सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगंज कस्बा स्थित सुदामा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर उपस्थित लोग छात्रों की प्रस्तुति पर झूम उठे।

कार्यक्रम की शुरूआत सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी सिक्किम के कुलपति प्रो. डा. अजय कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि शिक्षा विकास की सीढ़ी है। मेहनत व लगन से निर्धारित लक्ष्य मिलना तय है। उन्होंने युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया। सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र के विविध स्वरूप की झलक दर्शाते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें किसानी गीत, हरियाणी गीत, पंजाबी गीत, होली गीत, नाटक, पहाड़ी गीत व नृत्य प्रस्तुति को उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया। प्रबंधक वेदव्रत मिश्र ने आभार व स्वागत प्रधानाचार्य मनीष पांडेय ने किया। महेश उमर, डा. शशांक शुक्ल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, गोपाल सोनी, ओमप्रकाश, शिखर गुप्ता, रत्नेश पांडेय, किरन पांडेय, पूजा मद्धेशिया, वैशाली, जान्हवी, मधु, शैलेश, दीपक आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *