Tag: #Breking#news#accident#gorakhpur#up

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, दो युवतियां और युवक घायल, दो की हालत नाजुक

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, दो युवतियां और युवक घायल, दो की हालत नाजुक

    संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव।

    गोरखपुर। मंगलवार की दोपहर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब महज कुछ सेकंड में दो जिंदगियां मौत के करीब पहुंच गईं। खजनी थाना क्षेत्र में भगवानपुर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर दूर तेज रफ्तार में दौड़ती दो बाइकों की आगे पीछे से भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    इस दुर्घटना में देवरिया जिले की दो युवतियां, जाह्नवी खान और शालिनी सिंह, और अभिषेक सिंह एक हीरो बाइक पर सवार होकर गोरखपुर की ओर से सिकरीगंज की तरफ जा रहें थें। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। उसी वक्त सामने से राजीव रंजन, निवासी जांखा खजनी, बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आ रहे थे। एक्सप्रेसवे की खुली सड़क पर दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग आवाज सुनकर रोड पर दौड़ पड़े। टक्कर के बाद दोनों बाइकें उछलकर दूर जा गिरीं और सवार चोटिल हो सड़क पर गिर गए। संयोग अच्छा था कि उस समय कोई ट्रक या कार पीछे से नहीं आ रही थी, वरना यह हादसा और भयानक हो सकता था।

    हादसे में जाह्नवी खान और उनके साथ मौजूद अभिषेक सिंह, निवासी पडौली, देवरिया, गंभीर रूप से घायल हो गए। शालिनी सिंह को हल्की चोटें आई है, जबकि बुलेट सवार राजीव रंजन के पैर में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद लिंक एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम और खजनी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनुप सिंह और एसएसआई बलराम पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां जाह्नवी और अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है।

    पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना गया है।

    एक्सप्रेस-वे पर स्पीड गन से चालान और चेकिंग के बावजूद चौड़ी और खाली सड़क पर लोग रफ्तार पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

    खजनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी दे गया है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी को भी चंद सेकंड में जिंदगी और मौत के बीच में ला सकती हैं।

  • सड़क हादसे में कार चालक की मौत दो बच्चे की हालत चिंता जनक

    सड़क हादसे में कार चालक की मौत दो बच्चे की हालत चिंता जनक

    “सड़क हादसे में कार चालक की हुई मौत दो बच्चे की हालत गंभीर सूचना मिलते ही मचा कोहराम”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के खजनी थाना क्षेत्र भगवानपुर में स्थित टोलप्लाजा के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। दो बच्चों का हालत गंभीर बनी हुई है गोलू 4 वर्ष, अंश 9 वर्ष दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। दिन बुधवार दिनांक 18 जुन को सुबह के लगभग 5 बजे भगवानपुर टोल प्लाजा के आगे बेलघाट के रहने वाले ब्रह्मचारी टोला फतहआ निवासी सुरजीत पुत्र जय नाथ उम्र लगभग 26 वर्ष अपनी बहन कांति पत्नी अनिल कुमार निवासी कौड़ीराम के रहने वाले है जो मुंबई जाने हेतु ट्रेन पकड़ने के लिए ले जा रहे थे। पेप्सिको के सामने हाईवे के पास उनकी मारुति वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सीमेंट का बैरिकेड से टकरा गई, जिसमें चालक सुरजीत पुत्र जय नाथ का मौके पर मृत्यु हो गई।

    अनुष्का उम्र 12 वर्ष,अंश उम्र 9 वर्ष, गोलू उम्र 4 वर्ष,व कांती पत्नी अनिल घायल हो गए घायलों को खजनी पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया वहीं मृतक चालक का शव को सील सर्व मोहर कर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
    अर्चना सिंह थाना प्रभारी खजनी ने बताया सूचना मिलते ही खजनी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

  • डंपर की ठोकर से ई-रिक्शा सवार यात्री की मौत, नाराज लोगों ने किया तोड़फोड़

    डंपर की ठोकर से ई-रिक्शा सवार यात्री की मौत, नाराज लोगों ने किया तोड़फोड़

    “एक डम्फर को किया आग के हवाले,डम्फर हटाने को लेकर उग्र भीड़ ने पुलिस टीम के ऊपर किया पथराव”

    गोरखपुर में बड़ा हादसा : चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने रविवार रात करीब सवा दस बजे मिट्टी लदे डंपर से ई-रिक्शा को ठोकर लग गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोगों में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने तीन डंपरों को रोककर तोड़फोड़ करते हुए जमकर बवाल काटा। एक डंपर में आग भी लगा दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया और तीनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

    जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के विशुनपुर सप्तहिया गांव निवासी जवाहिर प्रसाद (43) रविवार रात में गोरखपुर से काम कर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। ई-रिक्शा पर कुल चार लोग सवार थे। सोनबरसा गांव के ईंट-भट्ठे के समीप मिट्टी की ढुलाई कर रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया। हादसे में ई-रिक्शा सवार जवाहिर प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना सुनकर मौके पर जुटे लोग आक्रोशित हो गए और उस दौरान सड़क से गुजरे तीन डंपरों को रोककर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर डंपर चालक मौका देख भाग निकले। लोगों ने एक डंपर में आग भी लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।

    *भीड़ हटाने के लिए भांजी लाठी, भीड़ ने चलाए ईंट-पत्थर*

    रात करीब 12 बजे अनियंत्रित भीड़ ने डंपरों में तोड़फोड़ के बाद एक डंपर में आग लगा दी। पुलिसवालों ने किसी तरह से मामले को संभाल लिया। भीड़ शांत होकर लौटने ही वाली थी कि पुलिसवालों ने तीनों डंपरों को वहां से हटवाना शुरू कर दिया। लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना था कि अगर डंपर मौके से हटे तो मामला रफा-दफा हो जाएगा। न तो हादसे में मृत व्यक्ति के घरवालों को कोई सहायता मिलेगी, न ही घायलों का उपचार कराने कोई आगे आएगा। इसलिए अभी इन्हें यहीं रहने दिया जाए। जबकि, पुलिसवाले तीनों डंपर हटवाने का प्रयास करने लगे। इस पर भीड़ दोबारा उग्र हुई तो पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। अंधेरे में ईंट-पत्थर चलना शुरू हुआ तो पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई। मौके पर चिलुआताल थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में पीपीगंज समेत कई थानों की फोर्स मौजूद थी।

  • खड़ी ट्रक से टकराई रोडवेज की बस, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

    खड़ी ट्रक से टकराई रोडवेज की बस, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

    गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र एनएच 29 गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ हादसा।

    आज सुबह 5 बजे के करीब वाराणसी की ओर से आ रही बस संख्या यूपी 78 एफटी 9164 नम्बर की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

    बस के बाई ओर से टक्कर की वजह से बस के आगे से परखच्चे उड़ गए।

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    मौके पर पहुंची गीडा और बेलीपार थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के मुताबिक हादसे में 1 की मौत और आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।

    गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

  • एंबुलेंस और ट्रेलर में हुई टक्कर से दो की हुई मौत, सात लोग घायल

    एंबुलेंस और ट्रेलर में हुई टक्कर से दो की हुई मौत, सात लोग घायल

    “लखनऊ से एंबुलेंस से नाना का मृतक शरीर लेकर जा रहे थे मधुबन”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के सामने रविवार की सुबह छः बजे रामजानकी मार्ग पर
    एंबुलेंस और ट्रेलर में हुई टक्कर से एंबुलेंस में सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग बुरी तरह घायल हो गये।

    घायलों से मिली जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के मधुबन कस्बे के सत्येंद्र प्रसाद के पिता 75 वर्षीय जगलाल प्रसाद का लखनऊ मे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन एंबुलेंस से उनका मृत शरीर लेकर लखनऊ से मधुबन जा रहे थे। एंबुलेंस मे नौ लोग सवार थे। गोरखपुर से देवरिया के रास्ते बड़हलगंज होकर मधुबन जा रहे थे। सुबह छः बजे एंबुलेंस बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के पास पहुंची थी कि तभी बड़हलगंज की तरफ से जा रहे ट्रेलर की उससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद चीख़-पुकार मच गई। घटनास्थल की तरफ ग्रामीण दौड़ पड़े। घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। मौके पर ही 40 वर्षीय लालबहादुर व 55 वर्षीय श्रीमती तारा देवी की मौत हो चुकी थी। जब कि सत्येंद्र प्रसाद (40), लक्ष्मी देवी पत्नी सत्येंद्र प्रसाद (38), स्वाति पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (22), शौर्य पुत्र सत्येंद्र प्रसाद (8), सात्विक पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (10), अनीता राय पत्नी विनोद राय (44) व बाराबंकी निवासी चालक जहांगीर (30) घायल हो गये। सभी घायलों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हास्पिटल पर लाया गया। संचालक/चिकित्सक डा. मनोज यादव ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा हैं। मृतक लालबहादुर पशुपालन विभाग मे अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह मृतक जगलाल के भतीजे थे।

    घटना की सूचना के बाद एसडीएम प्रशांतवर्मा, सीओ मनोज कुमार पाण्डेय व नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली।