Tag: #Breking#news#up

  • बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    वाराणसी : बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी,

    गंभीर हालत में छात्रा को ट्रामा सेंटर में किया भर्ती,

    छात्रा दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने गई थी बनारस,

    छात्रा अपने दोस्त फुरकान के साथ होटल में ठहरी थी,

    पुलिस ने साथी युवक फुरकान को हिरासत में लिया,

    छात्रा प्रियंका मूल रूप से बांदा की रहने वाली।

  • कैबिनेट बैठक में महाकुंभ के प्रस्तावों की चर्चा

    कैबिनेट बैठक में महाकुंभ के प्रस्तावों की चर्चा

    महाकुंभ नगर में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 21 जनवरी 2025 को प्रस्तावित है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित होंगे। महाकुंभ के आयोजन के लिए गठित शासन की शीर्ष समिति (अपेक्स कमेटी) की मंगलवार शाम लखनऊ में हुई बैठक में कैबिनेट मीटिंग पर आने वाले खर्च की मंजूरी दी गई। साथ ही राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रनायक, हेड आफ मिशन, मुख्यमंत्री के पवित्र त्रिवेणी में स्नान पर होने वाले खर्च की स्वीकृति दी है। इन आयोजनों पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद हैं l

  • उत्तर प्रदेश के संभल में बंद पड़े हुए एक मंदिर को फिर से खोला गया है

    उत्तर प्रदेश के संभल में बंद पड़े हुए एक मंदिर को फिर से खोला गया है

    उत्तर प्रदेश के संभल में बंद पड़े हुए एक मंदिर को फिर से खोला गया है,

    नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को फिर से खोला गया है।

     

    https://youtube.com/shorts/BUYnUZdnp30?si=DjeJbB2mqLLc1fPk

  • यूपी में बनेगा 700 KM लंबा एक्सप्रेस-वे

    यूपी में बनेगा 700 KM लंबा एक्सप्रेस-वे

     

    लखनऊ-अयोध्या समेत 22 जिलों को होगा फायदा, टूरिस्ट को भी मिलेगी राहत।

    उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेस- वे का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, जो 700 किलोमीटर लंबा होगा। बता दें, गंगा एक्सप्रेस-वे के बाद ये यूपी का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा।
    आजादी के बाद से अब तक भारत में कई विशाल एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं, जो करीब-करीब सभी बड़े शहरों को आपस में जोड़ रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इन एक्सप्रेस-वे से देश में काफी विकास हुआ है, वहीं जल्द ही यूपी को भी एक नया एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है। जो पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। बता दें, यहां हम गोरखपुर से शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं, इस एक्सप्रेस-वे के बारे में और कब से होगा काम शुरू
    उत्तर प्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जिसमें अब एक्सप्रेस-वे बनना भी लिस्ट में शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये नया एक्सप्रेस- वे लगभग 700 किलोमीटर तक फैला होगा, जो पूर्वांचल के गोरखपुर को पश्चिमी यूपी के शामली से जोड़ेगा। जिसका नाम ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे’ रखा गया है। खास बात ये है कि ये एक्सप्रेस-वे यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसके साथ ही इस राज्य की कनेक्टिविटी और शानदार हो जाएगी।
    गोरखपुर से शामली के बीच 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद यूपी ये दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे का नाम है गंगा एक्सप्रेस-वे, जिसका काम जारी है। बता दें कि यह गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक जाएगा।
    कई अन्य राज्यों की तुलना में यूपी की जनसंख्या काफी अधिक है, ऐसे में यहां बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस- वे के प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया है। बता दें, ये एक्सप्रेस- वे लखनऊ, अयोध्या, बरेली, बस्ती, मेरठ समेत 22 जिलों से होकर गुजरेगा।
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सप्रेस- वे पर आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरह एक रनवे भी बनाया जाएगा। जिसका इस्तेमाल इमरजेंसी फ्लाइट्स की लैंडिंग में किया जा सकता है। वहीं एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान सुरक्षा के पैमानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
    22 जिलों से होकर गुजरने वाला ये एक्सप्रेस-वे ,टूरिस्ट्स को भी काफी राहत प्रदान करेगा। बता दें, उत्तर प्रदेश टूरिज्म के मामले में काफी विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी, वृंदावन, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज में कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और दुनिया से लोग आते हैं। ऐसे में ये एक्सप्रेस- वे लोगों के सफर को आसान बना देगा।

  • थाना प्रभारी, CO का गजब कारनामा

    थाना प्रभारी, CO का गजब कारनामा

    ब्रेकिंग बुलन्दशहर,

    थाना प्रभारी, CO का गजब कारनामा,

    12 की सगाई “15 की शादी थी” छुट्टी 17 से हुई,

    थाना अरनिया के दरोगा के घर में 12 नवंबर और 15 नवंबर के वैवाहिक कार्यक्रम थे दरोगा जी ने अपनी छुट्टी अप्लाई की छुट्टी 11 तारीख को थाना प्रभारी द्वारा सबमिट कर दी गई 15 तारीख को छुट्टी सीओ साहब द्वारा सबमिट की गई और 17 तारीख को छुट्टी स्वीकृत की गई,

    अब दुर्भाग्य देखिए थाना प्रभारी से CO तक छुट्टी जाने में 4 दिन का समय लग गया,

    इन चार दिनों में दरोगा के घर के वैवाहिक कार्यक्रम के दोनों कार्यक्रम समाप्त हो गए,

    उसके बाद 17 तारीख को छुट्टी स्वीकृत हुई जब कार्यक्रम समाप्त हो गए,

    अब इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार,