Tag: #Breking#news#luckhnow#up

  • CM योगी आदित्यनाथ ने बैठक की…..!!

    CM योगी आदित्यनाथ ने बैठक की…..!!

    लखनऊ, ODOP स्कीम में सुधारात्मक बदलावों के लिए बैठक।सुधारात्मक बदलावों के विषय में समीक्ष बैठक की।सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग पर समीक्षा बैठक की।

  • “लखनऊ – नशीले कफ सिरप माफिया पर ईडी की बड़ी कार्रवाई”।

    “लखनऊ – नशीले कफ सिरप माफिया पर ईडी की बड़ी कार्रवाई”।

    नशीले कफ सिरप की तस्करी मामले में ईडी ने पूर्वांचल के कई सक्रिय माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

    एजेंसी माफिया द्वारा पिछले वर्षों में अर्जित अरबों की अवैध संपत्तियों का पूरा ब्योरा खंगाल रही है, और सभी वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है।

    मुख्य आरोपी शुभम को लंबे समय से माफिया का संरक्षण मिला हुआ था और वह कफ सिरप की तस्करी बांग्लादेश और नेपाल तक फैला चुका था।

    ईडी ने शुभम से उसकी पिछले 10 साल की कमाई, उससे जुड़ी फर्मों, बैंक खातों, पार्टनरशिप फर्मों, प्रमोटरों और गारंटरों की पूरी जानकारी मांगी है।

    एजेंसी ने शुभम को 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

  • SC/ST कोर्ट ने एक महिला को 3 साल 6 महीने की सज़ा

    SC/ST कोर्ट ने एक महिला को 3 साल 6 महीने की सज़ा

    महत्वपूर्ण फैसला,

    लखनऊ के स्पेशल SC/ST कोर्ट ने एक महिला को 3 साल 6 महीने की सज़ा सुनाई है। महिला पर आरोप था कि उसने SC/ ST एक्ट में झूठी FIR दर्ज कराके इस एक्ट का दुरुपयोग किया था।

    कोर्ट ने इसे SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का पहला दर्ज मामला बताया और कहा कि “ऐसे मामलों से असली पीड़ितों को न्याय मिलने में दिक्कत होती है, इसलिए झूठे केस करने वालों को सज़ा मिलनी ज़रूरी है।

  • एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस के प्लेन से निकला चिंगारी और धुंआ

    एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस के प्लेन से निकला चिंगारी और धुंआ

    लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए में तकनीकी खराबी आने से चिंगारी और धुआं निकलने लगा।

    पायलट और एयरपोर्ट स्टाफ की सूझबूझ से 250 हाजियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

    सूत्रों ने बताया कि हज पूरा होने के बाद सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान हज यात्रियों को लेकर यहां आता हैं और उन्हें यहां छोड़ कर वापस खाली चला जाता हैं।