Tag: #Cultural#program#gorakhpur#up

  • चन्द्रांश फाउंडेशन के सदस्य डॉ. सुबोध ठाकुर को बीदर, कर्नाटक में मिला सम्मान

    चन्द्रांश फाउंडेशन के सदस्य डॉ. सुबोध ठाकुर को बीदर, कर्नाटक में मिला सम्मान

    गोला। सरकारी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, सूरत (गुजरात) के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुबोध ठाकुर को “लर्निंग एक्सपोज़र कम स्टडी टूर” के दौरान के.आर.ई. सोसायटी द्वारा संचालित कर्नाटक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बीदर (कर्नाटक) में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. ठाकुर का पारंपरिक रीति से शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

    मूलतः उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व वाले कुशीनगर जिले से संबंध रखने वाले डॉ. सुबोध ठाकुर हिंदी साहित्य, आलोचना और अकादमिक अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनके शोधपत्र एवं लेख विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं एवं शोधपत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। शिक्षण के साथ-साथ वे छात्रों में साहित्यिक और शोधपरक चेतना जागृत करने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहते हैं। डॉ. ठाकुर अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, जन्मभूमि गाँव की मिट्टी की प्रेरणा, पत्नी अंजलि के सहयोग एवं स्नेह तथा पुत्री वात्सल्या की मासूम मुस्कान को देते हैं। उनका मानना है कि परिवार ही व्यक्ति को मूल्यों, संवेदनाओं और सृजन की ऊर्जा से संपन्न करता है। यही कारण है कि वे अकादमिक जीवन में सदैव विनम्रता और परिश्रम को सर्वोपरि मानते हैं। सम्मान पाकर डॉ. सुबोध ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण और सम्मान न केवल अकादमिक दृष्टि को व्यापक बनाते हैं, बल्कि शोध एवं साहित्यिक कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हमें नए अनुभव देता है, जो शिक्षा जगत को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होता है।” गौरतलब है कि इस स्टडी टूर के अंतर्गत कर्नाटक राज्य के दो महाविद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक संवाद एवं आदान-प्रदान किया जा रहा है। बीदर में प्राप्त यह सम्मान समारोह न केवल हिंदी विभाग, बल्कि संपूर्ण महाविद्यालय परिवार और उनके गृह प्रदेश कुशीनगर के लिए भी गौरव का क्षण है।

  • सनातन संस्कृति हमें जड़ से जुड़कर जीना सिखाती हैं: गुलाब दत्त

    सनातन संस्कृति हमें जड़ से जुड़कर जीना सिखाती हैं: गुलाब दत्त

    “जायसवाल परिवार ने किया सम्मान समारोह”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):  बडहलगंज संस्कार और संस्कृति को दर किनार कर कोई भी समाज विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। यदि हम संगठित रहें तो पूर्वजों की कृपा और कुल देवता की अनुकंपा से सब कुछ प्राप्त कर सकते है।
    ये बातें बड़हलगंज के पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने शुक्रवार की रात्रि उपनगर के लेटाघाट पर आयोजित जायसवाल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में कहीं।
    कार्यक्रम का शुभारंभ जायसवाल समाज के कुल देवता है। हयवंशी सहस्रबाहु अर्जुन व भगवान बलभद्र जी को नमन एवं आरती कर की गयी। इस मौके पर जायसवाल समाज के 25 वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात जायसवाल परिवार के 51 पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने जायसवाल समाज के गरीब परिवारों के उत्थान के लिए संपन्न लोगों द्वारा सहायता करने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष गुलाब दत्त जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें जड़ से जुड़ कर जीना सिखाती है। प्रकृति का भी नियम है कि पेड़ हरा भरा तब तक ही रह सकता है, जब तक वह जड़ से जुड़ा हैं। संरक्षक वीरेंद्र जायसवाल ने विधि विधान से पूजन सम्पन्न कराया। संचालन महासचिव राजीव जायसवाल और प्रवक्ता प्रमोद जायसवाल ने किया। अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल ने सभी स्वजातीय बंधुओं को कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया।

  • जायसवाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

    जायसवाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

    गत रविवार को अपराह्न 2:00 बजे ‘जायसवाल समाज समिति’ कार्यालय गंगेज होटल अलीनगर रोड होली मिलन समारोह ‘श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा संस्था’ एवं ‘जायसवाल समाज समिति’ के संयुक्त तत्वाधान में रखा गया, जिसमें बढ़-चढ़कर हमारे सजातीय भाई उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी भाइयों ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चित्र परत पुष्प अर्पित तथा अबीर गुलाल से सुशोभित किया गया, तत्पश्चात होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

    इस कार्यक्रम के अध्यक्ष जयेंद्र नाथ जायसवाल जी विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री माननीय रमाशंकर जायसवाल जी, पूर्वांचल के प्रख्यात चिकित्सक एम डी मेडिसिन डॉक्टर मनोज जायसवाल जी, संचालन डॉक्टर संजय जायसवाल जी ने किया आदरणीय अजय जायसवाल जी, डॉक्टर अमरनाथ जायसवाल जी, सचिन जायसवाल जी, सत्य प्रकाश जायसवाल, डॉ दिनेश जायसवाल जी, मनीष जायसवाल जी, युवा नेता श्री कन्हैया लाल जायसवाल जी, अमर जायसवाल जी शैलेंद्र जायसवाल जी, विवेक जायसवाल जी, विजय जायसवाल जी, सूरज जायसवाल जी, विकास गुप्ता जी, अजीत शर्मा तथा तमाम पदाधिकारीगण एवं समस्त जयसवाल परिवार उपस्थित होकर होली मिलन का कार्यक्रम बृहद रूप से मनायाl
    आप सभी सजातीय भाइयों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं l

     News courtesy: डॉ संजय जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव, श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा, संस्था/ओबीसी पार्टी।

     

     

  • अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा “वनिता वीरांगना” सम्मान समारोह एवं “रंगोत्सव” का कार्यक्रम का आयोजन

    अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा “वनिता वीरांगना” सम्मान समारोह एवं “रंगोत्सव” का कार्यक्रम का आयोजन

    गोरखपुर। 9 मार्च, रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, गोरखपुर की मातृ प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में “वनिता वीरांगना” सम्मान समारोह एवं रंगोत्सव का कार्यक्रम “चंद्रकांति रमावती डिग्री कॉलेज” के प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ शैल पांडे प्रधानाचार्य डी ए वी डिग्री कॉलेज, महिला उद्यमी श्रीमती संगीता पांडे एवं डॉ सुमन सिंह प्रधानाचार्या सी आर डी पी जी कॉलेज ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।“ब्राह्मण शांति शर्मा,ब्राह्मण सरिता मिश्रा,ब्राह्मण प्रेमशिला को” वनिता वीरांगना” पुरस्कार दिया गया साथ महिला पत्रकार नेहा कुमारी,पूजा कुमारी,सपना कुमारी और मुस्कान को भी पुरस्कृत किया गया।

    संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतिमा पांडे, प्रदेश अध्यक्ष आशा मिश्रा, गुरु, उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश,ब्राह्मण सुमन तिवारी,अध्यक्षा आभा पांडे,महामंत्री नीता दूबे आदि सभी बहनों का भरपूर सहयोग मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजया मिश्रा,बहन प्रीति मिश्रा का रोचक नृत्य बहुत सुंदर रहा।होली का धमाल और अंत्याक्षरी की प्रस्तुति को ब्राह्मण श्वेता तिवारी ने समा बांध दिया।
    मंच संचालन का कार्य ब्राह्मण नीता दूबे ने बहुत ही खूबसूरती से किया।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगंज कस्बा स्थित सुदामा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर उपस्थित लोग छात्रों की प्रस्तुति पर झूम उठे।

    कार्यक्रम की शुरूआत सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी सिक्किम के कुलपति प्रो. डा. अजय कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि शिक्षा विकास की सीढ़ी है। मेहनत व लगन से निर्धारित लक्ष्य मिलना तय है। उन्होंने युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया। सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र के विविध स्वरूप की झलक दर्शाते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें किसानी गीत, हरियाणी गीत, पंजाबी गीत, होली गीत, नाटक, पहाड़ी गीत व नृत्य प्रस्तुति को उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया। प्रबंधक वेदव्रत मिश्र ने आभार व स्वागत प्रधानाचार्य मनीष पांडेय ने किया। महेश उमर, डा. शशांक शुक्ल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, गोपाल सोनी, ओमप्रकाश, शिखर गुप्ता, रत्नेश पांडेय, किरन पांडेय, पूजा मद्धेशिया, वैशाली, जान्हवी, मधु, शैलेश, दीपक आदि मौजूद रहे।

  • आईटीएम कॉलेज ऑफ लॉ की छात्राओं ने संविधान दिवस पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    आईटीएम कॉलेज ऑफ लॉ की छात्राओं ने संविधान दिवस पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    आईटीएम कॉलेज ऑफ लॉ, गीडा के लिए गर्व का क्षण है, जब उनके द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, के द्वारा आयोजित संविधान दिवस के अवसर पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की । इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय और सभी डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
    आईटीएम कॉलेज ऑफ लॉ की द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि उपाध्याय ने भाषण प्रतियोगिता में संवैधानिक लोकतंत्र में नागरिक अधिकारों का महत्व” विषय पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और संविधान से संबंधित गहन समझ के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया । अंजलि ने अपने भाषण में भारतीय संविधान की विशेषताओं, उसके महत्व और मौजूदा समय में इसकी प्रासंगिकता को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया ।
    पोस्टर प्रतियोगिता में कॉलेज की ही छात्रा अपर्णा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया । उनके पोस्टर ने संविधान की विशेषताओं को कलात्मक और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जो निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहा ।
    आईटीएम गीडा के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने छात्राओं की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “संविधान दिवस हमें हमारे मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है । हमारी छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल अपने अध्ययन में बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं । यह उपलब्धि कॉलेज के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है । हम इन प्रतिभाशाली छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं । “आईटीएम कॉलेज ऑफ लॉ ने अपनी इस उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया है कि यहां के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी समान रूप से श्रेष्ठ हैं । इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया एवं संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ सरिता गुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया ।

  • 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत शीर्ष प्राथमिकता हो : सीएम योगी,

    गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला की तैयारियों की सीएम योगी ने की समीक्षा,

    गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी तक करने पर हो विचार : सीएम योगी,

    गोरखपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी इसलिए 11 से 13 जनवरी तक प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी करने पर विचार किया जाना चाहिए। खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत न हो।

    सीएम योगी ने रविवार अपराह्न गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर महापौर और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से खिचड़ी मेला को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए। ध्यान रहे सभी कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का भी भव्य और दिव्य आयोजन होगा। इसे देखते हुए इस बार के खिचड़ी मेला में हर साल से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आ सकती है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खिचड़ी मेला को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया।

    *पर्याप्त अलाव जलवाने के हों इंतजाम*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेला के समय शीतलहर का भी दौर रहता है। इस दौरान आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।

    *यातायात प्रबंधन पर दें विशेष ध्यान*
    सीएम योगी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया देना होगा। इसके लिए पर्याप्त पुलिस और यातयात पुलिस की तैनाती के साथ लगातार सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जाए। वाहनों की पार्किंग और डायवर्जन की तैयारी अभी से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते मंदिर मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट का परीक्षण कर कोई दिक्कत मिलने पर उसे दुरुस्त कर लिया जाए। पेयजल के लिए अस्थाई हैंडपंप लगवाए जाएं। समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस, बिजली विभाग, दूरसंचार, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, वन विभाग व वन निगम, पूर्वोत्तर रेलवे, परिवहन और सूचना विभाग ने खिचड़ी मेला को लेकर अपनी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

    *स्थानीय उत्पादों को मंच दें गीडा के स्थापना दिवस समारोह में*
    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर को आयोजित होने वाले गीडा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि समारोह में लगने वाले ट्रेड शो में पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को भी मंच दिया जाए। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बखिरा और पिपरौली के पीतल उत्पाद, खजनी के कम्बल आदि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
    बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी आनंद कुलकर्णी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, गीडा की सीईओ अनुज मलिक समेत प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • समग्र समाज का उत्थान ब्रह्म समाज की नैतिक जिम्मेदारी – डॉ धनेश मणि त्रिपाठी

    समग्र समाज का उत्थान ब्रह्म समाज की नैतिक जिम्मेदारी – डॉ धनेश मणि त्रिपाठी

     

    उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या पूर्वांचल रत्न से सम्मानित ज्योतिष धर्मगुरु डॉ धनेश मणि त्रिपाठी से मिलने तारामंडल स्थित उनके आवास पर पहुंची | आवास पर पहुंचते ही फूल मालाओ से उनका भव्य स्वागत किया गया | ब्रह्म समाज एकता समिति एवं धर्म जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में साल,गीता की पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह के साथ गुरु गोरखनाथ सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया | चाय के साथ चर्चा करते हुए माननीया मंत्री जी ने कहा की बच्चों एवं महिलाओ के संरक्षण-संवर्धन की जिम्मेदारी तो हमारा धर्म है पर समाज के समग्र विकास के लिए कार्य होते रहना चाहिए | उन्होंने कहा पूर्व कार्यों को देखते हुए हमें लगता हैं कि ब्रह्म समाज एकता समिति एवं धर्म जागरण मंच राष्ट्रहित के साथ समाज के सभी वर्गों के लिए अच्छा कार्य कर रहा हैं,मैं इनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करती हूँ | ज्योतिष धर्मगुरु डॉ धनेश मणि त्रिपाठी ने कहा हम सभी ब्रह्म की ही संतान है,इसलिए ब्राह्मण के साथ सभी वर्ग के उत्थान एवं विकसित राष्ट्र के लिए मार्ग प्रशस्त करना,हमारी पहली नैतिक जिम्मेदारी हैं | हम उसी दिशा मे कार्य कर रहे हैं,जिससे आने वाले समय में भारत पुनः विश्वगुरु बन सके | इस दरम्यान संस्था के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मनीष पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण पाण्डेय,प्रदेश सचिव रवीन्द्र शुक्ल,जोन अध्यक्ष संजीव पाण्डेय,जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा,महामंत्री विपुल मिश्रा इत्यादि सभी सदस्यगण एवं शहर के गणमान्य उ.प्र. के पूर्व मंत्री के.सी.पाण्डेय,भानु प्रकाश मिश्र,विजय शंकर मिश्रा,महाप्रताप सिंह,बृजेश पासवान,विजय शंकर तिवारी,सोना तिवारी,आशीष रुंगटा,नवल नाथानी,दुर्गेश मिश्रा,प्रवीन श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद थे |