हिदायत दिए कि इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
-

प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की स्कॉर्पियो गाड़ी टकराई तीन की मौत
प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की स्कॉर्पियो गाड़ी टकराई तीन की मौत,
प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रॉली ट्रैक्टर में घुसी तीन की मौत सांत हुए घायल दो की हालत गंभीर महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु,

ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल के 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी नेपाल के रहने वाले थे। बांसगांव थानाक्षेत्र के हरनही चौकी में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर उनकी स्कार्पियो गाडी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 वर्षीय वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेया सहित 7 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेस वे पर ट्राली में पीछे से स्कार्पियो घुस गई थी।
स्कार्पियों से महाकुंभ गए थे नेपाल के 10 श्रद्धालु नेपाल के 10 श्रद्धालु स्कार्पियो बुक कर बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे थे। वहां स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में बोरा लदी ट्रैक्टर ट्राली में गाड़ी पीछे से घुस गई। अगली सीट पर बैठे परशुराम व बीच की सीट पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 7 लोग इस घटना में घायल हो गए।
एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पुलिस द्वारा भेजा गया।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना आए दिन हो रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को अभी आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर खोला नहीं गया है। लेकिन लोग आने-जाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया स्कार्पियों की गति काफी तेज थी, जिसके कारण अचानक ट्रैक्टर ट्राली नजर आने पर चालक नियंत्रित नहीं कर सका। पीछे से स्कार्पियो ट्राली में घुस गई और आगे बैठे परशुराम व बीच में बैठी दो महिलाओं की मौत हो गई। रात में ट्रैक्टर ट्राली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था, न ही बैक लाइट था।
-
ईंट भट्ठे की चिमनी में आग लगाने के दौरान दो मजदूरों की मौत
ईंट भट्ठे की चिमनी में आग लगाने के दौरान दो मजदूरों की मौत,
खजनी के महिलवार गांव के दुर्गा मार्का ईंट भट्ठे की घटना,
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी
(तहसील खजनी ,गोरखपुर)खजनी गोरखपुर। थाना क्षेत्र के महिलवार गांव में स्थित दुर्गा मार्का ईंट भट्ठे पर बीती रात मध्य रात्रि के बाद भट्ठे की चिमनी में आग लगाने के लिए उतरे दो मजदूरों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों मृतकों की शिनाख्त विकास सरोज पुत्र मोहनलाल
सरोज 27 वर्ष निवासी ग्राम रानीगंज थाना सदर कोतवाली तथा मुरली सरोज पुत्र रामलखन 50 वर्ष निवासी ग्राम ढेरौना थाना सदर कोतवाली जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अपने साथी मजदूरों के साथ दोनों चिमनी के भीतर आग पूरी तरह से लगी या नहीं इसकी जांच करने के लिए भीतर उतरे थे। चिमनी के निचले हिस्से में धुंए के गुबार में फंसने से दोनों मजदूरों का दम घुटने लगा था, कड़ी मशक्कत के साथ उन्हें बाहर निकालने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में काले पड़ चुके दोनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि अभी दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। दाह संस्कार के बाद तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
इस संदर्भ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि मृत मजदूरों को विभागीय स्तर पर हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। -

परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को रोड पर रखकर मार्ग को किया जाम
“कल मार्ग दुर्घटना में जिन सात लोगों की मृत्यु हुई थी, उनका शव मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने खजनी थानांतर्गत माल्हनपार के मुख्य मार्ग पर रख कर सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि 25 लाख दिया जाए तभी हम मृतकों का अंतिम संस्कार करेंगे।”

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी (तहसील खजनी,गोरखपुर)

गोरखपुर। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापसी के दौरान गाजीपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदीचक गांव में मृतकों के घर में कोहराम मचने के साथ – साथ स्थानीय लोगो में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि हरदी चक गांव के सात लोगो की मौत सड़क दुर्घटना में गाजीपुर जिले मे हो गई थी। उसके बाद पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन जब सातों शवों को लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण शवों को देखते ही आक्रोशित हो गये और सातों शवों को ‘बांसगांव – खजनी’ और ‘बांसगांव – माल्हनपार’ रोड पर रख कर उसे जाम कर सरकार से आर्थिक मदद की मांग करने लगें। वहीं खबर लिखे जाने तक इस मामले पर कोई ठोस निर्णय अधिकारियों ने नही लिया था। जिले के सभी अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कहा की “सरकार प्रति व्यक्ति(मृतक) 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार दें।”
-

सड़क हादसे में 8 की मौत, 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से हुए घायल
“गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदी चक गांव निवासी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए पिकअप से गए थे वहां से पिकअप से ही घर लौट रहे थे।”
ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी (खजनी तहसील, गोरखपुर)
महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ गाजीपुर में भीषण हादसा हुआ है। नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के सामने फोरलेन पर शुक्रवार को पिकअप का ढाला खुलने से उस पर बैठे श्रद्धालु सड़क पर गिरने लगे, इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर ने सभी को कुचल दिया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है तथा 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा है। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदी चक गांव निवासी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए पिकअप से गए थे तथा वहां से पिकअप से ही घर लौट रहे थे। रेवसा गांव के सामने फोरलेन पर अचानक पिकअप का ढाला खुल गया और यात्री सड़क पर गिरने लगे इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। पिकअप पर सवार अन्य श्रद्धालुओं शोर मचाया तो गाड़ी रुकी , हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस और एंबुलेंस को फोन से सूचना दी गई, जब तक पुलिस या एंबुलेंस पहुंचती चार श्रद्धालुओं के कुचलने से की मौत हो चुकी थी। इधर चालक डंपर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के साथ घायलों को अस्पताल भेजा। चार लोगों ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया, 12 लोग घायल हैं, इनका अस्पताल में इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिकअप पर सवार एक श्रद्धालु ने बताया कि किसी गाड़ी ने पहले साइड से टक्कर मारी थी, इसी से एक तरफ का ढाला टूट गया। यह श्रद्धालु पिकअप के अगले हिस्से के ऊपर बैठा था। उसने बताया कि पेट्रोल भरवा कर निकलने के दौरान किसी गाड़ी ने बाएं साइड से टक्कर मारी थी। पुलिस डंफर की तलाश में जुटी है। टोल प्लाजा पर सूचना पहुंचाई गई है। मृतकों में गोरखपुर की सुधा चौरसिया, श्याम सुंदर, नित्या सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, लीलावती, पुष्प देवी और गुलाबी देवी शामिल है।
-

महाकुंभ से लौट रही रोडवेज की बस में पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल
गोरखपुर: महाकुंभ से लौट रही रोडवेज की बस में पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल,
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गगहा में सराय चौराहे के पास सुबह 11 बजे हुई दुर्घटना
महाकुंभ से आ रही बस श्रद्धालुओं को उतार रही थी,तभी पीछे से आ गई दूसरी बस
वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा,
महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक रोडवेज बस जब यात्रियों को उतार रही थी, तभी गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही राप्तीनगर डिपो की दूसरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,
हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया,
जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई,
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी,
गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है, महाकुंभ से लौट रही बस यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी,
एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, अभी किसी की मौत होने की सूचना नहीं है।









