Tag: #Breking#news#gorakhpur#up#india
-

ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) की मासिक बैठक हुआ संपन्न
गोरखपुर । 15 दिसंबर 24 दिन रविवार को ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आइसना) की मासिक बैठक चौधरी चरण सिंह नलकूप निरीक्षण भवन (डाक बंगला) रेलवे स्टेशन रोड गोरखपुर के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई।
-

गोरखपुर जंक्शन ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, नौ साल बाद पार किया एक करोड़ का आंकड़ा
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन ने मंगलवार को कमाई का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया। गोरखपुर जंक्शन ने एक दिन में कुल एक करोड़ नौ लाख रुपये की कमाई की। इसमें से एक करोड़ पांच लाख रुपये जनरल यात्री टिकट से और चार लाख 68 हजार रुपये पार्सल के जरिए अर्जित किए गए।
गौरतलब है कि इससे पहले नौ साल पहले, 14 जून को, गोरखपुर स्टेशन ने एक दिन में एक करोड़ पांच लाख रुपये की कमाई की थी। लेकिन, उसके बाद यह आंकड़ा पार नहीं हो पाया था।
यात्रियों की बढ़ती संख्या बनी रिकॉर्ड का कारण
गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले छह से सात वर्षों में ट्रेनों की आवाजाही में भी तेजी आई है, जिससे यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के विस्तार और विकास कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे ने स्टेशन का कायाकल्प अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी
इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और रिकॉर्ड आय ने रेलवे को और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया है।गोरखपुर स्टेशन के इस नए रिकॉर्ड से यह साबित होता है कि स्टेशन न केवल पूर्वोत्तर रेलवे का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, बल्कि राजस्व के मामले में भी नई ऊंचाइयां छू रहा है।
https://youtu.be/We_pV0n4KwY?si=40_HMkRnpIhOb3i8 -

सपा सांसद रामभुआल के खिलाफ MP/MLA कोर्ट ने NBW वारंट जारी किया
सुल्तानपुर से सपा सांसद रामभुआल के खिलाफ MP/MLA कोर्ट ने NBW वारंट जारी किया, 10 जनवरी तक होगी 82 की कार्रवाई,
समाजवादी पार्टी से सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ MP/MLA कोर्ट विशेष न्यायाधीश MP/MLA कोर्ट ज्ञानेंद्र कुमार ने गैर जमानती वारंट जारी किया
कोर्ट ने धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी है
बड़हलगंज थाना प्रभारी को आदेश दिया गया है कि वारंट और धारा 82 की प्रक्रिया पूरी कर 10 जनवरी 2025 को अदालत में रिपोर्ट प्रस्तुत करें
साल 2015 में पुलिस की निगरानी में शव दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान सुल्तानपुर से वर्तमान सांसद रामभुआल निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने शव को रख कर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया था
इसके बाद आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन रामाभुआल निषाद और उनके समर्थक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए, नोक-झोंक भी हुई
रामभुआल और अन्य लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था, 9 नामजद आरोपी कोर्ट में पेश हो गए,
मुकदमा अपराध संख्या 78/2015 के तहत
रामाभुआल निषाद को अदालत में पेश होना था, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए,इस पर MP/MLA कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया और बड़हलगंज थाना प्रभारी को गैर-जमानती वारंट और धारा 82 की कार्रवाई को सुनिश्चित करने का आदेश दिया, 10 जनवरी 2025 तक अदालत में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें
-

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल गिरफ्तार, अमटौरा में हत्या की घटना की जानकारी लेने जा रहे थे,

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल आज 09 दिसम्बर को गोरखपुर जिले के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के थाना गीडा अंतर्गत अमटौरा गांव में हुई गोली मारकर हत्या की घटना की जानकारी लेने और शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। मृतक शिवधनी निषाद के पिता रामधनी निषाद थे, जिनकी हत्या गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा की गई थी।
प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण घटना की जानकारी लेने और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही गोरखपुर पुलिस ने मण्डल के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले नेताओं में डॉ. राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उ.प्र., यशपाल सिंह यादव (पूर्व विधायक), विजय बहादुर यादव (पूर्व विधायक), सुनील सिंह (वरिष्ठ नेता), ब्रजेश कुमार गौतम (जिलाध्यक्ष), शब्बीर कुरैशी (महानगर अध्यक्ष), नगीना प्रसाद साहनी (पूर्व जिलाध्यक्ष), अमरेन्द्र निषाद (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिपराइच), और मनीष कमाण्डो (विधानसभा अध्यक्ष, सहजनवां) शामिल हैं।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा करते हुए सरकार से न्याय की मांग की और आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है।
-

सांसद रवि किशन ने जताई संवेदना, घायलों के इलाज के लिए दिए निर्देश
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा, ‘हम हर सम्भव मदद के लिए तैयार हैं’
गोरखपुर: मोहद्दीपुर में 6 दिसंबर की रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को मोहद्दीपुर निवासी विक्रांत सिंह के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में मैं और हमारी सरकार आपके साथ खड़े हैं। हर प्रकार की सहायता और आवश्यकता, मैं हर संभव मदद करूंगा।”
सांसद ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिवार को सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक और सामाजिक मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को सभी प्रकार की सहायता समय पर और पूरी तरह से मिले।
इसके साथ ही सांसद रवि किशन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों, विशेषकर एक बच्चे और महिला के इलाज के लिए सक्रियता दिखाई। उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता की और घायलों के इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की आवश्यकता है यदि तो मुझे तुरंत सूचित करें।”
रवि किशन ने घायल बच्चे और महिला के इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि उनका स्वास्थ्य प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों से यह भी कहा कि इलाज में उच्चतम मानकों का पालन किया जाए।





