क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा

संवाददाता– एस.पी. सिंह

सहजनवा, गोरखपुर ।

सहजनवां ब्लाक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई । इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
ब्लाक सभागार में मंगलवार को आहूत बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विकास सिंह, बीडीओ सत्यकाम तोमर के अलावा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे । इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य ने क्षेत्र में विकास के लिए प्रस्ताव दिए । वहीं, एडीओ पंचायत रामधारी सिंह ने सभी को आनलाइन शौचालय आवेदन सहित ग्राम पंचायत में लागू अन्य विकास की नई योजनाओं कि जानकारी दी । इसके अलावा जेई एमआई ने सरकार द्वारा चलाई जा रही नई योजना, मिडियम बिग बोरिंग और उसके तहत मिलने वाले सब्सिडी की भी जानकारी दी । वहीं एपीओ अवधेश वर्मा ने मनरेगा योजना के तहत विकास खंड के ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च किए गए कुल 11 करोड़ रूपए के आंकड़ों को गिनाते हुए मनरेगा श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही उन्नति योजना और उसके तहद श्रमिकों को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने ने बताया कि 20रू शुल्क जमा करके मनरेगा श्रमिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं । बैठक के इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्रामपंचायत में विकास कार्यों की बैठक नहीं होने का मुद्दा उठाया । जिसे लेकर उपस्थित प्रधानो ने विरोध किया । उधर, बीडीओ सत्यकाम तोमर ने ग्राम पंचायत में बैठक को लेकर सभी सदस्यों को आश्वस्त किया और कहा कि ग्राम पंचायतो में बैठक होती हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *