Tag: #Breking#news#pakistan#india
-

आतंकी घुसपैठ के बीच भारत-पाक सेना के अधिकारियों की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर: आतंकी घुसपैठ के बीच भारत-पाक सेना के अधिकारियों की मुलाकात, LoC पर काफी देर तक चली बैठक,
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। बैठक में सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय सेना ने घुसपैठ और सीजफायर के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया।
-

पाकिस्तान से आई और अब सचिन मीणा के बच्ची की मां बन गई
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अब सचिन मीणा की बच्ची की मां बन गई हैं. सीमा-सचिन की खुशी पाकिस्तान में बैठे गुलाम हैदर को बिलकुल रास नहीं आ रही है. सीमा के एक्स हसबैंड ने नवजात को नाजायज बता दिया. उसने सीमा हैदर के वकील और मुंहबोले भाई एपी सिंह को भी खरी-खोटी सुनाई. गुलाम ने कहा कि ऐसे भाई पर लानत है, जो अपनी बहन का साथ दे रहा है. उसने एक बार फिर भारत सरकार से सीमा हैदर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
-

पाकिस्तानी सेना में भगदड़, एक हफ्ते में 2500 ने छोड़ी नौकरी
पाकिस्तान और बलूचिस्तान में इन दिनों जंग छिड़ी हुई है। पिछले कुछ दिनों में कई पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने की खबर है। इन हमलों के बीच सामने आया है कि बड़ी संख्या में पाक फौजी सेना की नौकरी छोड़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक हफ्ते में करीब 2500 सैनिकों ने सेना छोड़ दी है। बढ़ती असुरक्षा, लगातार हो रही जवानों की मौतें और पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को मुख्य वजह बताया जा रहा है।
-

खैबर पख्तूनख्वा के दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट हुआ
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के अकोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. इस धमाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-सामी (जेयूआई-एस) के प्रमुख मौलाना हामिद-उल-हक हक्कानी की मौत हो गई, जो दिवंगत मौलाना समी-उल-हक के बेटे हैं. मौलाना समी-उल-हक को “तालिबान का जनक” भी कहा जाता है.
खैबर पखतूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने एक बयान में मौतों की पुष्टि की. मौलाना समी-उल-हक के बड़े बेटे हामिद-उल-हक एक राजनीतिज्ञ, इस्लामी विद्वान और 2002 से 2007 तक नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य थे.
-

शहबाज़ शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, दुनिया में 90% भिखारी पाकिस्तानी
शहबाज़ शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, दुनिया में 90% भिखारी पाकिस्तानी,
नो-फ्लाई लिस्ट में पाकिस्तान के 4000 भिखारी,
शहबाज सरकार ने चार हजार भिखारियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है, पाकिस्तान ने ये कदम सऊदी अरब और दूसरे खाड़ी देशों की चेतावनी के बाद उठाया है..रिपोर्ट के मुताबिक अरब देशों ने पाकिस्तान से कहा था कि वो अपने यहां से ऐसे लोगों को ना भेजे जो धार्मिक यात्रा की वीजा पर आकर भीख मांगते हैं.
विदेशी फंड के रहमोकरम पर सरकार चला रहे शहबाज शरीफ के लिए कंगाली बहुत भारी पड़ गई है. कंगाल पाकिस्तान में महंगाई का ग्राफ इतना ज्यादा ऊपर जा चुका है कि रोटी के लिए गरीबों को भीख तक मांगनी पड़ रही है और ये भिखारी सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं.. बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं. पाकिस्तान के लिए भिखारियों के बढ़ते नंबर ने शहबाज सरकार की इंटरनेशनल बेइज्जती करा दी है. पाकिस्तान के भिखारी लंबे समय से सऊदी अरब के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं. आर्थिक तंगी और बढ़ती महंगाई के कारण कई पाकिस्तानी उमरा और हज यात्रा के बहाने सऊदी अरब पहुंचते हैं और वहां भीख मांगते हैं. इस कारण मक्का, मदीना और जेद्दा जैसे शहरों की सड़कों पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भिखारी दिखते है. सऊदी अरब समेत कई देशों की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने 4,300 भिखारियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है.
अब भिखारियों को सऊदी भेजने से रोकने के लिए पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ‘उमराह एक्ट’ लाने करने का फैसला किया है.. इसका मकसद उमराह वीजा दिलाने में मदद करने वाली ट्रैवल एजेंसियों को रेग्युलेट करना और उन्हें कानूनी निगरानी के तहत लाना है. आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनियाभर में गिरफ्तार होने वाले 90% भिखारी पाकिस्तानी मूल के होते हैं..इसीलिए सितंबर में कई देशों ने पाकिस्तान को धमकी दी थी कि अगर उसने भिखारियों को भेजना बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

खूबसूरत टिकटाॅकर का प्राईवेट विडियो हुआ वायरल
इस्लामाबाद : सोशल मीडिया (Social media) पर लोगों के प्राइवेट वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह हाल ही में पाकिस्तान की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) और टिकटॉकर इम्शा रहमान (Imsha Rehman) का एक प्राइवेट वीडियो (MMS) वायरल हो गया है, जिसके बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर लिया। इम्शा प्राइवेट वीडियो में एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही थीं। ये वीडियोज सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।*
कौन हैं इम्शा रहमान,
पाकिस्तान में इंस्टाग्राम और टिकटॉक काफी फेमस है। इम्शा भी दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल और फैशन कंटेंट बनाकर की थी। धीरे-धीरे उनके फॉलोवर्स बढ़ते चले गए और कुछ समय के बाद वह पाकिस्तान की सोशल मीडिया इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गईं। इम्शा जितनी इंस्टाग्राम पर फेमस हैं, उतनी ही टिकटॉक पर भी। वह वहां पर इससे रिलेटेड वीडियो कॉन्टैंट पोस्ट करती हैं, जिस पर हजारों-लाखों लाइक्स और व्यूज आते हैं।
सोशल मीडिया से बनाया अच्छा पैसा
2024 में इम्शा ने अपने टिकटॉक वीडियोज पर 12.1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स बंटोर चुकी हैं। इससे पता चलता है कि वह पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कितनी लोकप्रिय हैं। वह एक-एक ब्रांड प्रमोशन के लिए लाखों रुपये लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इम्शा की नेटवर्थ पांच लाख अमेरिकी डॉलर है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने सोशल मीडिया से काफी कमाई की है।
मिनाहिल मलिक का भी वायरल हुआ था वीडियो
हाल फिलहाल में पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के प्राइवेट वीडियो वायरल हो चुके हैं। कुछ समय पहले मिनाहिल मलिक का भी आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। उस वीडियो में भी वह एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रही थीं। हालांकि, उन्होंने वीडियो को फेक और एडिट किया हुआ बताया था और सोशल मीडिया छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने पोस्ट किया था कि गुड बाय कहना बहुत मुश्किल है। कोई लड़ाई नहीं है। प्यार बांटें। मैं जा रही हूं। आप सबको मिस करूंगी। आई लव यू, टेक केयर।





