बिहार मेरी कर्मभूमि, यहाँ आकर करती हूँ प्राउड फील : पाखी हेगड़े

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बिहार आना अच्छा लगता है और बिहार उनकी कर्मभूमि है। वे यहाँ आकर प्राउड फील करती हैं। उन्होंने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं हो। गौरतलब है कि विगत दिनों पाखी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद से कहा जा रहा था कि वे राजनीति में आ सकती हैं और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो पाखी ने कहा कि सम्राट चौधरी अच्छे लीडर हैं। ऐसे व्यक्तित्व के शख्शियत से मिलना मुझे अच्छा लगता है। हालाँकि उन्होंने सभी दलों के नेताओं से ये भी अपील कर डाली कि वे ग्राउंड लेवल पर जनता के बीच जाकर ईमानदारी से काम करें। पाखी ने कहा कि ‘जिन लोगों की वजह से हम लोग उपर आते हैं, उनकी जिन्दगी में भी बदलाव आना चाहिए।’

पाखी हेगड़े ने राजनीति में आ चुके दो दिग्गज भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और रितेश पांडेय को लेकर भी खुल कर बात की और कहा कि पवन सिंह मेरे भाई हैं। उनकी गायकी मुझे पसंद है। उनकी सुरीली आवाज उन्हें नंबर वन बनाती है। काराकाट से जब वे चुनाव लड़े थे, तब मैं अपने भाई के लिए आई थी। उनका समर्थन किया था। वहीं, रितेश पांडेय भी अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं। उनकी छवि बेहद अच्छी है। मुझे लगता है कि उन्हें जनता अगर मौक़ा देगी, तो वे जमीनी तौर पर भी अच्छा काम करेंगे।

पाखी ने बिग बॉस 19 में बिहार और यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही अभिनेत्री नीलम गिरी की काबिलियत की जमकर तारीफ की और कहा कि उनको बिग बॉस के घर में साइड लाइन किया जा रहा है। वे बिहार की बेटी हैं और मैं यूपी बिहार वालों से अपील करुँगी कि नीलम को समर्थन दें और उन्हें जिताएं। पाखी ने निरहुआ के लिए कहा कि फिल्म वे उनके साथ कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रिपीट कंटेट पर फिल्म ना करने को बड़ी वजह बताई और कहा कि जब भी अच्छी स्क्रिप्ट आती है, तो मैं फिल्म करती हूँ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *