एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे

ज्योति मौर्या से मिलती जुलती कहानी कानपुर से सामने आई है. कानपुर में एक महिला ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद साथ रहने के लिए पति से एक करोड़ रुपये मांगे, जिसके बाद पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. बजरंग नाम के एक युवक की शादी साल 2023 में गाजियाबाद की रहने वाली लक्षिता से हुई थी. टीचर के पद पर तैनात होते ही लक्षिता ने पति बजरंग से किनारा करना शुरू कर दिया. धीरे धीरे उनके रिश्ते खराब होने लगे. परेशान होकर बजरंग ने पत्नी लक्षिता से इसकी वजह पूछी. इसके बाद लक्षिता मायके चली गई. मायके पहुंच कर उसने बजरंग से कहा कि मैं तुम्हारे साथ ऐसे नहीं रह सकती, तुम्हारी कोई हैसियत नहीं है. पत्नी ने बजरंग से कहा कि अगर तुम मुझे एक करोड़ रुपया दो तो मैं तुम्हारे साथ पहले की तरह रह सकती हूं. अब पीड़ित पति बजरंग ने कानपुर के नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *