ब्रेकिंग प्रतापगढ़: डांस के दौरान बरातियों में खूनी संघर्ष, दो की मौत

Written by

in

नशे में धुत डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की पीट-पीटकर हुई हत्या.

युवकों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, एक गंभीर।

वर पक्ष के 15 लोग हिरासत में, पुलिस की मौजूदगी में कराई गई शादी।

द्वारपूजा पर जाते समय शराब के नशे में धुत बारातियों में डांस के दौरान विवाद हो गया।

मारपीट में पंजाब से रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल होने आए युवक समेत दो को लाठी डण्डे मारपीट कर घायल कर दिया।

दोनों की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

घायल पवनदीप और इंद्रप्रीत की मौत हो गई।

जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

पुलिस वर पक्ष के 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लालगंज कोतवाली के चकौड़िया गांव निवासी विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शादी लीलापुर के तिना गिरधर सहाय के दुखी गौतम के बेटे मनोज कुमार से तय थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *