Tag: #entertainment#actor#india
-

‘ठग लाइफ’ की अवैध स्ट्रीमिंग पर लगेगी रोक, मद्रास हाई कोर्ट ने दिया आदेश
चेन्नई। कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ कुछ विवादों के बीच कल रिलीज होने वाली है. इस बीच मद्रास हाई कोर्ट ने आज 793 वेबसाइटों पर फिल्म की अवैध रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया.
कॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में से एक मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और कमल हासन, सिलंबरासन, त्रिशा, अभिरामी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज और अन्य अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ कल (5 जून) को दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म की टीम इस फिल्म के प्रचार कार्य में सक्रिय रूप से शामिल है.
अभिनेता कमल की राजकमल फिल्म इंटरनेशनल फिल्म निर्माण कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें 793 अवैध वेबसाइटों पर फिल्म ठग लाइफ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी.इस याचिका की सुनवाई आज न्यायमूर्ति सेंथिल कुमार राममूर्ति की सिंगल बेंच के समक्ष हुई. उस समय राजकमल की ओर से अधिवक्ता विजयन सुब्रमण्यम पेश हुए और अनुरोध किया, “फिल्म ठग लाइफ 3,500 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसलिए इस फिल्म को वेबसाइटों और केबल टीवी पर अवैध रूप से रिलीज करने पर रोक लगाई जानी चाहिए.
उन्होंने यह भी तर्क दिया, “चूंकि यह फिल्म बहुत बड़े बजट से बन रही है और रिलीज होने वाली है, इसलिए अगर इसे वेबसाइटों पर अवैध रूप से रिलीज किया जाता है, तो फिल्म निर्माण कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होगा.”
इसके बाद जज सेंथिलकुमार राममूर्ति ने बीएसएनएल और केबल टीवी कंपनियों सहित इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर फिल्म ठग लाइफ की अवैध रिलीज पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया.
कन्नड़-तमिल विवाद:
इससे पहले, कमल हासन द्वारा ‘ठग लाइफ’ के संगीत लॉन्च समारोह में कन्नड़ भाषा के बारे में बोलने के बाद कर्नाटक में विरोध के जोरदार स्वर उठे थे. कन्नड़ संगठनों ने चेतावनी दी थी कि कमल हासन को अपनी टिप्पणियों के लिए कन्नड़ लोगों से माफी मांगनी चाहिए और अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो वे कर्नाटक में फिल्म ‘ठग लाइफ’ की स्क्रीनिंग को रोक देंगे.
इसके बाद इस मुद्दे को लेकर अभिनेता कमल हासन की ‘राजकमल फिल्म इंटरनेशनल’ फिल्म निर्माण कंपनी की ओर से कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट ने सवाल उठाए थे कि आप भाषाविद् हैं या इतिहासकार… भाषा के बारे में बात करते हैं… या आपके पास यह कहने के लिए क्या सबूत हैं कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि किसी को भी लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए. -

चिरंजीवी का बयान…भड़कीं बेटियां ! पोते की चाहत में क्या कह गये चिरंजीवी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार और पूर्व राजनेता चिरंजीवी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए. हाल ही में एक कार्यक्रम में चिरंजीवी ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे वो पूरी तरह विवादों में घिर गये….और कई महिला संगठनों के निशाने पर आ गये. एक्टर चिरंजीवी ने अपने बयान में कहा था कि मैं कामना करता रहता हूं और कहता रहता हूं कि राम चरण, कम से कम इस बार एक लड़का हो, जो हमारी विरासत को आगे बढ़ाए. लेकिन उसकी बेटी उसकी आंखों का तारा है. जब मैं घर पर होता हूं, तो ऐसा महसूस नहीं होता कि मैं पोतियों से घिरा हुआ हूं. मुझे ऐसा लगता है कि वुमन हॉस्टल का वार्डन हूं, जहां चारों ओर से महिलाओं से घिरा हुआ हूं. मुझे डर है कि उन्हें फिर से एक लड़की हो सकती है.
चिरंजीवी के इस बयान की महिला संगठनों ने कड़ी निंदा की…यूपी महिला आयोग की वाइस प्रेसीडेंट अपर्णा यादव ने तो उनसे माफी की मांग उठा दी. दरअसल, चिरंजीवी के बेटे राम चरण शादी के 11 साल बाद एक बेटी के पिता बने…और पोते की चाह में उन्होंने अपनी राय रखी…सोशल मीडिया पर भी लोग चिरंजीवी को उनके बयान के लिए ट्रोल कर रहे हैं
-

पृथु शुक्ला ने गोरखपुर महोत्सव में लूटी वाह वाहीं
गोरखपुर।गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम मैं आर्गन पर ‘आज की रात’ गाना पर म्यूजिक बजाकर पृथु शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन किया और वाहवाही लूटी।
लोहिया इनक्लेव प्रथम के निवासी अवनीश शुक्ला के पुत्र पृथु शुक्ला ने शनिवार को गोरखपुर महोत्सव में टैलेंट हंट कार्यक्रम 347 प्रतियोगियों में से चयनित 17 प्रतिभाओं में आर्गन पर प्रस्तुति देने वाले अकेले कलाकार थे। पृथु के शानदार प्रस्तुति पर पूरा पान्डाल झूम उठा। इसके लिए महोत्सव समिति के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।
पृथु की इस उपलब्धि पर लोहिया इनक्लेव प्रथम के अध्यक्ष सीमा पान्डेय, सचिव निशा राय, प्रबन्धक आशीष मिश्रा, संजय पान्डेय, रामविजय त्रिपाठी, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, निखिलेश मल्ल, राजीव पान्डेय, धीरेन्द्र चन्द, अजय चन्द, अजीत राज सहित सभी निवासीगण, मित्रों और परिवार के लोग प्रियंका शुक्ला, सविता शुक्ला, हृदया त्रिपाठी,नीलू त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, साल्वी शुक्ला, रिसु, रजनीश शुक्ला, उत्तम दूबे एवं दादी शोभा देवी शुक्ला ने खुशी व्यक्त किया है। -

अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत
‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है. एक्टर को नामपल्ली कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है.नामपल्ली कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आज सुनवाई की थी. जिसके बाद कोर्ट ने अल्लू अर्जुन के हक में फैसला सुनाया और एक्टर को नियमित जमानत दे दी.
-

पाखी हेगड़े ने नववर्ष पर बिहार में जरूरतमंद लोगों को वितरित किया कम्बल
पाखी हेगड़े ने नववर्ष पर बिहार में जरूरतमंद लोगों को वितरित किया कम्बल,
पाखी हेगड़े ने बिहार में नव वर्ष पर गरीबों के बीच बिताया खास पल,
मुंबई से आकर भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री और समाज सेविका पाखी हेगड़े जी ने बिहार में गरीब और शोषित समाज के बीच अपना नव वर्ष मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया और सरकार की योजनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया।
कंबल वितरण और सहायता,
पाखी हेगड़े ने कहा, ‘नव वर्ष के इस खास मौके पर, मैं चाहती हूँ कि हमारी ओर से कुछ ऐसा किया जाए जिससे गरीब और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिले।’ इस दौरान उन्होंने कई जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।सरकार की योजनाओं पर जोर,
पाखी हेगड़े जी ने बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा, “सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन सरकारी योजनाएँ सभी तक नहीं पहुँच पा रही हैं।” उन्होंने अधिकारियों से निवेदन किया कि वे हर घर तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाएं ताकि गरीबों और शोषितों को इसका पूरा लाभ मिल सके।अधिकारियों से अपील,
पाखी हेगड़े जी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘मैं सरकार के अधिकारियों से निवेदन करती हूँ कि वे अपनी योजनाओं को जमीन स्तर तक लागू करें और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करें।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर सभी योजनाएँ सही ढंग से लागू हों तो राज्य के गरीब और शोषित लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है।’समाज सेवा का संदेश,
इस मौके पर पाखी हेगड़े जी ने समाज सेवा का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया और कहा कि “समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर, हम सबको मिलकर ऐसा कुछ करना चाहिए जो हमारे समाज के कमजोर वर्गों के जीवन को सुधार सके।”समर्पित और प्रेरणादायक,
पाखी हेगड़े जी का यह कदम ना सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि समाज के प्रति उनकी समर्पित भावना को भी दर्शाता है। उनके इस सामाजिक कार्य ने लोगों के दिलों में एक नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार किया है। -

मलयालम एक्टर दिलीप शंकर का हुआ निधन, होटल में मिला शव
मलयालम एक्टर दिलीप शंकर का हुआ निधन, होटल में मिला शव,
मलयालम सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता दिलीप शंकर का निधन हो गया है। उनका शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है। फिलहाल तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
-

आफत में एक्टर अल्लू अर्जुन
‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लु अर्जुन और संध्या थिएटर का विवाद गहराता जा रहा है. पहले एक्टर के घर पर हमला हुआ जिसके बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तारी की. जिसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर ने 50 लाख की और धनराशि दी. तो वहीं, दूसरी तरफ अल्लू के घर के बाहर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने दोनों बच्चों को घर से किसी दूसरी सेफ जगह शिफ्ट कर रहे हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अल्लू के दोनों बच्चे कार में बैठकर सुरक्षित जगह रवाना हो गए. इस वीडियो से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये मैटर कितना बड़ा हो गया है.
सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो अल्लू के हैदराबाद के घर के बाहर का है. ये वही घर है जिस पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने हमला किया था. वीडियो में टाइट सिक्योरिटी के बीच दोनों बच्चे आते है. दोनों कार में बैठते हैं और वहां से रवाना हो जाते हैं. हालांकि बच्चों को किस सेफ जगह ले जाया गया है इसकी जानकारी नहीं है.







