Tag: #crime #breaking #up

  • एक ट्रक पर लदा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली

    एक ट्रक पर लदा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली

    एक ट्रक पर लदा 27 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त। दो तस्कर गिरफ्तार। गुप्त सूचना पर सिधवलिया थानाध्यक्ष हरेराम ने बराहीमा टोल टैक्स के समीप एनएच 27 पर की कार्रवाई। मत्स्य पदाधिकारी के समक्ष प्रबंध मांगुर मछली को किया गया विनष्ट। एसपी ने दी जानकारी।

  • आगरा में साइबर ठगों ने 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ रहीं शिवांकिता को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे पैसे

    आगरा में साइबर ठगों ने 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ रहीं शिवांकिता को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे पैसे

    UP के आगरा में साइबर ठगों ने 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ रहीं शिवांकिता को डिजिटल अरेस्ट करते हुए 2 घंटे वीडियो कॉल पर कैद रखा गया। उन्हे डराकर 99 हजार ऐंठ लिए गए। साइबर ठगों ने खुद को CBI अफसर बताया था। वह डर गई और 99 हज़ार का चूना लग गया।

    बंगाल की फेमिना मिस इंडिया रही शिवांकिता दीक्षित ने बताया की वर्दी में एक शख्स ने उसे कहा आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड सिम लिया गया और दिल्ली में एक बैंक खाता खोला गया है। इस बैंक खाते में मानव तस्करी, मनी लांड्रिग और बच्चों के अपहरण की फिरौती की रकम ट्रांसफर की गई है।  वीडियो कॉल पर एक शख्स पुलिस की ड्रेस में दिख रहा था।उसकी वर्दी पर थ्री स्टार लगे थे।बैकग्राउंड में साइबर पुलिस दिल्ली लिखा था। एक के बाद एक चार ऑफ़िसरों से बात करवाई गई।एक महिला ऑफिसर से भी बात हुई।उसने कहा कि जल्द से जल्द मामला रफा दफा कर लो नहीं तो गिरफ्तारी के बाद जेल जाना पड़ेगा।

  • देवरिया जिले में नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो और बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर

    देवरिया जिले में नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो और बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर

     

    तीन शूटरो का पहले ही हो चुका है एनकाउंटर,

    देवरिया जिले में बीते 7 नवंबर को सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दु परसिया गांव के पास दिनदहाड़े नेहाल सिंह नाम के युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस घटना में शामिल तीन शूटरो को पुलिस ने 12 नवम्बर को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया था इसी कड़ी में फरार चल रहे दो और बदमाशो को पुलिस ने एनिकाउंटर कर गिरफ्तार किया है जिनके पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है जिनके पास से एक पिस्टल, एक देशी तमंचा एव मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है इस संबंध में एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि की सुरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके समंध में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था मुखबिर की सूचना पर दो और अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • मथुरा: टोल कर्मियों की गुंडई, वीडियो भी हुआ वायरल

    मथुरा: टोल कर्मियों की गुंडई, वीडियो भी हुआ वायरल

    मथुरा: टोल कर्मियों की गुंडई, वीडियो भी हुआ वायरल,

    महुअन टोल प्लाजा पर गुंडई का वीडियो वायरल,
    टोल कर्मियों और कार सवारों के बीच हुआ विवाद,
    फास्टैग को लेकर दोनों के बीच हुआ विवाद,
    टोल कर्मियों ने युवक को जमकर पीटा,
    महुअन टोल प्लाजा पर आये दिन होती मारपीट,
    दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित महुअन टोल प्लाजा की घटना,

  • ब्रेकिंग प्रतापगढ़: डांस के दौरान बरातियों में खूनी संघर्ष, दो की मौत

    ब्रेकिंग प्रतापगढ़: डांस के दौरान बरातियों में खूनी संघर्ष, दो की मौत

    नशे में धुत डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की पीट-पीटकर हुई हत्या.

    युवकों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, एक गंभीर।

    वर पक्ष के 15 लोग हिरासत में, पुलिस की मौजूदगी में कराई गई शादी।

    द्वारपूजा पर जाते समय शराब के नशे में धुत बारातियों में डांस के दौरान विवाद हो गया।

    मारपीट में पंजाब से रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल होने आए युवक समेत दो को लाठी डण्डे मारपीट कर घायल कर दिया।

    दोनों की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

    घायल पवनदीप और इंद्रप्रीत की मौत हो गई।

    जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

    पुलिस वर पक्ष के 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    लालगंज कोतवाली के चकौड़िया गांव निवासी विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शादी लीलापुर के तिना गिरधर सहाय के दुखी गौतम के बेटे मनोज कुमार से तय थी।

  • भाड़े पर हत्या करने वाला ईनामी कानपुर से गिरफ्तार

    भाड़े पर हत्या करने वाला ईनामी कानपुर से गिरफ्तार

    एसटीएफ ने भाड़े पर हत्या करने वाले एक लाख के इनामी चतुर सिंह उर्फ त्रिभुवन सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया।