पप्पू यादव ने तीसरी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में किया होली मिलन समारोह

“हर वर्ष की भाँति इस साल भी होली के दिन बिरहा प्रोग्राम के साथ मनाया होली मिलन”

 

रियल लाइफ के नायक रील लाईफ (परदे) के खलनायक पप्पू यादव अपने दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए पप्पू यादव ने हर साल की भाँति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर होली मिलन का समारोह धूमधाम से मनाया है। महाराष्ट्र, मुंबई, वडाला स्थित शिव शंकर नगर में पप्पू यादव ने होली मिलन का आयोजन किया, जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने बिरहा लोकगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया। बिरहा लोकगीत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, वाराणसी बिरहा लोकगीत गायक शैलेंद्र यादव और मुंबई की रहवासी लोकगीत गायिका प्रियंका गुप्ता ने अपनी मधुर होली गीत गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया और होली के गीतों के साथ होली के रंग से सराबोर कर दिया। पप्पू यादव ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का जोरदार स्वागत किया और सभी पर सूखा रंग, अबीर, गुलाल और पुष्प से सभी के साथ होली खेला।
बता दें कि वडाला, शिव शंकर नगर में दो पीढ़ी पहले फिल्म अभिनेता पप्पू यादव के दादाजी ने होली मिलन समारोह के शुरुआत किया था, इस अवसर पर बिरहा लोकगीत का प्रोग्राम भी रखते थे। उसके बाद जाने-माने पहलवान उनके पिताजी भी हर वर्ष धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित करते रहे हैं और अब विगत कई वर्षों से पप्पू यादव ने जिम्मेदारी उठाई है और हर वर्ष धूमधाम से बिरहा लोकगीत गायन के साथ होली मिलन समारोह आयोजित करते हैं, जिसमें बढ़-चढ़कर बहुत से उत्तर भारतीय भाग लेते हैं और साथ ही स्थानीय मुंबई कर भी इस होली मिलन समारोह में हर्षोल्लास के साथ शामिल होते हैं तथा होली मानते हैं।
गौरतलब है कि पप्पू यादव ने अपने फिल्में करियर की शुरुआत मेगास्टार व सांसद रवि किशन की सुपरहिट फिल्म ‘पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 2’ से बतौर खलनायक शुरू किया था। तब से लेकर अब तक वे दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित कई भोजपुरी फिल्म स्टार के साथ बतौर खलनायक अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। वे दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी उनकी खास पहचान होती है। वह परदे पर जहां खलनायक का किरदार करते हैं, वहीं रीयल लाइफ में वह बतौर नायक के रूप में नजर आते हैं। वे हमेशा जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए तैयार रहते हैं और बढ़-चढ़कर समाज सेवा में भाग लेते हैं। मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक हर जगह उनके समाजसेवा की साराहना होती है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *