Tag: #Crime#breking#gorakhpur#up
-

गोली मारकर युवक की हत्या आपसी विवाद में चली गोली
खजनी तहसील के अंतर्गत बेलघाट थाना क्षेत्र में मित्रों के बीच हुई कहासुनी ने एक मित्र ने दूसरे की जान ले ली। इस घटना ने दोस्ती के रिश्तों को तार-तार कर दिया है और इलाके में सनसनी फैला नदी है। आपसी विवाद बना काल मृतक का नाम अभिषेक चंचल सिंह (पुत्र अशोक सिंह, निवासी सोपाई) बताया जा रहा है। अभिषेक और मानवेन्द्र सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन बीते दो दिनों से किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी चल रही थी। बारात में हुआ खूनी खेल रविवार /सोमवार की रात एक बारात में दोनों मित्र एक साथ थे। लेकिन वहां फिर से उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों एक बस में सवार होकर अपने गांव सोपाई आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मानवेन्द्र सिंह ने अभिषेक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
-

बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, सहजनवा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, गोरखपुर ।
सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने एक किन्नर को गोली मार दी । घायल 40 वर्षीय प्रिया किन्नर को सहजनवा सीएचसी लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । किन्नर के दाहिने हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है । पुलिस किन्नर की तहरीर पर दो किन्नर सहित चार लोगों पर मंगलवार को मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
सहजनवां नगर पंचायत के रहीमाबाद में किराए का कमरा लेकर रहने वाली 40 वर्षीय रामकरण उर्फ प्रिया किन्नर निवासी ग्राम टड़वा खुर्द थाना सहजनवा सोमवार की रात आठ बजे घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर बहन सुनीता के घर खाना खाने गई थी । वापस आते समय रास्ते में एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और पीछे बैठे युवक ने प्रिया किन्नर पर गोली चला दी । गोली आवाज सुन प्रिया चिल्लाते हुए भागी, जिससे गोली दाहिने हाथ में लगी । आसपास के लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लेकर आए । प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । प्रिया किन्नर पर 19 मार्च 2023 को तान्या किन्नर पर गोली चलाने का भी मुकदमा दर्ज है ।
एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि किन्नर की तहरीर पर बिशाल चौरसिया, हर्षवर्धन उर्फ मोनू, तान्या किन्नर, बिजलीं किन्नर पर बीएनएस की धारा 131, 109, 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । -

गांजे की अवैध खेप के साथ पिता पुत्र को गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव , निष्पक्ष टुडे

गोरखपुर ब्रेकिंग : गांजे की अवैध खेप के साथ पिता पुत्र को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,
चौकी प्रभारी नौसड़ शुभम श्रीवास्तव ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाघागाड़ा फोरलेन के पास से गांजा तस्कर पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो अवैध गांजा बरामद करने में सफलता पाई।
गीडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा की तस्करी करने वाले पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो गांजा बरामद किया है।आपको बता दें कि मुखबिर के जरिये चौकी प्रभारी नौसड़ शुभम श्रीवास्तव को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही तत्काल चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अभियुक्त अमरनाथ जायसवाल और संतोष उर्फ साजन जायसवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
-
नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
गोरखपुर: सिंहोरवा निवासी उमेश प्रसाद ने चौरीचौरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जितेंद्र कुमार भारती नामक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये ठग लिए। उमेश, जो एमए, बीएड व टेट पास बेरोजगार हैं, ने बताया कि जितेंद्र ने उनके पिता के खाते से दो बार में पैसे जमा कराए।
कई महीनों बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर जब उमेश ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने हीलाहवाली शुरू कर दी। बार-बार मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
सहजनवा थाना अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी रमेश पुत्र राम जी को दबंग ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया । रमेश ने थाने पर तहरीर देकर दबंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है । प्राप्त जानकारी अनुसार रमेश 23 दिसंबर सोमवार को अपने किसी रिश्तेदारी से घर वापस आया तथा शाम 5:30 बजे गांव के चौराहे पर रोजमर्रा का सामान लेने के लिए गया । इस वक्त दबंग ने रमेश से दारु पीने के लिए पानी मांगा रमेश के मना करने पर वह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे रमेश का हाथ गंभीर रूप से कट गया । रमेश ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया है ।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज घघसरा वीरेंद्र बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर आई थी परंतु उसे थाने पर भेज दिया गया है । वर्तमान थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि तहरीर अभी नहीं मिली है । -

अग्निकांड में नव विवाहित दंपत्ति और मंझले भाई ने भी तोड़ा दम, बड़े भाई ने कमरे को बंद कर लगा दी थी आग
गोरखपुर: अग्निकांड में नव विवाहित दंपत्ति और मंझले भाई ने भी तोड़ा दम, बड़े भाई ने कमरे को बंद कर लगा दी थी आग,
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के दहला गांव में 14 दिसंबर की देर रात हुए अग्निकांड में मंजिले भाई बृजेश 32 वर्ष और छोटे भाई नव विवाहित दंपत्ति अरविंद निषाद 30 वर्ष और माला निषाद 25 वर्ष की भी मौत हो गई।
14 दिसंबर की देर रात दहला गांव में बड़े भाई बेचन निषाद 40 वर्ष ने मंझले भाई बृजेश, उसकी पत्नी मधु 28 वर्ष, बच्ची रिद्धिमा 3 वर्ष, अरविंद निषाद 30 वर्ष और अरविंद की पत्नी माला 25 वर्ष को कमरे में बंद कर बाहर से आग लगा दी थी।
माला और अरविंद की शनिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई तो वहीं बृजेश ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार की शाम 4:00 बजे दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से झुलसी बृजेश की पत्नी मधु और बेटी रिद्धिमा का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
अरविंद निषाद-माला निषाद की 4 दिसंबर को ही शादी हुई थी जिसमें बेचन निषाद शामिल नहीं हुआ था, मृतक बृजेश और अरविंद मुंबई में काम करते थे तो वही बड़ा भाई बेचन हरियाणा के पानीपत में काम करता था।
सभी अरविंद की शादी में शामिल होने के लिए आए थे लेकिन बेचन को शादी में आमंत्रण नहीं मिला तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।





