देसी स्टार समर सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पापा बनने पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

भोजपुरी सिने जगत के देसी स्टार समर सिंह अपनी शानदार गायिकी और दमदार अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। समर सिंह जहां भोजपुरी गानों को करोड़ो-करोड़ो व्यूज देकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी की मिलनसार व्यक्तित्व और मृदभाषी होने की काफी चर्चा रहती है। उन्हें प्यार करने वाले लोगों की तादाद करोड़ों में है। ऐसे में हाल ही में समर सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह माता-पिता बने हैं। अपने चाहने वालों को समर सिंह ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। जिस पर लोग बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ-साथ खूब प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों समर सिंह के घर खुशियों की किलकारी गूँज रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जोकि बहुत ही खुशी की बात है। एक तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और दूसरी तरफ पुत्र रत्न की प्राप्ति से उनके घर पर दोहरी खुशी का माहौल बन गया। समर सिंह ने अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ गोद में लिए हुए बेटे की पहली झलक दिखाया है। उन्होंने बेटे पहली तस्वीर सोशल मीडिया में भी शेयर किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि पिछले दिनों श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर समर सिंह ने पापा बनने की खुशखबरी इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर शेयर किया था और अब छठे दिन बेटे की पहली तस्वीर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘हर किलकारी जैसे जीवन की नयी कविता का पहला सिरसा हो!!!!’ इस पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सोशल मीडिया पर प्यार भरे बधाइयों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *