भारतीय सेना ने पहुंचाया जबरदस्त नुकसान। पाकिस्तान को सेना के साथ उसकी Economy को लगा तगड़ा झटका.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एयरफील्ड्स जिसमें स्कर्दू, जकोबाबाद,सरगोदा और भुलारी शामिल है, को बहुत नुकसान पहुंचाया गया. पाकिस्तान के एयर डिफेंस और रेडार सिस्टम को ध्वस्त किया गया.
एलओसी के पास पाकिस्तान के कमांड कंट्रोल, लॉजिस्टिक, मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके जवानों को इतना भारी नुकसान पहुंचाया गया कि उसकी बचाव और मारक क्षमता को खत्म किया गया.
पाकिस्तान को कितना हुआ नुकसान,
स्कार्दू, जैकोबाबाद और भोलारी एयरबेस को भारी नुकसान,
पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलों को भारत ने किया ढेर,
जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का सर्विलांस रडार सिस्टम तबाह,
लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नुकसान,
• भारत ने आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता और वित्तीय सहायता के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की ग्रे सूची में फिर से शामिल करने पर जोर दिया है।
• भारतीय अधिकारियों ने वैश्विक समुदाय के साथ बड़े आतंकवादी हमलों, जिसमें मॉस्को थिएटर बम विस्फोट और लंदन ब्रिज हमला शामिल है, को पाकिस्तान के तथाकथित “आतंक के स्कूलों” में प्रशिक्षित व्यक्तियों से जोड़ने वाले साक्ष्य साझा किए हैं।
• FATF एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था है जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण जैसे मुद्दों पर देशों का मूल्यांकन करती है; पाकिस्तान को पहले सुधार दिखाने के बाद ग्रे सूची से हटा दिया गया था।
• वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, भारत के राजस्व विभाग ने नए साक्ष्य और दुरुपयोग के उभरते पैटर्न का हवाला देते हुए FATF को अनौपचारिक रूप से एक नया मामला प्रस्तुत किया है।
Big Breaking: India Pakistan War News Live: शमशाद मिर्जा हो सकते हैं नए पाक आर्मी जनरल,
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से तबाह होने के कागार पर है. इसी बीच खबर आ रही है कि पाक चीफ जनरल मुनीर को हटाया जा सकता है. उनकी जगह पर शमशाद मिर्ज़ा को नया पाक आर्मी चीफ बनाया जा सकता है.
भारत के एयर स्ट्राइक से लश्कर के आतंकी हाफिज अब्दुल मलिक और मुदस्सिर के उड़े चीथड़.
मुरीदके में स्थित मरकज तैयबा पर मिसाइल अटैक में दोनों मारे गए. पाकिस्तान के पंजाब के मुरीदके में स्थित मरकज तैयबा को भारतीय वायुसेना ने तबाह कर दिया है। यह साल 2000 में बनी थी और लश्कर का सबसे अहम ठिकाना और प्रशिक्षण केंद्र है।
200 एकड़ में फैले इस परिसर को आमतौर पर पाकिस्तान की ‘आतंकवादी नर्सरी’ भी कहा जाता है।
यहां से भारत पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में अहम मदद की गई है। इसी वजह से ये भारतीय खुफिया एजेंसियों की नजर में रहा है।
शुभम के पिता ने कहा मोदी जी ने मेरे बेटे की हत्या का बदला ले लिया। परिवार ने आतंक के खिलाफ इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि देश ने सही निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने जो कहा वो कर दिखाया।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं.
इस हमले के बाद दुखी मसूद अजहर ने कहा कि अच्छा होता कि इस हमले में मै भी मारा जाता. एक बयान में कहा गया है, “मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है और मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे घायल हुए हैं”.
‘मैं कसम खाकर कहता हूं. अगर हिंदुस्तान की सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो हम उनका (यानी भारत) का साथ देंगे.’ इस एक लाइन ने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि ये लाइन कोई और नहीं…बल्कि खुद पाकिस्तान के मौलाना मस्जिद से बोल रहे हैं. खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद के मौलाना मोहम्मद रंगीला ने पाकिस्तानी सरकार और सेना पर जमकर भड़ास निकाली.