बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, सहजनवा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Written by

in

संवाददाता– एस.पी. सिंह

सहजनवा, गोरखपुर ।

सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने एक किन्नर को गोली मार दी । घायल 40 वर्षीय प्रिया किन्नर को सहजनवा सीएचसी लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । किन्नर के दाहिने हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है । पुलिस किन्नर की तहरीर पर दो किन्नर सहित चार लोगों पर मंगलवार को मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
सहजनवां नगर पंचायत के रहीमाबाद में किराए का कमरा लेकर रहने वाली 40 वर्षीय रामकरण उर्फ प्रिया किन्नर निवासी ग्राम टड़वा खुर्द थाना सहजनवा सोमवार की रात आठ बजे घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर बहन सुनीता के घर खाना खाने गई थी । वापस आते समय रास्ते में एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और पीछे बैठे युवक ने प्रिया किन्नर पर गोली चला दी । गोली आवाज सुन प्रिया चिल्लाते हुए भागी, जिससे गोली दाहिने हाथ में लगी । आसपास के लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लेकर आए । प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । प्रिया किन्नर पर 19 मार्च 2023 को तान्या किन्नर पर गोली चलाने का भी मुकदमा दर्ज है ।
एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि किन्नर की तहरीर पर बिशाल चौरसिया, हर्षवर्धन उर्फ मोनू, तान्या किन्नर, बिजलीं किन्नर पर बीएनएस की धारा 131, 109, 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *