Tag: #Cultural#religiuos#program#gorakhpur#up
-

महोत्सव में युवा कलाकारों के प्रदर्शन से झूम उठे लोग
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):-उपनगर के सरयू तट स्थित मुक्तिपथ पर आयोजित तीन दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव के दूसरे दिन भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिले। इस दौरान कई प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।
शनिवार को सरयू अमृत महोत्सव के द्वितीय दिन एस डांस एकेडमी के बच्चों ने कई विधाओं में नृत्य की प्रस्तुति दी है। बच्चों के बेहतरीन डांस ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त फरूआही नृत्य के साथ ही प्रसिद्ध मनोज मिश्र मिहिर के गीतों का प्रस्तुतीकरण हुआ। इस दौरान चिल्लूपार विधायक व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को सरयू नदी के संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन के साथ ही क्षेत्रीय प्रतिभा को राष्ट्र फलक पर लाने व विलुप्त हो रही लोक कलाओं को संरक्षित करना है।
जन सरोकार मेला: हेल्थ एटीएम पर महिलाओं की लंबी कतार
महोत्सव में लगे जन सरोकार मेले में स्वास्थ्य विभाग की शिविर में लगे हेल्थ एटीएम पर महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। इस दौरान हेल्थ एटीएम के जरिए बल्ड शुगर, बीपी, ईसीजी सहित विभिन्न जांच करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गई।इसके साथ दूसरे दिन भी सैकड़ों दिव्यांगो को व्हील चेयर, छड़ी, कमर बेल्ट भी दी गई। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के शिविर में भी सैकड़ों किसान विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने फसलों के अच्छी उपज की जानकारी लेते दिखाई दिए।
लोक संगीत, प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेताओं का हुआ सम्मान
सरयू अमृत महोत्सव के तहत विगत दिनों आयोजित हुए श्रीमती कैलाशवती मिश्र स्मृति संभाषण प्रतियोगिता में परी साहनी को प्रथम पुरस्कार आरो वॉटर मशीन, द्वितीय पुरस्कार प्रज्ञा दुबे को सिलाई मशीन तथा तृतीय पुरस्कार निहारिका सिंह को मिक्सर ग्राइंडर का दिया गया। तो वहीं आचार्य चाणक्य स्मृति प्रतिभा खोज परीक्षा का प्रथम पुरस्कार अनिशेष चंद को लैपटॉप, नेहा गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार टैबलेट तथा सूर्यांश पांडेय को तृतीय पुरस्कार मोबाइल दिया गया।इस दौरान चेयरमैन प्रीति उमर, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष राय, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जिला पंचायत सदस्य बालचंद सोनकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी, स्वतंत्र सिंह, गिरधारी लाल स्वर्णकार, घनश्याम गुप्ता, दीपक शर्मा, लक्ष्मण साहनी, सुरेश उमर, आनंद चंद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
-

कलियुग दोषों का है खजाना:आचार्य प्रवीण पांडेय जी महाराज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।ग्राम सभा हरपुर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत के दौरान पांचवे दिन सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य प्रवीण पांडेय जी महाराज नें कहा कि कलियुग दोषों का खजाना है, पर इसमें एक महान गुण है कि जो सतयुग में समाधी लगानें से त्रेता में यज्ञानुष्ठान द्वापर में सत्संग पुराणादि के कथा सुननें मिलता था, वही कलियुग में भगवान के नाम का आश्रय लेनें पर मिल जाता है “कलौ तद्धरिकिर्तनात्” राजा परीक्षित को श्राप शुकदेव भगवान के आगमन की कथा सुनाते हुए कथा व्यास नें कहा मनुष्य अपनें जो भी कुछ करता है । उसका फल अवश्य मिलता है कोई भी किसी के सुख दुख के कारण नहीं होतें है । बल्कि उसी के पाप पुण्य ही सुख दुख के कारण बन जाते हैं । मनुष्य का जीवन बड़ा ही दुर्लभ है हमें प्राप्त हुआ है अगला योनी कौनी सी मिलेगी इसके लिए सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए जिससे आप इससे भी बढ़िया योनी प्राप्त कर सकैं जीव तत्व का विशद विवेचन करते हुए कहा कि जीवात्मा अजर अमर है वह शरीर के मारें जानें के बाद भी नहीं मरता हैं । वह दूसरा शरीर धारण कर लेता है जैसा आपका कर्म होता है तदनुरूप इसलिए मनुष्य को सदा सत्कर्म करते रहना चाहिए हिरण्याक्ष बध बाराह भगवान के अवतार की कथा सृष्टि का सृजन किस प्रकार हुआ बतातें हुए आचार्य प्रवीण पांडेय जी नें बताया कि भगवान नें ब्रह्मा जी को तप करनें का आदेश दिया और चतुष्श्लोकी भागवत का उपदेश कर ब्रह्मा के अन्दर संपुर्ण ज्ञान का भण्डार भर दिया और ब्रह्म जी ने सृष्टि की रचना किया और जिसमें मनु-शतरूपा के पुत्रियों की कथा के मध्य आकुती प्रसूती देवहूति उत्तानपाद प्रियब्रत ध्रुव की कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे ।
-

देवी जागरण भंडारे में विधायक ने चखा प्रसाद
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट टोला, नगरा गाव के काली मन्दिर पर आयोजित देवी जागरण व भंडारे में क्षेत्रीय विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला पहुंचे, और यहां पर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया । विधायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगो की सहभागिता रहती है । ऐसे कार्यक्रमो से आपसी प्रेम को बढ़ावा मिलता है । कार्यक्रम के आयोजनकर्ता नारद शुक्ला ने बताया कि, गांव की सुख शांति के लिए हर साल पूजा व भंडारे का आयोजन किया जाता है ।



