Tag: #Breking#news#up

  • पूर्व एमएलसी इकबाल की 1000 करोड़ की तीन चीनी मिलें जब्त

    लखनऊ। पूर्व एमएलसी इकबाल की 1000 करोड़ की तीन चीनी मिलें जब्त।

    बसपा सरकार में हुए चीनी मिल बिक्री घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल की तीन चीनी मिलों को बृहस्पतिवार को जब्त कर लिया। जब्त मिलों की कीमत करीब एक हजार करोड़ रुपए है।

    ईडी के अनुसार, देवरिया की बैतालपुर व भटनी और जौनपुर की शाहगंज चीनी मिल को इकबाल और उनके करीबियों ने मैलो इंफ्राटेक, डायनेमिक शुगर्स और हनीवेल शुगर्स नामक शेल कंपनी बनाकर औने-पौने दामों पर खरीदा था।

    ईडी जांच में पता चला कि मिलों का बाजार मूल्य कई गुना अधिक था।

    इन्हें खरीदने के लिए वीके हेल्थ सॉल्यूशंस से असुरक्षित ऋण का लेन-देन दर्शाया गया था।

     

  • हाईकोर्ट में न्यायमूर्तियों के स्वीकृत 160 पदों में आधे से अधिक हैं खाली

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायमूर्तियों के स्वीकृत 160 पदों में आधे से अधिक खाली होने और समय से नियुक्ति नहीं होने तथा लंबित मुकदमों के बढ़ते बोझ की समस्या को लेकर हाई कोर्ट के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसलिए न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ।

    हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष अनिल तिवारी का कहना है कि “न्यायमूर्तियों की कुल स्वीकृत संख्या 160 है, लेकिन यह संख्या कभी नहीं पूरी की गई। पिछले साल न्यायाधीशों के लगातार सेवानिवृत्त होने के कारण संख्या आधी से भी कम रह गई है और लंबित मुकदमों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट पर 11 लाख 49 हजार 453 विचाराधीन मुकदमों का बोझ है। मुकदमों का बढ़ता बोझ व वादकारियों को न्याय मिलने में देरी चिंता का कारण है।”

     

  • हाई कोर्ट ने सैनिकों के परिवार के सुरक्षा संबंधी कमेटी को दी मंजूरी

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सैनिकों के परिवार की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की प्रदेश व जिला स्तर पर कमेटी को स्वीकृति दे दी है और इन कमेटियों की अगले एक महीने में बैठक करने का निर्देश दिया है। राज्य स्तरीय हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इसमें विभिन्न विभागों, तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कोर्ट ने कहा कि देश सैनिकों का कृतज्ञ है। उनके परिवार की सुरक्षा जरूरी है।

    यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने संवेदनशील सीमा क्षेत्र पर तैनात एक सैन्यकर्मी की पत्नी की याचिका पर दिया है।

     

  • 15 दिन तक दिन में विमान संचालन बंद रहेगा

    लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट पर एक मार्च से 15 जुलाई तक रोज सुबह दस से शाम छह बजे तक विमान संचालन बंद रहेगा। इस दौरान कई फ्लाइटें री-शेड्यूल की जाएंगी तो कुछ का संचालन भी बंद हो सकता है। इसका असर फ्लाइटों के किराए पर भी दिखने लगा है। फरवरी के आखिरी हफ्ते के मुकाबले मार्च के पहले हफ्ते के लिए विमानों का किराया अभी से 30 फीसदी बढ़ गया है।

    ….. दरअसल एयरलाइंस कंपनियों ने अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए गर्मी का शेड्यूल तैयार कर लिया है। दिन में विमान संचालन बंद रहने के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइटें भी घटने के आसार हैं। इसका सीधा असर विमानों के किराए पर दिखने लगा है। ज्यादातर विमानों के किराया 30 फीसदी तक बढ़ गया है। यात्रा की तारीख नजदीक आने के इसमें और उछाल आ सकता है।….. ऐसे में यात्रियों को भी शाम छह से रात 10 बजे तक की फ्लाइटें ज्यादा पसंद आ रही हैं। इस कारण शाम की फ्लाइटों के किराए में ज्यादा उछाल आया है। दिल्ली की सुबह की फ्लाइट 4300 रुपये तक में बुक हो रही है, जबकि शाम की फ्लाइट का किराया 9400 तक पहुंच गया है। यही हाल दूसरे शहरों का है….।

  • प्रयागराज जाने वाला लखनऊ हाइवे कुंडा के पहले से लेकर प्रयागराज तक पूरा जाम है

    प्रयागराज जाने वाला लखनऊ हाइवे कुंडा के पहले से लेकर प्रयागराज तक पूरा जाम है

    Breaking News: प्रयागराज जाने वाला लखनऊ हाइवे कुंडा के पहले से लेकर प्रयागराज तक पूरा जाम है।

    करीब 65 किमी तक गाड़ियां रुकी हुई है। जाने वाले मार्ग पर बहुत ज्यादा भीषण जाम है।

    रास्ते में कुछ गाड़ियां खराब हो गई है। श्रद्धालु दोपहर से फंसे हुए हैं।

    कुंडा प्रतापगढ़ से लेकर प्रयागराज के बीच स्थानीय लोगों से भारत समाचार अनुरोध करता है कि श्रद्धालुओं की सहायता कीजिए।

    पानी और खाने का सामान आदि लेकर जो लोग पहुंच सके श्रद्धालुओं की सहायता कीजिए।

  • एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज दौरान हुई मौत

    एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज दौरान हुई मौत

    लख़नऊ ब्रेकिंग: यूपी के शामली एनकाउंटर में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज दौरान हुई मौत

    एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में लगीं थीं तीन गोलियां।

    ऑपरेशन में गाल ब्लेडर को हटाना पड़ा, बड़ी आंत का कुछ हिस्सा काट कर निकालना पड़ा, बीते 24 घंटे खतरे से बाहर नहीं हुए थे इंस्पेक्टर सुनील कुमार

    iccu(itensive critical care unit) में किया गया था भर्ती
    एक गोली लिवर पार करके पीठ में अटक गई है, जिसे छोड़ दिया गया है।

    ठोकिया एनकाउंटर में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने थे सुनील कुमार।

    गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शामली में हुए एनकाउंटर में इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पेट में लगी थी तीन गोलियां

    यूपी STF ने एक साथ चार बदमाशों को मंगलवार को मार गिराया था।

  • एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे

    एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे

    ज्योति मौर्या से मिलती जुलती कहानी कानपुर से सामने आई है. कानपुर में एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे, जिसके बाद पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. बजरंग नाम के एक युवक की शादी साल 2023 में गाजियाबाद की रहने वाली लक्षिता से हुई थी. टीचर के पद पर तैनात होते ही लक्षिता ने पति बजरंग से किनारा करना शुरू कर दिया. धीरे धीरे उनके रिश्ते खराब होने लगे. परेशान होकर बजरंग ने पत्नी लक्षिता से इसकी वजह पूछी. इसके बाद लक्षिता मायके चली गई. मायके पहुंच कर उसने बजरंग से कहा कि मैं तुम्हारे साथ ऐसे नहीं रह सकती, तुम्हारी कोई हैसियत नहीं है. पत्नी ने बजरंग से कहा कि अगर तुम मुझे एक करोड़ रुपया दो तो मैं तुम्हारे साथ पहले की तरह रह सकती हूं. अब पीड़ित पति बजरंग ने कानपुर के नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

  • हाई कोर्ट के जस्टिस राम मंदिर पर आंदोलन परसंबोधित करेंगे आयोजन

    हाई कोर्ट के जस्टिस राम मंदिर पर आंदोलन परसंबोधित करेंगे आयोजन

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव 22 जनवरी को राम मंदिर आंदोलन पर होने वाले एक आयोजन को संबोधित करेंगे। उन्होंने 8 दिसंबर को एक बयान दिया था कि देश की व्यवस्था बहुसंख्यकों के अनुसार ही चलेगी। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘कठमुल्ला’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर विवाद हुआ था। उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव संसद में लाने का ऐलान विपक्ष ने किया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जांच शुरू की है। इस बीच अब वह 22 जनवरी को ‘राम मंदिर आंदोलन और गोरक्षपीठ’ शीर्षक से आयोजित होने वाली सेमिनार में वक्ता के तौर पर शामिल होंगे।

    यह सेमिनार महाकुंभ मेला क्षेत्र में ही 22 तारीख को होना है। इसी तारीख को बीते साल अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। कार्यक्रम के संयोजक शशि प्रकाश सिंह का कहना है कि यह आयोजन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरा होने के मौके पर कराया जा रहा है। जस्टिस शेखर कुमार यादव के अलावा इस कार्यक्रम को आरएसएस के सीनियर प्रचारक अशोक बेरी संबोधित करेंगे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठा दिनेश कुमार भी रहेंगे। वह वीएचपी के महामंत्री हैं और लंबे समय तक आरएसएस के प्रचारक रहे हैं। जस्टिस शेखर यादव ने इस कार्यक्रम में कहा था कि देश में बहुसंख्यकों के हिसाब से ही व्यवस्था चलेगी। हमारे परिवारों में भी ऐसा ही होता है कि जिस बात के लिए ज्यादा लोग कहते हैं, वही होता है।

  • शिक्षामित्रों का स्थानांतरण शासनादेश हुआ जारी

    शिक्षामित्रों का स्थानांतरण शासनादेश हुआ जारी

    शिक्षामित्रों का स्थानांतरण शासनादेश हुआ जारी,

    उत्तर प्रदेश के लगभग 35000 शिक्षामित्र अपने घर से लगभग 40 से 100 किलोमीटर की दूरी पर शिक्षण कार्य करने जा रहे थे और महिला शिक्षामित्र एक जनपद से दूसरे जनपद में शिक्षण कार्य कर रही थी उनको अपने मूल विद्यालय एवं पति के निवास स्थान के विद्यालय में भेजने का आदेश सरकार ने किया है।

  • शाही जामा मस्जिद के पास बनाए जा रही पुलिस चौकी की ज़मीन को वक्फ प्रॉपर्टी होने का दावा

    शाही जामा मस्जिद के पास बनाए जा रही पुलिस चौकी की ज़मीन को वक्फ प्रॉपर्टी होने का दावा

    उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के पास बनाए जा रही पुलिस चौकी की ज़मीन को वक्फ प्रॉपर्टी होने का दावा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. दावे को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गलत माना है. इस संबंध में एसपी कृष्ण बिश्नोई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.