उपचुनाव में ग्राम प्रधान व सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित

संवाददाता– एस.पी. सिंह

सहजनवा, गोरखपुर ।

विकास खण्ड पाली में रिक्त हुए ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के लिए 8 फरवरी को पर्चा दाखिल किया गया था । जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्यों के लिए एक-एक पर्चा दाखिल किए गए थे । 11 फरवरी को पर्चों की जांच और नाम वापसी का समय निर्धारित था, जिसमें सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए । ग्राम पंचायत अकुआपार की ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हेमलता तथा ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 बनकटिया से बिन्द्रावती, वार्ड नंबर 4 पुण्डा से किरन भट्ट, वार्ड नंबर 2 गोविंदपुर द्वितीय से राशिकरन, वार्ड नंबर 2 ओड़वलिया से कुलदीप यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया । निर्विरोध निर्वाचन पर गांव में हर्ष का माहौल रहा । ग्रामीणों ने निर्वाचित प्रधान व सदस्यों को बधाई दी और क्षेत्र में विकास कार्यों की उम्मीद जताई ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *