Tag: #Entertainment#bhojpuri#actor

  • आशीष सिंह बंटी ने ‘आँखे’ की सफलता के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन किया होटल संकल्प वाराणसी में

    आशीष सिंह बंटी ने ‘आँखे’ की सफलता के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन किया होटल संकल्प वाराणसी में

    सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ फेम पूर्वांचल के स्टार हीरो ‘आशीष सिंह बंटी’ जी का जन्मदिन इस साल का काफी खास रहा है। एक ओर जहां उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतकों का रात व दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर कई जगह पर उनके जन्मदिन का केक काटकर बर्थडे मनाया गया। ऐसे में सिनेमाघरों में हालिया रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने का और स्टारडम हासिल करने की दोहरी खुशी के साथ केक काटकर आशीष सिंह बंटी का जन्मदिन का जश्न महमूरगंज वाराणसी स्थित होटल ‘संकल्प’ में धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर दो भोजपुरी फिल्मों के निर्माण की घोषणा किया। या यूं कहीं कि आशीष सिंह बंटी को दो फिल्म बतौर हीरो बर्थडे गिफ्ट दिया गया है। इस पर आशीष सिंह ‘बंटी’ ने होटल संकल्प के एमडी एवं सम्मानित सहयोगी गण को दिल से धन्यवाद दिया। साथ ही जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

    गौरतलब है कि आशीष सिंह बंटी ने बैरी कंगना 2, अर्जुन पंडित, नरसंहार, रांझना, सिंदूर तेरे नाम की, गार्डियन्स, कराह, दिल मेरी ना सुने, छू लिया दिल ने, कोहबर के लाज, पॉकेट मनी, कृपा करो हनुमान, गृह लक्ष्मी, क्षमा, राधा का किशन आदि फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। फिलहाल इन दिनों सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ के साथ आशीष सिंह बंटी भोजपुरी फिल्म ‘आँखें’ में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ये फ़िल्म 10 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई है। संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता हैं। बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। सह-निर्माता संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव हैं। कथा, पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है।

  • बिहार मेरी कर्मभूमि, यहाँ आकर करती हूँ प्राउड फील : पाखी हेगड़े

    बिहार मेरी कर्मभूमि, यहाँ आकर करती हूँ प्राउड फील : पाखी हेगड़े

    भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बिहार आना अच्छा लगता है और बिहार उनकी कर्मभूमि है। वे यहाँ आकर प्राउड फील करती हैं। उन्होंने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं हो। गौरतलब है कि विगत दिनों पाखी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद से कहा जा रहा था कि वे राजनीति में आ सकती हैं और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

    इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो पाखी ने कहा कि सम्राट चौधरी अच्छे लीडर हैं। ऐसे व्यक्तित्व के शख्शियत से मिलना मुझे अच्छा लगता है। हालाँकि उन्होंने सभी दलों के नेताओं से ये भी अपील कर डाली कि वे ग्राउंड लेवल पर जनता के बीच जाकर ईमानदारी से काम करें। पाखी ने कहा कि ‘जिन लोगों की वजह से हम लोग उपर आते हैं, उनकी जिन्दगी में भी बदलाव आना चाहिए।’

    पाखी हेगड़े ने राजनीति में आ चुके दो दिग्गज भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और रितेश पांडेय को लेकर भी खुल कर बात की और कहा कि पवन सिंह मेरे भाई हैं। उनकी गायकी मुझे पसंद है। उनकी सुरीली आवाज उन्हें नंबर वन बनाती है। काराकाट से जब वे चुनाव लड़े थे, तब मैं अपने भाई के लिए आई थी। उनका समर्थन किया था। वहीं, रितेश पांडेय भी अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं। उनकी छवि बेहद अच्छी है। मुझे लगता है कि उन्हें जनता अगर मौक़ा देगी, तो वे जमीनी तौर पर भी अच्छा काम करेंगे।

    पाखी ने बिग बॉस 19 में बिहार और यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही अभिनेत्री नीलम गिरी की काबिलियत की जमकर तारीफ की और कहा कि उनको बिग बॉस के घर में साइड लाइन किया जा रहा है। वे बिहार की बेटी हैं और मैं यूपी बिहार वालों से अपील करुँगी कि नीलम को समर्थन दें और उन्हें जिताएं। पाखी ने निरहुआ के लिए कहा कि फिल्म वे उनके साथ कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रिपीट कंटेट पर फिल्म ना करने को बड़ी वजह बताई और कहा कि जब भी अच्छी स्क्रिप्ट आती है, तो मैं फिल्म करती हूँ।

  • रील्स से परदे पर दिखेंगी अनन्या राजपूत

    रील्स से परदे पर दिखेंगी अनन्या राजपूत

    सोशल मीडिया ने प्रतिभा शाली लोगो को अपना हुनर दिखाने का नया रास्ता खोल दिया है। इंस्टाग्राम रील्स ने इसमें अहम भूमिका निभाई है, जहाँ से कई टेलेंटेड लड़के लड़कियों ने एल्बम और परदे पर अपनी प्रतिभा से लोगो का दिल जीता है। उन्ही मे से एक है अनन्या राजपूत। मूलरूप से बनारस की निवासी अनन्या पढ़ाई के साथ साथ रील्स भी बनाती थी, उसी दौरान उन्हें टुनटुन यादव के साथ एक एल्बम का ऑफर मिला। गाना हिट रहा। यूट्यूब पर लोगो ने देखा ही देखा साथ ही इंस्टाग्राम पर उसके 50 लाख से भी ज्यादा रील्स भी बने हैँ और आज भी गाना वहां ट्रेंडिंग मे है। इस गाने के बाद अनन्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले एक साल मे अनन्या ने 200 से भी अधिक एल्बम के गानो मे मुख्य भूमिका अदा की है. जिनमे कई सुपर हिट गाने है। यही नहीं इंस्टाग्राम रील्स पर भी उनके गानो ने धूम मचाया है। अनन्या ने बताया कि ‘शौकिया रील्स बनाते बनाते कब वो गानो मे बिजी हो गयी पता ही नहीं चला। घर वालो का सपोर्ट ने इसमें बड़ी भूमिका अदा की। इसीलिए आज पढ़ाई के साथ साथ वह एल्बम मे भी व्यस्त है। उन्होंने बताया की उन्हें अब फिल्मो से भी ऑफर आने लगे हैँ और जल्द हो वह बड़े परदे पर भी नजर आएँगी।’

  • देसी स्टार समर सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पापा बनने पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

    देसी स्टार समर सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पापा बनने पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

    भोजपुरी सिने जगत के देसी स्टार समर सिंह अपनी शानदार गायिकी और दमदार अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। समर सिंह जहां भोजपुरी गानों को करोड़ो-करोड़ो व्यूज देकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी की मिलनसार व्यक्तित्व और मृदभाषी होने की काफी चर्चा रहती है। उन्हें प्यार करने वाले लोगों की तादाद करोड़ों में है। ऐसे में हाल ही में समर सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह माता-पिता बने हैं। अपने चाहने वालों को समर सिंह ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। जिस पर लोग बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ-साथ खूब प्यार लुटा रहे हैं।
    गौरतलब है कि इन दिनों समर सिंह के घर खुशियों की किलकारी गूँज रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जोकि बहुत ही खुशी की बात है। एक तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और दूसरी तरफ पुत्र रत्न की प्राप्ति से उनके घर पर दोहरी खुशी का माहौल बन गया। समर सिंह ने अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ गोद में लिए हुए बेटे की पहली झलक दिखाया है। उन्होंने बेटे पहली तस्वीर सोशल मीडिया में भी शेयर किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
    बता दें कि पिछले दिनों श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर समर सिंह ने पापा बनने की खुशखबरी इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर शेयर किया था और अब छठे दिन बेटे की पहली तस्वीर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘हर किलकारी जैसे जीवन की नयी कविता का पहला सिरसा हो!!!!’ इस पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सोशल मीडिया पर प्यार भरे बधाइयों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।

  • किरन कांत वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    किरन कांत वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    रेणुका आर्ट और बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 22 जून 2025 को नार्थ गांधी मैदान पटना में किया गया। यह कार्यक्रम था विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का। इस समारोह में बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. बी बी सिंहा और बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड ओ पी चौधरी मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक किरन कांत वर्मा को सुधा स्पर्श लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड उन्हें एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

    विदित हो कि, भोजपुरी सिनेमा के वरिष्ठ और सफल निर्देशकों में से एक किरण कांत वर्मा ने बतौर निर्देशक अपने कैरियर की शुरुआत 1986 में भोजपुरी फिल्म ‘बबुआ हमार’ से की थी। इसके बाद ‘कजरी’ (1990) ‘हक़ की लड़ाई’ (1996) और ‘हमार देवदास’ (2011) उनकी चर्चित फिल्म रही। कलात्मक सोच वाले कल्पनाशील व्यक्ति किरण कांत वर्मा ने कुछ लोकप्रिय नाटकों का निर्देशन भी किया है, जिनमें ‘गिद्दा’, ‘कर्फ्यू’, ‘दुलारी बाई’, ‘खेला पोलमपुर’, ‘बड़ी बुआजी’ और ‘गुलेल’ आदि शामिल हैं।

  • भोजपुरी गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित हुए ब्रजेश मेहर

    भोजपुरी गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित हुए ब्रजेश मेहर

    डीपीआईएएफ- एनजीओ (दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स ऑर्गनाइजेशन) के संस्थापक एवं चेयरमैन कल्याणजी जाना द्वारा शनिवार की रात तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन कल्चर और टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2025 के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर दूसरे डीपीआईएएफ ओटीटी इन्फ्लूअन्स, यूट्यूबर आईकॉन आवार्ड 2025, 5वे डीपीआईएएफ लाइफस्टाइल आईकॉन आवार्ड 2025 और पहले डीपीआईएएफ भोजपुरी गोल्ड अवॉर्ड 2025, जैसे तीन प्रमुख पुरस्कार समारोह आयोजित किए गए। इन समारोहों में कला, संस्कृति, डिजिटल मीडिया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले BBnews के एडिटर ब्रजेश मेहर को डीपीआईएएफ भोजपुरी गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया। मीडिया जगत से जुड़े BBnews के एडिटर ब्रजेश मेहर को कोठारी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एवं समाजसेवी गणपत कोठारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शेट्टी, शिवसेना(यूबीटी) के प्रावक्ता आनंद दुबे, भाजपा महाराष्ट्र के प्रवक्ता और मुंबई सचिव विनोद शेलार और कल्याणजी जाना के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। ब्रजेश मेहर ने कहा कि कल्याणजी जाना ने मुझे इस सम्मान के काबिल समझा इस के लिए में उनका तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। इस पुरस्कार के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कहा कि ये मेरे लिए सम्मान की बात है जो मैं इन सभी महविभूतियों को सम्मानित कर पा रहा है। ये इन सभी का सहयोग है जो मैं इस तरह का पुरस्कार समारोह कर पा रहा है।
    इस मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य उपाध्यक्ष एवं डीपीआईएएफ के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार हाजी सैफ शेख, कोठारी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एवं समाजसेवी गणपत कोठारी, नबद अल इमारात के चेयरमैन डॉ. खालिद अल बलूशी, वीवीआईपी के संस्थापक और सीईओ डॉ. कबीर केवी, दुबई के स्कायमास्टर एविएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञान सिंह, लीजेंडरी आइकॉनिक अवॉर्ड विजेता अली खान, आर्ट मीडिया एड्स के फाउंडर सुनील सेठी, राजा कैमूर ब्रेवरीज़ के सीएमडी डॉ. जी. राजा जशवाल, स्किल इवेंट्स के चेयरमैन श्यलेन्द्र जिंदल, और कर्नाटक सरकार के एसीसीआई बोर्ड के सदस्य एवं कार्यकारी चेयरमैन सूरी मिराडे समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। डीपीआईएए टीम की ओर से कल्याणजी जाना (फाउंडर एवं चेयरमैन), अंकिता बंबुलकर जाना (ग्लोबल प्रेसिडेंट), नघमा खान, सौम्य रंजन प्रधान, डॉ. गौरव अनिल शाह (ऑनररी), शिव आर्यन, शिल्पा चौहान, लॉर्ड दास, मोहम्मद शेख आसिफ, इनामुल हक, अदिति खत्री, चेतन भट्ट, डॉ. मुकेश भाटिया, अमित डोडवानी, सलीम भाई, जकारिया लकड़वाला, जसविंदर चीमा, अजरा खान, संजय गुप्ता, देव वर्मा और एन.के. नरेश ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, संस्था का अब तक का सबसे बड़ा डीपीआईएएफ पुरस्कार समारोह आगामी 28 जुलाई को दुबई में आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ दुबई में ‘अविका बॉलीवुड कैफे’, ‘अविका इन्वेस्टमेंट दुबई’ और ‘अविका रियल एस्टेट दुबई’ की शुरुआत भी की जाएगी।

     

  • ‘माटी के लाल सुपर स्टार’ में पल्लवी गिरी की शानदार प्रस्तुति, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

    ‘माटी के लाल सुपर स्टार’ में पल्लवी गिरी की शानदार प्रस्तुति, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

    भोजपुरी टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपर स्टार’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, जोकि हर किसी की जुबान पर है और रियलिटी शो की शान बनीं हैं रेड कार्पेट एंकर पल्लवी गिरी, जिनकी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति और जबरदस्त स्टाइल ने हर किसी का दिल जीत लिया है। वैसे तो बतौर अभिनेत्री पल्लवी गिरी ने अनगिनत फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। मगर बतौर एंकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।

    इस रियलिटी शो को लेकर एक्ट्रेस व एंकर पल्लवी गिरी ने बताया कि – ‘माटी के लाल सुपर स्टार’ रियलिटी शो में बताओ एंकर परफॉर्म करके मुझे बहुत अच्छा लगा और एक नया अनुभव भी मिला है। उन्होंने आगे कहा कि ‘इस रियल रियलिटी शो के मंच पर भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी जी, सुपरस्टार रितेश पांडेय जी, अभिनेत्री रक्षा गुप्ता जी मौजूद थे। इस शो के निर्माता आनंद सिंह जी और संजय जी के मार्गदर्शन में यह शो न केवल टैलेंट का मंच बन रहा है, बल्कि भोजपुरी गौरव की पहचान भी बन चुका है। पसंद टीवी पर प्रसारित यह शो हर एपिसोड में एक नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नए सुपरस्टार को जन्म दे रहा है। यह सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, यह माटी से जुड़े सपनों की उड़ान है।’

  • फिल्म अभिनेता पप्पू यादव जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया गया

    फिल्म अभिनेता पप्पू यादव जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया गया

    भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पप्पू यादव का जन्मदिन मुंबई में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर होटल सहारा में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कई फिल्मी सितारों और राजनेताओं ने शिरकत की और पप्पू यादव को अपना आशीर्वाद दिया।
    पप्पू यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित लोगों को भोजन कराया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, उन्होंने दादर स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों और अनाथालय में जाकर लोगों के बीच भोजन और कपड़े दान किए और उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
    पप्पू यादव ने कहा ‘मैं अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छा समाजसेवी भी हूं और लोगों की मदद करने में मुझे सुकून मिलता है। मैं मजबूर और गरीब लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहता हूं और जो मेरे से हो सकता है, मैं खुद करता हूं।’
    इस अवसर पर बिहार के सांसद पप्पू यादव भी मुंबई पहुंचे और उन्होंने अभिनेता पप्पू यादव को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘एक पप्पू यादव के साथ उसका बड़ा भाई पप्पू यादव हमेशा खड़ा रहेगा, सुख और दुःख में।’
    पप्पू यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और लोगों से आग्रह किया कि वे भी समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करें।
    पप्पू यादव एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता हैं जिन्होंने रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में अक्सर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों द्वारा पसंद की जाती हैं और उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में जाना जाता है। पप्पू यादव की फिल्में अक्सर मनोरंजन, एक्शन और भावनात्मक कहानियों से भरपूर होती हैं जो दर्शकों को आकर्षित करती हैं।

  • फिल्म अभिनेता पप्पू यादव जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया गया

    फिल्म अभिनेता पप्पू यादव जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया गया

    भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पप्पू यादव का जन्मदिन मुंबई में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर होटल सहारा में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कई फिल्मी सितारों और राजनेताओं ने शिरकत की और पप्पू यादव को अपना आशीर्वाद दिया।
    पप्पू यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित लोगों को भोजन कराया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, उन्होंने दादर स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों और अनाथालय में जाकर लोगों के बीच भोजन और कपड़े दान किए और उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
    पप्पू यादव ने कहा ‘मैं अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छा समाजसेवी भी हूं और लोगों की मदद करने में मुझे सुकून मिलता है। मैं मजबूर और गरीब लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहता हूं और जो मेरे से हो सकता है, मैं खुद करता हूं।’
    इस अवसर पर बिहार के सांसद पप्पू यादव भी मुंबई पहुंचे और उन्होंने अभिनेता पप्पू यादव को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘एक पप्पू यादव के साथ उसका बड़ा भाई पप्पू यादव हमेशा खड़ा रहेगा, सुख और दुःख में।’
    पप्पू यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और लोगों से आग्रह किया कि वे भी समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करें।
    पप्पू यादव एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता हैं जिन्होंने रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में अक्सर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों द्वारा पसंद की जाती हैं और उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में जाना जाता है। पप्पू यादव की फिल्में अक्सर मनोरंजन, एक्शन और भावनात्मक कहानियों से भरपूर होती हैं जो दर्शकों को आकर्षित करती हैं।

  • पप्पू यादव ने तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में किया होली मिलन समारोह

    पप्पू यादव ने तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में किया होली मिलन समारोह

    “हर वर्ष की भाँति इस साल भी होली के दिन बिरहा प्रोग्राम के साथ मनाया होली मिलन”

     

    रियल लाइफ के नायक रील लाईफ (परदे) के खलनायक पप्पू यादव अपने दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए पप्पू यादव ने हर साल की भाँति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर होली मिलन का समारोह धूमधाम से मनाया है। महाराष्ट्र, मुंबई, वडाला स्थित शिव शंकर नगर में पप्पू यादव ने होली मिलन का आयोजन किया, जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने बिरहा लोकगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया। बिरहा लोकगीत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, वाराणसी बिरहा लोकगीत गायक शैलेंद्र यादव और मुंबई की रहवासी लोकगीत गायिका प्रियंका गुप्ता ने अपनी मधुर होली गीत गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया और होली के गीतों के साथ होली के रंग से सराबोर कर दिया। पप्पू यादव ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का जोरदार स्वागत किया और सभी पर सूखा रंग, अबीर, गुलाल और पुष्प से सभी के साथ होली खेला।
    बता दें कि वडाला, शिव शंकर नगर में दो पीढ़ी पहले फिल्म अभिनेता पप्पू यादव के दादाजी ने होली मिलन समारोह के शुरुआत किया था, इस अवसर पर बिरहा लोकगीत का प्रोग्राम भी रखते थे। उसके बाद जाने-माने पहलवान उनके पिताजी भी हर वर्ष धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित करते रहे हैं और अब विगत कई वर्षों से पप्पू यादव ने जिम्मेदारी उठाई है और हर वर्ष धूमधाम से बिरहा लोकगीत गायन के साथ होली मिलन समारोह आयोजित करते हैं, जिसमें बढ़-चढ़कर बहुत से उत्तर भारतीय भाग लेते हैं और साथ ही स्थानीय मुंबई कर भी इस होली मिलन समारोह में हर्षोल्लास के साथ शामिल होते हैं तथा होली मानते हैं।
    गौरतलब है कि पप्पू यादव ने अपने फिल्में करियर की शुरुआत मेगास्टार व सांसद रवि किशन की सुपरहिट फिल्म ‘पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 2’ से बतौर खलनायक शुरू किया था। तब से लेकर अब तक वे दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित कई भोजपुरी फिल्म स्टार के साथ बतौर खलनायक अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। वे दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी उनकी खास पहचान होती है। वह परदे पर जहां खलनायक का किरदार करते हैं, वहीं रीयल लाइफ में वह बतौर नायक के रूप में नजर आते हैं। वे हमेशा जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए तैयार रहते हैं और बढ़-चढ़कर समाज सेवा में भाग लेते हैं। मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक हर जगह उनके समाजसेवा की साराहना होती है।