Tag: #Entertainment#bhojpuri#actor
-

बिग बॉस फेम कीर्ति वर्मा संग सत्येंद्र सिंह राजपूत ने होली समारोह में बाँधा शमाँ
गौरतलब है कि उत्तर भारतीय समाज एकता मंच डोंबिवली-कल्याण द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सत्येंद्र सिंह राजपूत और कीर्ति वर्मा के साथ सुर संग्राम फेम सिंगर आलोक कुमार, सिंगर एक्टर दीपक सुहाना छोटका खेसारी, गायिका अंतरा सिंह प्रियंका, सिंगर राकेश चौधरी रसीला, सिंगर अंकिता दूबे आदि ने विशाल मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली की शाम रंगीन हो गई।
-

दिलीप कुँवर जॉन ने अभिनेत्री खुशबू यादव का जन्मदिन बनाया यादगार
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री खुशबू यादव का जन्मदिन इस बार काफी यादगार बन गया। उनका जन्मदिन फिल्म निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन ने निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म ‘अर्धांगिनी 2’ की शूटिंग के सेट पर फिल्म के हीरो सूरज सम्राट, देवेन्द्र कुमार और हीरोइन तनुश्री के साथ मिलकर खास बना दिया है। साथ ही साथ फिल्म की पूरी टीम ने धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ खुशबू यादव का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म ‘अर्धांगिनी 2’ के निर्माता, निर्देशक, हीरो, हीरोइन सहित सभी कलाकार और फिल्म की पूरी यूनिट मौजूद रही। सब ने एक साथ हैप्पी बर्थडे टू यू बोलकर के काटा और फुल मस्ती और धमाल मचाया। फिल्म के सेट पर ढ़ेर सारा प्यार, आशीर्वाद पाकर खुशबू यादव खुशी से झूम उठीं और उनकी आंखें पुलकित हो गई। उन्होंने सभी को धन्यवाद तहेदिल से दिया।
गौरतलब है कि अभिनेत्री खुशबू यादव का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास बन गया है। उनके बर्थडे के शुभ दिन पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा शुभचिंतकों का बधाई व शुभकामनाएं देने का दिन रात ताँता लगा रहा। फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके दिन रात व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। चूँकि वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिंव रहती हैं तो उनकी फैन फॉलोइंग की तादाद काफी है। इसलिए उनके पास रात दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा।
बता दें कि पीआरएस फ़िल्म प्रोडक्शन बैनर के तले बन रही की सूरज सम्राट, देवेन्द्र कुमार, तनु श्री स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘अर्धांगिनी 2’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला खलीलाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर नीलू गौतम हैं, जो बिग लेवल पर संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रही हैं। निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन हैं, जो बहुत ही उम्दा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह, डीओपी प्रमोद पांडेय और संगीतकार अनुज तिवारी हैं। -

अभिनेता पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) की बेटी दीपाली ने दिव्यांशु संग लिए सात फेरे, शुभ विवाह संपन्न
देवाधिदेव महादेव की असीम अनुकम्पा से फ़िल्म अभिनेता पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) की सुपुत्री दीपाली का दिव्यांशु संग शुभ विवाह संपन्न हो गया है। विधिवत मंत्रोच्चारण, रस्मों, रीति-रिवाज से दीपाली ने दिव्यांशु संग सात फेरे लिया है। सौभाग्यवती दीपाली का शुभ विवाह चिरंजीवी दिव्यांशु के साथ 6 मार्च को वापी, जिला- बलसाड़, गुजरात में किया गया।
बता दें कि वर पक्ष का पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर हैं, मगर वे लोग मुंबई में रहते हैं। बारात मुंबई से वापी बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ पहुँची थी। द्वार पूजा के साथ साथ बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। बारात के खान पान की व्यवस्था वापी के आलीशान रिसॉर्ट में किया गया था, जिसमें घराती और बाराती मिलाकर एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए हुए थे। शुभ विवाह में आये हुए सभी विशिष्ठ लोगों ने परिणय सूत्र बन्धन में बंधकर नव जीवन शुरू कर रहे नवदम्पति दीपाली और दिव्यांशु को शुभ आशीर्वाद दिया और नवजीवन शुरू करने की मंगल कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दिये।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पट्टी तहसील, जिला प्रतापगढ़ के मूल निवासी पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) वापी, गुजरात में रहते हैं, जो फ़िल्म इंडस्ट्री और समाजसेवा से जुड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता पप्पू तिवारी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा वे हमेशा समाज के लिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत प्यार भी करती है और वे खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ भाईचारा रखते हुए हर किसी के दुःख-सुख शामिल होते हैं। जरूरतमंद लोगों की गुप्तदान करके मदद करने के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की जाती है। -

अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, बोलती हैं सात भाषाएं
अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, बोलती हैं सात भाषाएं ,
बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता ,
बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहीं अभिनेत्री केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास बन गया है। उनके बर्थडे के शुभ दिन पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा शुभचिंतकों का बधाई व शुभकामनाएं देने का दिन रात ताँता लगा रहा। फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके दिन रात व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। चूँकि वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिंव रहती हैं तो उनकी फैन फॉलोइंग की तादाद काफी है। इसलिए उनके पास रात दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। ऐसे में मुंबई में फ़िल्मी हस्तियों के बीच केहना सिंह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया, जो काफी यादगार बन गया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर बारह ज्योतिर्लिंगों में एक ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर जाकर महादेव भोलेनाथ के दरबार में माथा टेक कर दर्शन किया और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद लिया। मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा केहना सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे चाहने वाले मेरे फैंस व आडियंस को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। आप सब हमेशा मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिए।’
गौरतलब है कि एक्ट्रेस केहना सिंह उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली की रहने वाली हैं। मगर वे बचपन में दो वर्ष की आयु से ही मुंबई में रहती हैं। भवंस कॉलेज, चर्नी रोड, मुंबई से ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरा किया है। वे 7 भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, नेपाली, पंजाबी, भोजपुरी गुजराती बोलती हैं। वह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी नेकदिल इंसान भी हैं। वे एक अच्छी अभिनेत्री के साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। वे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो सर को असिस्ट भी कर चुकी हैं।
फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ‘केहना सिंह’ ने बताया कि ‘मैं पहले फ़िल्म डायरेक्टर बनना चाहती थी, परन्तु धीरे-धीरे अभिनय में रुचि आने लगी। मैंने अपनी फिल्म की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी। बतौर एक्ट्रेस पहला ब्रेक मुझे एक शॉर्ट फिल्म में मिला था। उसके बाद मैं क्राइम पेट्रोल, एल्बम सांग, शॉर्ट फिल्म में कंटिन्यू काम करने लगी।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘भोजपुरी फिल्म की शुरुआत मैंने ‘अर्धनारी 2’ फिल्म से की थी। उसके बाद मैं लगातार फिल्म करने लगी। भोजपुरी फिल्में, भोजपुरी एल्बम सांग व हिंदी एल्बम गाने कंटीन्यू करती रहती हूँ। मैंने भोजपुरी फिल्म ‘फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’, ‘एक रजाई तीन लुगाई 2’, ‘जैसी सास वैसी बहू’, ‘अर्धनारी 2’, ‘उतरन’ में भी अभिनय किया है। मेरी आने वाली भोजपुरी फिल्में ‘घर का बंटवारा’, ‘नारी’ आदि हैं। -

अभिनेता पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) की बेटी दीपाली का रिंग सेरेमनी संपन्न, मार्च में होगी शादी
देवाधिदेव महादेव की असीम अनुकम्पा से फ़िल्म अभिनेता पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) की सुपुत्री दीपाली का रिंग सेरेमनी धूमधाम से रस्मों रिवाज से किया गया है। सौभाग्यवती दीपाली का विवाह चिरंजीवी दिव्यांशु के साथ 6 मार्च को वापी, जिला- बलसाड़, गुजरात में होगा। रिंग सेरेमनी वापी, गुजरात में संपन्न की गई है, जिसमें लगभग पाँच सौ लोग शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी में आये हुए सभी विशिष्ठ लोगों ने परिणय सूत्र बन्धन में बंधने जा रहे दीपाली और दिव्यांशु को शुभ आशीर्वाद दिया और नवजीवन शुरू करने की मंगल कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दिये।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पट्टी तहसील, जिला प्रतापगढ़ के मूल निवासी पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) वापी, गुजरात में रहते हैं, जो फ़िल्म इंडस्ट्री और समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उनकी बिटिया दीपाली का शुभ विवाह सभी रस्मों व रीति-रिवाज के साथ समस्त वैवाहिक कार्यक्रम वापी में ही होगा।
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता पप्पू तिवारी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा वे हमेशा समाज के लिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत प्यार भी करती है और वे खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ भाईचारा रखते हुए हर किसी के दुःख-सुख शामिल होते हैं। जरूरतमंद लोगों की गुप्तदान करके मदद करने के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की जाती है। -

वैभव राय के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर वैभव राय के जन्मदिन के शुभ दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का ताँता लगा रहा। सादा जीवन उच्च विचार का अनुसरण करने वाले अभिनेता वैभव राय को बर्थडे पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन व रात भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। वैभव राय ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
वैभव राय की बात की जाय तो वे जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने की ललक लिए अपने सपने को साकार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया का नाम रोशन कर रहे वैभव राय ने भोजपुरी सिनेमा में करियर शुरूआत भोजपुरी फिल्म रघुवीरा से की हैं। तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने दिन ब दिन कामयाबी की तरफ कदम बढ़ाते हुए कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अहम मुकाम हासिल किया है। वे जहां लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं, वहीं वे विगत 10 साल से सीसीएल क्रिकेट मैच भी खेलते आ रहे हैं। उनके बैटिंग और बोलिंग की खूब सराहना होती है और कई बार वह अवार्ड से सम्मानित भी किये जा चुके हैं। आगामी 9 फरवरी को वे इस साल का पहला सीसीएल मैच फिरोजा शाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली में खेलने जा रहे हैं, जिसमें मुंबई वर्सेस भोजपुरी दबंग का सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच जोड़ का तोड़ होने वाला है। इतना ही नहीं वैभव राय ने जीवा इंटरटेनमेंट के नाम से फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत किया है। वे कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स प्रा.लि. बैनर के साथ मिलकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। बतौर अभिनेता वैभव राय की आने वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘हो हल्ला’, ‘भाड़े की दुल्हन’, #बाबुल का घर प्यारा लगे’, ‘शुभारंभ’, ‘आपके प्यार में’ हैं। -

अक्षरा सिंह दिखी लेडी सिंघम अवतार में, फुल मूवी ‘अक्षरा’ वर्ल्डवाइड ने किया रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की आइकॉन कहीं जाने वाली सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह की देशभक्ति से परिपूर्ण बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फिल्म ‘अक्षरा’ फुल मूवी ऑडियंस के बीच आ गई है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फौजी तथा शिक्षिका के फर्ज और जिम्मेदारी पर आधारित यह फिल्म ‘अक्षरा’ दर्शकों का इंटरटेनमेंट करने के साथ ही साथ समाज में जागरूकता फैलाने का भी काम कर रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में जहां शिक्षिका के रूप में अक्षरा सिंह साक्षरता अभियान को बढ़ावा देती है तो वहीं देश की रक्षा में तैनात फौजी के रूप में अंशुमान मिश्रा देश के प्रति हर नागरिक के फर्ज और समर्पण को बल देते हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह ने एक ऐसी शिक्षिका का किरदार निभाया है, जो सरकारी स्कूल में हर बच्चों को साक्षर और निर्भर बनाने का काम कर रही है तो वहीं आसामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लेडी सिंघम की तरह जोरदार फाइट भी करती है और दुश्मनों के दांत खट्टे कर देती हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म ‘अक्षरा’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ तब से ही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में जब यह फुल मूवी ऑडियंस के बीच आ गई है तो यह फिल्म फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की टेकिंग और मेकिंग बहुत ही कमाल की गई है जोकि ऑडियंस को खूब भा रही है। यह फिल्म हर किसी को एक बार जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म का फिल्म फिल्मांकन काबिले तारीफ है।
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म ‘अक्षरा’ के प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव, रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक देव पांडेय हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। इस फ़िल्म में अक्षरा सिंह, अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडेय, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हैया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं। छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं। ईपी राजेश सिरसात व अखिलेश राय हैं। स्पेशल थैंक्स महेश उपाध्याय, कला राम बाबू ठाकुर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और एक्शन प्रदीप खड़का का है। -

वायरल हुआ संजीव मिश्रा और काजल यादव की शादी की तस्वीरें, फिल्म ‘मीरा’ में पहली बार एक साथ आएंगे नजर
वायरल हुआ संजीव मिश्रा और काजल यादव की शादी की तस्वीरें, फिल्म ‘मीरा’ में पहली बार एक साथ आएंगे नजर,
भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार संजीव मिश्रा और क्यूट गर्ल एक्ट्रेस काजल यादव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। अलग तस्वीरों दोनों स्टार की विवाह की तस्वीरें देखने में बहुत प्यारी लग रही है। वे रीयल के दूल्हा-दुल्हन दिख रहे हैं और उनकी जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही है। जी हां! हम बात कर रहे हैं फिल्म निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में श्री गणेशा प्रोडक्शंस बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘मीरा’ की शूटिंग के दौरान शादी के सीक्वेंस में फ़िल्म के हीरो संजीव मिश्रा और हीरोइन काजल यादव की शादी का दृश्य का फिल्मांकन किया गया है।
गौरतलब है कि जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बन रही अभिनेत्री व फिल्म लेखिका किरण मिश्रा द्वारा लिखित भोजपुरी फ़िल्म ‘मीरा’ में शादी के सीन का पिक्चराइजेशन एकदम रियल शादी के जैसा ही किया गया है। हरे बाँस से बने माड़व का कुश से छाजन किया गया था, जिसमें विधिवत रीति-रिवाज के साथ पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण करके विवाह संपन्न कराया गया। इतना ही नहीं बारात का आगमन भी रीयल गांव की शादी वाला ही फिल्माया गया है। यह फिल्म जब रिलीज होगी तो इस फिल्म को देखकर गांव से शहर में बसे हुए लोगों को बरबस ही अपने अपने गांव में होने वाली शादी की याद जरूर आएगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में जोर शोर से की जा रही इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के पॉवरस्टार संजीव मिश्रा चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ भोजपुरी फिल्मों स्टार सिनेतारिका काजल यादव और अदाकारा सोनाली मिश्रा की रोमांटिक व रोमांचक केमिस्ट्री दिखने वाली है। पूरी फिल्म में उनकी तिकड़ी फुल टू धमाल मचाते हुए पारिवारिक व सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। इस फिल्म के निर्माता जिगर मिश्रा हैं और कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक अरुण मिश्रा संभाल रहे हैं। लेखिका किरण मिश्रा लिखित इस फ़िल्म की पटकथा व संवाद रमेशराज मौर्या ने लिखा है। डीओपी नीलेश पांडेय हैं। आर्ट डब्लू बिहारी, प्रोडक्शन हेड शाहिद आलम (जावेद), सह निर्देशक सुनील पांडेय, संजय तिवारी, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकर संजीव मिश्रा, काजल यादव, सोनाली मिश्रा, रागिनी राय, अरुण तिवारी, किरण मिश्रा, आशीष माली, राहुल श्रीवास्तव, अंशु तिवारी आदि हैं। -

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘ओढ़नी करिया’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया
प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘ओढ़नी करिया’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया,
भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो एल्बम में अपने आवाज का जादू बिखेर रही सिंगर प्रियंका सिंह की गायकी का कोई जवाब नहीं। वह अपनी आवाज में जब भी कोई गाना गाती हैं तो हर किसी का मनमोहित हो जाता है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और नृत्य की जितनी तारीफ किया जाय वह कम ही होगा। वह अपनी कातिल अदाओं का बिजली गिरा कर सबको मंत्र मुग्ध कर देती हैं। ऐसे में सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘ओढ़नी करिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। जिसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। वह ग्रीन कलर के कलरफुल ब्लाउज और गोल्डन कलर की साड़ी पहने कयामत ढा रही है और शमां बांध रही है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जोकि सुनने में बहुत मधुर लग रहा है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव शौक श्रृंगार करके मोबाइल में कुछ देख रही है कि तभी पीछे से उनका पति अमन झा परदेस से वापस आकर घर में एंट्री करता है। उसे देखकर माही बहुत खुश होती है और मोबाइल में काला सूट दिखाते हुए कहती है कि…
‘आवतारा पिया तू त कइके नोकरिया, खूबे झमकाइब हम बनिके शहरिया, लईहा काला काला शूट हो ओढ़नी करिया, लईहा काला काला शूट हो ओढ़नी करिया…’
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव काफी एक्साइटेड है। उन्होंने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है’ क्योंकि इसका बोल मुझे बहुत अच्छा लगता है। इस सांग का फिल्मांकन भी बहुत बेहतरीन किया गया है। इस गाने में काम करने में मुझे बहुत मजा आया। मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि यह गाना जल्दी ही मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ओढ़नी करिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ अमन झा ने पति का रोल बखूबी निभाया है। इस गाने को गीतकार महेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। -

‘रियाज’ से अब नई भूमिका में रिया राजपूत
फ़िल्म जगत मे कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हुए हैं, जिन्होंने अभिनय के साथ साथ किसी ना किसी व्यवसाय के क्षेत्र मे कदम रखा और सफलता अर्जित की। लेकिन किसी ने फ़िल्म या मनोरंजन जगत के विभिन्न कार्यो को ही अपना व्यवसाय बनाने की नहीं सोचा। बिहार के सिवान जिले की रिया राजपूत ने मात्र दो साल फ़िल्म जगत में बिताने के बाद अब फ़िल्म व्यवसाय के क्षेत्र मे कदम रखते हुए ‘रियाज’ नाम की एक कम्पनी का निर्माण करते हुए एक नई शुरुआत की है। कई हिंदी धारावाहिक में काम कर चुकी रिया राजपूत ने भोजपुरी में भी कुछ फिल्मों में काम किया है, जिनमें जुबली स्टार निरहुआ की जुगल मास्टर प्रमुख है। रिया ने बताया कि ‘रियाज’ का मकसद फ़िल्म, वेब सीरीज, धारावाहिक, म्यूजिक एल्बम के बिखरे कामों को एक जगह समेटना है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन इंडस्ट्री में कई ऐसे काम हैं, जो बिखरे हुए हैं। मसलन एल्बम और फ़िल्म के लिए कलाकारों का चयन, मेक अप बहुत बड़ा हिस्सा होता है, लेकिन इस इंडस्ट्री को संगठित करने का किसी ने प्रयास नहीं किया। स्पॉट बॉयज मुंबई में तो आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन बिहार उत्तर प्रदेश में नहीं, जो भी हैं वो अनट्रेंड हैं। पी आर प्रमोशन भी मनोरंजन जगत का एक अहम हिस्सा है। रियाज़ पी आर पर नहीं बल्कि प्रमोशन पर अधिक ध्यान देगी। रिया राजपूत ने बताया कि उनका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत में होगा, लेकिन उनकी प्रमुखता बिहार और उत्तर प्रदेश में कार्य करने की होंगी। रिया ने बताया कि जल्द ही रियाज़ का दायरा बढ़ाया जाएगा।










