स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको का चयन*, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दी शुभकामनाएँ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु चार स्वयंसेवको का चयन हुआ है। यह सभी स्वयं सेवक स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। स्वयं सेवकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि *मेरी माटी मेरा देश* नामक कार्यक्रम के अंतर्गत *अमृत वाटिका* के निर्माण करने वाले दो उत्कृष्ट स्वयंसेवक आकाश कुमार तथा यशी श्रीवास्तव का चयन हुआ है। *माय भारत पोर्टल* पर पंजीकृत ऐसे छात्र जो *छात्र पुलिस अनुभवात्मक कार्यक्रम* में प्रतिभा किए हैं, उनमें से दो स्वयंसेवक कृष्ण कुमार मिश्रा तथा आकांक्षा राय और साथ ही इनके एक-एक अभिभावक राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता करके का अवसर मिला है।
उक्त जानकारी देते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के स्वयं सेवकों के लिए बहुत उत्साहजनक है कि उनका चयन स्वतंत्रता दिवस में सहभागिता के लिए हुआ है। यह पहली बार है कि जब स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सेवकों को मुख्य कार्यक्रम के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
Tag: #DDU #Gorakhpur #breakingnews
-

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको का चयन*, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दी शुभकामनाएँ
-

कुलपति ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण की बैठक को किया संबोधित.
सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
कुलपति ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण की बैठक को किया संबोधित.
स्नातक तथा परास्नातक प्रोग्राम के विद्यार्थियों को फाइनल मार्कशीट जल्द होगी उपलब्ध
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण की बैठक को संबोधित किया।कुलपति एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार समय से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की बधाई का शुभकामनाएं दी।
95% पाठयक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित
बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि 95% पाठयक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बाकी परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही कोशिश है कि जल्द ही स्नातक तथा परास्नातक प्रोग्राम के विद्यार्थियों को उनकी फाइनल मार्कशीट को दे दिया जाए। कुलपति ने कहा कि 30 अगस्त को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के पहले सभी मार्कशीट और डिग्रियां विद्यार्थियों को प्रधान कर दी जाएगी।
*स्कॉलरशिप के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य*
कुलपति ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को यह सूचित कर दिया जाए की सरकार के निर्देशानुसार स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों की 75% उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों की उपस्थिति शिक्षकों द्वारा ली जाए तथा प्रत्येक सप्ताह उसे अपलोड किया जाए।
हर विभाग में संचालित हो प्लेसमेंट सेल
कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के समन्वयक को निर्देशित किया कि वह विभागाध्यक्षगण के सहयोग से सुनिश्चित करें कि हर विभाग में प्लेसमेंट सेल सुचारू रूप से संचालित हो।
प्रतिदिन विद्यार्थियों से मिलने का एक समय हो निर्धारित
कुलपति ने निर्देशित किया कि सभी अधिष्ठातागण तथा विभागाध्यक्षगण यह सुनिश्चित करें कि वो प्रतिदिन विद्यार्थियों से मिलने का एक समय निर्धारित हो। -

खुलेंगे 6 नए महाविद्यालय, कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने दी मंजूरी
सूचना, प्रशासन एवं जनसंपर्क केंद्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
खुलेंगे 6 नए महाविद्यालय, कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने दी मंजूरी
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। कार्य परिषद की बैठक में ने 6 नए महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से कुशीनगर जिले में तीन और देवरिया जिले में तीन नए स्थापित महाविद्यालयों में 11 नए पाठ्यक्रमों को संचालित करने की मंजूरी भी दी गई है।
इसके साथ ही कार्य परिषद ने 38 महाविद्यालयों में 78 नए पाठ्यक्रम संचालित करने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई।
*4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी*
वर्तमान शैक्षिक सत्र में संचालित होने वाले 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज, संकाय परिषद तथा विद्या परिषद ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।
*6 नए कार्यक्रमों के संचालन का अनुमोदन*
कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक कार्यक्रमों- डीफार्मा, बीफार्मा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमएस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में बीसीए, डेटा साइंसेज में बीसीए के पाठ्यक्रम तथा शुल्क संरचना को मंजूरी दे दी है।
*45 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन*
करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत 45 सहायक आचार्य पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों के प्रमोशन को कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है। -

डॉ सत्यपाल सिंह होंगे राष्ट्रीय सेवा योजना के नए समन्वयक
डॉ सत्यपाल सिंह होंगे राष्ट्रीय सेवा योजना के नए समन्वयक
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के नए समन्वयक के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के सहयुक्त आचार्य डॉ. सत्यपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। डॉ. सत्यपाल सिंह की नियुक्ति आदेश की तिथि से तीन वर्षों के लिए की गई है।
डॉ. सत्यपाल सिंह को लगभग 15 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। डॉ. सिंह ने 12 पुस्तकों का लेखन किया है और दर्जन भर से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित है। डॉ. सत्यपाल सिंह पूर्व में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता तथा एमबीए विभाग के विभागाध्यक्ष रहें हैं। साथ ही आईटीसी सेल के कोऑर्डिनेटर के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
-

कुलपति ने की महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री शिव प्रताप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट
सूचना, प्रशासन एवं जनसंपर्क केंद्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालयकुलपति ने की महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री शिव प्रताप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट
हिंदी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए किया आमंत्रित
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री शिव प्रताप शुक्ला शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कुलपति ने “हिन्दी भाषा और साहित्य आलोचना का मूल्य और डॉ. राम चंद्र तिवारी” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में 4 अक्तूबर 2024 को मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।
यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के अमृत काल में अपने स्मृति शेष आचार्य राम चंद्र तिवारी जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आगामी 4-6 अक्तूबर 2024 की तिथियों में केंद्रीय हिंदी निर्देशालय, नई दिल्ली, भारत सरकार के सहयोग से कर रहा है।
आचार्य राम चंद्र तिवारी इस विश्वविद्यालय के स्थापनाकाल वर्ष 1958 से लेकर 1984 तक विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। हिन्दी साहित्य और विश्वविद्यालय में आचार्य तिवारी जी के योगदान को स्मरण करते हुए यह राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। -

गोरखपुर विश्वविद्यालय में जारी होगा अधूरा रिजल्ट:

गोरखपुर विश्वविद्यालय में जारी होगा अधूरा रिजल्ट
गोरखपुर के डिग्री कालेजों ने अभी तक नहीं दिया ब्योरा, 15 जुलाई तक जारी होगा ग्रेजुएशन का रिजल्ट
-

न्यू टेक्नोलोजी से जुड़ना समय की मांग: कुलपति

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति श्रीमती प्रोफेसर पूनम टंडन ने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में संचालित हो रहे सैमसंग इन्नोवेशन केंपस प्रोग्राम में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर कुलपति ने छात्र-छात्राओं को SWADES स्वदेश संस्था की तरफ से सैमसंग इन्नोवेशन केंपस किट का वितरण भी किया।
ध्यातव्य हो कि यह प्रोग्राम स्वदेश सोसायटी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्य एम•ओ•यू• के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
कुलपति ने बीटेक के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्यू टेक्नोलोजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा, इंटरनेट का थिंग्स और कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग जैसी नवीनतम तकनीकों के साथ खुद को जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में अत्याधुनिक सुविधाओं को जोड़ने की योजना की घोषणा भी की। प्रोफेसर टंडन ने छात्रों को इनक्यूबेशन सेल में अनुसंधान प्रस्ताव प्रस्तुत करके विश्वविद्यालय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कुलपति ने गोरखपुर महोत्सव और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे कार्यक्रमों में इंजीनियरिंग छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बेहतर अवसरों की प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय के समर्थन का आश्वासन भी दिया। ‘स्वदेश समिति’ के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजीव निगम एवं इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर उमेश यादव ने इस सैमसंग इनोवेशन प्रोग्राम को संचालित करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभायी है। इस अवसर पर अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान के फकल्टी सदस्य श्री राजीव रंजन कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर नरेंद्र यादव डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर सूर्यभान प्रताप सिंह, श्री सौरभ सिंह, डॉक्टर मुनीष शरन, श्री पंकज उपाध्याय एवं श्री प्रत्यूष त्रिपाठी एवं स्वदेश समिति के डॉक्टर नितिन शंकर एवं श्री कौस्तुभ नारायण त्रिपाठी सहित 60 से अधिक की संख्या छात्र उपस्थित रहे।
प्रो उमेश यादव
निदेशक, अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर। -

आम चुनाव के बाद भारतीय राजनीति पर चर्चा अत्यंत प्रासंगिक: कुलपति

सामाजिक विषमता को दूर कर के ही वैश्विक शक्ति बन सकता है भारत: प्रो पालीवाल
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सात दिवसीय ‘भारतीय राजनीति के समक्ष चुनौतियां’ विषयक वैल्यू ऐडेड कोर्स का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो पूनम टंडन ने की तथा मुख्य अतिथि हरिद्वार के प्रो राजेश चंद्र पालीवाल रहे।
अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि आम चुनाव के परिणाम के बाद यह समसामयिक विषय है। ऐसे में भारतीय राजनीति का अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक हो गया है। कुलपति ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है आप सभी प्रतभागी इस कोर्स से लाभांवित होंगे।
मुख्य अतिथि प्रो प्रो राजेश चंद्र पालीवाल ने समसामयिक भारतीय राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। सामाजिक विषमता को दूर कर के ही भारत वैश्विक शक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या, साक्षरता, गरीबी, बेरोज़गारी, लैंगिक भेदभाव, क्षेत्रीयता जैसी समस्याएं भारत की राजनीति के समक्ष चुनौती बनकर खड़ी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति के बारे में भी चर्चा की।
इससे पहले कार्यक्रम के रूपरेखा की प्रस्तुति तथा स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो राजेश कुमार सिंह ने दिया। इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो रजनीकांत पांडेय सहित महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने दिया।










