“लखनऊ – नशीले कफ सिरप माफिया पर ईडी की बड़ी कार्रवाई”।

नशीले कफ सिरप की तस्करी मामले में ईडी ने पूर्वांचल के कई सक्रिय माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

एजेंसी माफिया द्वारा पिछले वर्षों में अर्जित अरबों की अवैध संपत्तियों का पूरा ब्योरा खंगाल रही है, और सभी वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी शुभम को लंबे समय से माफिया का संरक्षण मिला हुआ था और वह कफ सिरप की तस्करी बांग्लादेश और नेपाल तक फैला चुका था।

ईडी ने शुभम से उसकी पिछले 10 साल की कमाई, उससे जुड़ी फर्मों, बैंक खातों, पार्टनरशिप फर्मों, प्रमोटरों और गारंटरों की पूरी जानकारी मांगी है।

एजेंसी ने शुभम को 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *