Tag: #Breking#news#up

  • सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से इंस्पेक्टर अरुण की मौत हुई है

    सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से इंस्पेक्टर अरुण की मौत हुई है

    उत्तर प्रदेश- जालौन के कुठौंद थाना इंचार्ज अरुण कुमार राय का खून से लथपथ शव उनके सरकारी आवास से मिला है,आत्महत्या के एंगल पर पुलिस जांचकर रही है ,जबकि परिजनों का कहना है कि यह हत्या है

  • बीटा एजुकेशनल स्कूल में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया

    बीटा एजुकेशनल स्कूल में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    बीटा एजुकेशनल स्कूल में दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी रंगोलियों और विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियों से जगमगा उठा।

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी के दीपक, आकर्षक पर्यावरण–अनुकूल कलाकृतियाँ, कार्टून चित्र तथा रंगीन रंगोलियाँ तैयार की गईं। सभी रचनाएँ प्रदूषण-मुक्त (इको-फ्रेंडली) सामग्री से बनाई गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया गया, ताकि वे रचनात्मकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना सीखें।

    विद्यालय के निदेशक विष्णु गुप्ता एवं प्रिंसिपल राजू गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बीटा एजुकेशनल स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, सृजनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

    बीटा एजुकेशनल स्कूल, शिवपुरी कॉलोनी, सहजनवां, जनपद गोरखपुर द्वारा आयोजित यह दीपावली समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और विद्यालय की सृजनात्मक शिक्षण परंपरा का प्रेरक उदाहरण साबित हुआ।

  • लखनऊ एयरपोर्ट पर टला इंडिगो विमान हादसा

    लखनऊ एयरपोर्ट पर टला इंडिगो विमान हादसा

    डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार, टेकऑफ के बाद उड़ी ही नहीं फ्लाइट… !

     लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया।

     विमान में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे।

    यहां दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो के फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत की वजह से टेकऑफ से पहले ही इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

  • पुलिस मुठभेड़ में शातिर घायल

    पुलिस मुठभेड़ में शातिर घायल

    फतेहपुर के ललौली क्षेत्र में मुठभेड़,शातिर अभियुक्त मोहम्मद शोएब पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल, पास्को एक्ट, एस्सी एसटी एक्ट,धर्म परिवर्तन सहित संगीन मुकदमों में वांछित था आरोपी शोएब, तमंचा कारतूस नगदी भी आरोपी से बरामद, ललौली व हुसैनगंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

  • 37 सालों से इस गांव के पंचायत से पुलिस को नहीं मिली कोई भी शिकायत

    37 सालों से इस गांव के पंचायत से पुलिस को नहीं मिली कोई भी शिकायत

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नियामतपुर गांव एक अनूठी मिसाल बन गया है. यहां पिछले 37 सालों से कोई भी विवाद पुलिस तक नहीं पहुंचा है. गांव वाले हर मतभेद को बातचीत और पंचायत के फैसलों से सुलझा लेते हैं. नियामतपुर ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 1,400 है, जिसमें बिजलीखेड़ा और नगरिया बहाव गांव भी शामिल हैं. गांव वाले गर्व से बताते हैं कि 1988 के बाद से थाने में कोई भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं हुई है. गांव के बुज़ुर्ग और पंचायत मिलकर हर समस्या का समाधान निकालते हैं.

  • UP में 1 व्यक्ति 6 जगह नौकरी कर रहा है 

    UP में 1 व्यक्ति 6 जगह नौकरी कर रहा है 

    उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में अर्पित नामक एक्सरे टेक्नीशियन 6 जिलों में नौकरी कर रहा है। बेरोजगार युवकों को 1 नौकरी मिलती नही है। वहीं वर्ष 2016 से अर्पित सिंह के नियुक्ति पत्र पर छह अलग-अलग जिलों में से अलग-अलग लोग नौकरी कर रहे हैं। मानव संपदा पोर्टल पर भी सभी के नाम दर्ज हैं। हर महीने यह वेतन भी ले रहे हैं, फिर भी विभागीय अधिकारियों को पता नहीं है। इन सभी कर्मचारियों के पिता का नाम जन्मतिथि एक ही है।

  • प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल, बेटे की गवाही पर मां समेत 2 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- यह विश्वास और रिश्तों के साथ गद्दारी

    प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल, बेटे की गवाही पर मां समेत 2 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- यह विश्वास और रिश्तों के साथ गद्दारी

    हमीरपुर : अवैध संबंध में पति के कत्ल के मामले में कोर्ट ने पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. गुरुवार को जिला न्यायाधीश मनोज कुमार राय की अदालत ने यह फैसला सुनाया. टिप्पणी भी की. कहा कि यह अपराध केवल पति की हत्या का नहीं है बल्कि विश्वास और रिश्तों के साथ गद्दारी का भी है. मामले में बेटे की गवाही ने दोषियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

    जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार शुक्ल के अनुसार घटना 9 सितंबर 2023 की है. कुरारा इलाके के बेरी रोड वार्ड 9 निवासी कामता प्रसाद ने खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदा था. ट्रैक्टर को चलाने के लिए उसने पारा शंकरपुर के रहने वाले वीरेंद्र को चालक रख लिया था. ट्रैक्टर चलाते-चलाते वीरेंद्र कामता के घर भी आने-जाने लगा. इस दौरान कामता की पत्नी अंजू से उसके अफेयर हो गए. दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक कामता को लग गई थी. इसी डर से दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली.

    सीसीटीवी से खुला था राज : नौ सितंबर की देर रात दोनों ने मिलकर कामता को पीटा. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर में रखकर रोड के किनारे गड्ढे में फेंक आए. कामता की बहन रानी पत्नी राजेंद्र प्रसाद निवासी बिवांर ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई. इसके बाद जांच में सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले.

    2 साल बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय : पुलिस ने अंजू और वीरेंद्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. कामता के बेटे ने भी कोर्ट में गवाही दी. गुरुवार को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए अंजू और प्रेमी वीरेंद्र को हत्या का दोषी करार दिया. अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई. 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया. जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने बताया कि अदालत के फैसले से दो साल बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिल गया.

  • उमर अंसारी की बदली गई जेल

    उमर अंसारी की बदली गई जेल

    गाजीपुर । मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की जेल बदली गई।

    गाजीपुर से कासगंज जेल शिफ्ट, सुबह 5 बजे रवाना अब्बास अंसारी के बाद उमर भी कासगंज में रहेगा फर्जी दस्तावेज मामले में गिरफ्तार उमर को कोर्ट ने जेल भेजा।

  • ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ की सफलता

    ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ की सफलता

    यूपी एसटीएफ को मिली सफलता अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध रूप में आक्सीटोसीन इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार।

    एसटीएफ द्वारा पकड़े गए अभियुक्त, अनमोल , अवधेश, जो लखनऊ के रहने वाले है और खगेश्वर सीतापुर का रहने वाला है। इनके कब्जे से लगभग 5,87,880 एम० एल० ऑक्सिटोसिन बरामद हुआ है।

     

  • झांसी की पूजा ने अपनी बहिन और उसके बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी और ₹ 8 लाख के जेवर लेकर फरार हो गयी

    झांसी की पूजा ने अपनी बहिन और उसके बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी और ₹ 8 लाख के जेवर लेकर फरार हो गयी

    पूजा ने इससे पहले अपने पति की गोली चलवाकर हत्या कराई और अपने देवर कल्याण के साथ गांव से झांसी आकर उसकी रखैल बनकर रही. कुछ वक्त बाद पूजा का देवर से जी भर गया. कल्याण की सड़क हादसे में मौत हुई. आरोप है कि इसमें भी पूजा का षड़यंत्र था।

    इसके बाद पूजा अपने जेठ संतोष के साथ रही. उसने जेठ से शादी कर ली. अब पूजा अपनी सास की जमीन में बंटवारा चाहती थी. बंटवारा नही हुआ तो सास की हत्या कर दी।

    कत्ल की साजिश को अंजाम देने के लिए पूजा ने बर्थडे के बहाने अपने पति और ससुर को ग्वालियर बुलाया. घर में सास अकेली रह गयी. पूजा की बहिन और उसके बॉयफ्रैंड ने झांसी जाकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने पूजा और उसकी बहिन को गिरफ्तार किया है. साथ ही पूजा की बहिन का बॉयफ्रैंड भी अरेस्ट है. इस केस के एक और आरोपी जितेन्द्र की पुलिस को तलाश है।