Tag: #Entertainment#bhojpuri#song
-

सरस्वती सरगम, स्नेहा बकली, आर्य का लोकगीत ‘पढ़ाई करतानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सिंगर सरस्वती सरगम का गाया हुआ इन दिनों एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आ रहे हैं, जिसे श्रोता काफी पसंद करते हैं। वही बंगाली बाला एक्ट्रेस स्नेहा बकली वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से आने वाले भोजपुरी गानों में अपने अदा का खूब जादू चलाती हैं। उनके साथ एक्टर आर्य की जुगलबंदी देखने लायक होती है। ऐसे में सरस्वती सरगम, स्नेहा बकली, आर्य की तिकड़ी में आया नया भोजपुरी लोकगीत ‘पढ़ाई करतानी’ ऑडियंस के बीच आ गया है। जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने का फिल्मांकन और टेकिंग मेकिंग कमाल की की गई है। इस गाने का लोकेशन बहुत ही दर्शनीय है।
-

सइयाँ आँखी के पुतरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सइयाँ आँखी के पुतरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,
भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वेस्टर्न लुक में जहाँ सबका दिल जीत लेती हैं तो वहीं इंडियन लुक में हर किसी का मन मोह लेती हैं। वह कातिल अदाओं का जलवा बिखेर कर ऑडियंस व अपने फैंस को भाव विभोर कर देती हैं। वहीं सिंगर खुशी कक्कड़ कम उम्र में ही करोड़ो दिलों पर राज करने लगी है और अपनी सुरीली आवाज से सबका मन मोह लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर खुशी कक्कड़ की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ आँखी के पुतरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो को खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जोकि सुनने में बहुत ही मधुर लग रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकरी इंडियन लुक में देखते ही बन रहा है। वह अपनी मोहिनी मुस्कान से सबको दीवाना बना रही हैं। इस गाने में देसी स्टाइल में साड़ी पहने हुए माही श्रीवास्तव कयामत ढा रही है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति परदेस पैसा कमाने जा रहा है। उसे घर से बाहर जाते हुए देखकर माही का दिल बैठ रहा है। वह अपने पति को बाहर जाने नहीं देना चाहती है। उसका मन है कि उसका हसबैंड उसके पास ही रहे, कहीं बाहर उसे छोड़कर ना जाए। लेकिन पैसा कमाने की मजबूरी में उसके पति को परदेस नौकरी करने जाना ही पड़ेगा। इसी सिचुएशन पर आधारित यह वीडियो सांग बनाया गया है।
इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने पति से कहती हैं कि ‘गंउआ से दूर तोहके बहरा में ए हो राजा भेजलो ना जाय, कि सइयाँ मोरे आँखी के हो पुतरिया तोहके तेजलो ना जाय…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयाँ आँखी के पुतरिया’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। -

सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शिल्पी राज, काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘ले चल भगा के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शिल्पी राज, काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘ले चल भगा के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी हमेशा संगीतप्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने लेकर आती है, जिसे बहुत पसंद किया जाता है। हर प्रकार के गानों से श्रोताओं के फुल एंटरटेनमेंट होता है। इसी कड़ी में ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और पॉपुलर एक्टर सिंगर सुमित सिंह चन्द्रवंशी की आवाज में गाया प्यार भरा भोजपुरी लोकगीत ‘ले चल भगा के’ लेकर आई है। जिसके वीडियो में फेमस एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर एक्टर सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने कमाल का अभिनय किया है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत शानदार किया गया है। इस गाने में क्यूट लुक में काजल त्रिपाठी अपनी अदा का जादू खूब चला रही हैं।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि किसी जगह पर सुमित सिंह चन्द्रवंशी बाइक से अपने दोस्तों के पास आते हैं। तभी उनका फ्रेंड आकर कुछ बताता है। तब सुमित सिंह चन्द्रवंशी फ़ोन लगाकर काजल त्रिपाठी से पूछते हैं कि…
‘सुननी ह जान तोहर आवत बारात हो, काल्ह रात चल जइबू पियवा के साथ हो…’
दूसरी तरफ अपने घर में उदास बैठी काजल त्रिपाठी फ़ोन पर कहती है कि…
‘हे जान मड़वा में पापा हमर हथवा हो दे देहें दुसरा के हाथ में, ले चल भगा के आजु साथ में, डर लागे टूट जाई नेहिया के डोरवा हो, बाधा पड़ल बा मुलाकात में, ले चल भगा के अपना साथ में…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ले चल भगा के’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने प्रेमी का अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अब्दुल रहमान ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। -

अर्जुन पांडेय और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘चंचल बसंती’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज
अर्जुन पांडेय और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘चंचल बसंती’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज,
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सिंगर है जो अपनी गायकी के दम पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। जिन आवाज सुन ऐसा लगता है कि मानो किसी ने कानों में मिश्री घोल दी हो। अब अपनी ऐसी मधुर आवाज से दर्शकों को मदहोश करने के लिए आ गए हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए सिंगर अर्जुन पांडेय। जिनकी आवाज में एक अलग ही तरह का ठहराव है। जिसे सुनकर मजा ही आ जायेगा। वैसे जानकारी के लिए बता दे कि अर्जुन पांडेय ने इससे पहले हिंदी में कई बेहतरीन गाने गाया हैं। इस उभरते हुए सिंगर ने अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के नई गाने चंचल बसंती के लिए अपनी आवाज दी है। जिसमें गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव के साथ रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल हैं चंचल बसंती। गाने के बोलो से ही पता चल रहा है की ये गाना मस्ती से भरपूर है। जिसे देखने में दर्शकों को खूब मजा आ रहा है। यही कारण है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज चंचल बसंती यूट्यूब पर वयारल हो गया हैं। भोजपुरी लोकगीत ‘चंचल बसंती’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव वेस्टर्न ड्रेस में अपनी नजाकत का जादू जलवा बिखेर रही हैं, जिस पर एक्टर लव पाठक लट्टू हो जाता है। वह पास आकर माही श्रीवास्तव के रूप रंग अदा का बखान करने लगता है और इंप्रेस जमाने की कोशिश करने लगता है। वीडियो में दिखाया गया है कि लव पाठक रोमांटिक अंदाज में माही श्रीवास्तव को रिझाने की कोशिश करते हुए कहते हैं कि ‘कहँवा से आ गईलू, दिल में समा गईलू, तोरे चर्चा बाटे गंउआ के हर मौसम रंगीला में, आबो के चंचल बसंती, बनके चिरई उड़तारु तू त हो पूरा जिला में…’
इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह गाना बहुत ही बेहतरीन तरीके से बनाया गया है. जो दर्शकों के बीच खूबसूरत पॉपुलर हो गया है। इस गाने में अर्जुन पांडेय की आवाज एक दम परफेक्ट बैठ रही है, जिससे गाने में चार चाँद लग गए है। इसके साथ ही गाने में माही का नया अवतार भी लोगो को खूब भा रहा है है। आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद जो आपने गाने को इतना प्यार दिया।सिंगर अर्जुन पांडेय ने कहा कि चंचल बसंती सांग को गाने में मुझे बहुत मजा आया क्योंकि ये गाना मस्ती से भरपूर है। इस गाने को मुझे जब कहा गया गाने के लिए तो मैंने झट बसे हाँ कर दी थी। क्योंकि गाना है ही बहुत शानदार। ये गाना मुझे देने के लिए रत्नाकर सर का बहुत बहुत धन्यवाद।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘चंचल बसंती’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर अर्जुन पांडेय ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने मनमोहक अदायगी किया है। उनके साथ लव पाठक ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार कुमार रवि ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक पांडेय ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर संदीप शर्मा, डीओपी हनी काम, कोरियोग्राफर अमित स्याल, एडिटर जैस सिंह सरारी हैं। डीआई सुशी फ्लिक्स, मिक्स मास्टर दीप आर्या ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

सपा नेता घर शादी में पहुंची नर्तकी माही-मनीषा ने बिखेरा जलवा
सपा नेता घर शादी में पहुंची नर्तकी माही-मनीषा ने बिखेरा जलवा,
विभिन्न गानों की धुन पर जमकर किया डांस,बांधा समा,
क्षेत्र के गांगूपार गांव में आयोजित था वैवाहिक कार्यक्रम,
गोला। बिहार की मशहूर नर्तकी तथा अदाकारा अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली दो सगी बहनों माही-मनीषा को हर कोई जानता है।बिहार ही नहीं यूपी सहित तमाम स्टेट उनके डांस पर थिरकता है।डांसिंग क्वीन माही-मनीषा लाखों लोगों के दिलों की धड़कन है।उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है।इनकी लोकप्रियता ऐसी है कि फैंस इनका डांस देखने दूर- दूर से खिचे चले आते हैं और कुछ भी कर गुजरते हैं।ऐसे में अपने फैंस के लिए यूपी बिहार सहित तमाम स्टेटों में दोनों बहने स्टेज शो और प्रोग्राम करती रहती हैं।अपनी अदाओं और डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाली माही- मनीषा का हर प्रोग्राम व वीडियो इंटरनेट,इन्स्ट्राग्राम व यूट्यूब पर तहलका मचा देता है।अक्सर अपने स्टेज शोज का विडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाली माही-मनीषा ने चिल्लूपार क्षेत्र के तिवारीपुर(मदरिया) निवासी पूर्व सपा विधान सभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव पुत्र पूर्व जिपंस सत्यप्रकाश यादव के वैवाहिक कार्यक्रम में क्षेत्र के गांगूपार में स्टेज शो करने पहुंची माही-मनीषा ने”मुझे नौ लख्खा मंगा दे रे ओ सैयां दीवाने,राजा राजा राजा करेजा में समा जा,ओ पिया मैने तुझको दिल दे दिया,भेष भूषा उहे रही राज करा सोना हो माहौल बदले वाला बा,देख ना ओके औकात जनुआ ओकरा ऊपर बा बघवा के हाथ जनुआ,लोग कहते हैं मैं शराबी हूं तुमने भी शायद यही सोच लिया,जल्दी आजा ए बलमुआ दिल तोहके बलावता जैसे तमाम फिल्मी व भोजपूरी गानों पर जबरदस्त डांस कर जलवा बिखेर हजारों फैंस का दिल जीत लिया तो वहीं सोना सडिया में परी लागेलू,खट्टा मीठा रसभरी लागेलू व जैसे चूये महुआ राजा चुये मोर जवानी गाने पर डांस किया तो समाजसेवी अखिलेश ऊर्फ नन्हे दूबे,सूरज पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,मुन्ना हाशमी,पुजारी यादव,बालमुकुन्द यादव,बबलू,राजेश,अजय मिश्रा,कुन्दू दूबे,बुद्धिसागर,संजय आदि दर्शकों ने रूपयों की बौछार कर हजारों लुटा झूमकर नाचने को मजबूर हो गये।इस
प्रोग्राम का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। -

प्रियंका सिंह की आवाज में रिलीज लोकगीत ‘सइयाँ जी त सोरहो सिंगार बाड़े’ में माही श्रीवास्तव का चला जादू
प्रियंका सिंह की आवाज में रिलीज लोकगीत ‘सइयाँ जी त सोरहो सिंगार बाड़े’ में माही श्रीवास्तव का चला जादू,
भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी का बोलबाला है। सिंगर और एक्ट्रेस की उनकी सुपरहिट जोड़ी की चर्चा सरेआम होती है। जब जब उनके गाने एक साथ आते हैं तो वह बिगेस्ट हिट होता है और ऑडियंस को भी खूब पसंद आता है। इसी कड़ी में प्रियंका सिंह का गाया हुआ और माही श्रीवास्तव की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ जी त सोरहो सिंगार बाड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने की काफी तारीफ हो रही है। सिंगिंग की बात करें तो प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में इस गाने को गाया है, जोकि ऑडियंस को बहुत भा रहा है।
वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कमाल का डांस और अदाकारी किया है। वह स्काई ब्लू साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं और अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी सहेलियों से कहती हैं कि…
‘कनवा के बाली ओठवा के लाली मथवा के बिंदिया हमार बाड़े हो, केतना बताई उनकर बड़ाई हमरा से करत बड़ी प्यार बाड़े हो, हे सखी हो, सइयाँ जी त सोरहो सिंगार बाड़े हो…’
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इसके वीडियो में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। रत्नाकर कुमार सर इस गाने की मेकिंग कमाल का किया है। इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया था, खास करके इसका लोकेशन और फ़िल्मांकन की जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगा। मेरा लक बहुत अच्छा है कि मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूँ, जो अच्छे गाने और अच्छी फिल्मों का निर्माण करती है।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयाँ जी त सोरहो सिंगार बाड़े’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

लोकगीत ‘हमार हसबैंड जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरिया संगीतप्रेमियों को अपनी सुरीली आवाज से मन मोह रही सिंगर गोल्डी यादव पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है और वह बिगेस्ट हिट सिंगर की लिस्ट में अपना नाम टॉप लेबल पर दर्ज करा चुकी हैं। उनकी आवाज में गाया हुआ हर सांग श्रोताओं को खूब पसंद आता है। वहीं सोशल मीडिया क्वीन बंगाली बाला स्नेहा बकली अपने एक्टिंग और परफॉर्मेंस से सबके दिल की धड़कन बढ़ा देती है। उनका कातिल अदाओं से भरपूर जब भी कोई भोजपुरी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी लेकर आती है तो उसे संगीतप्रेमी हाथोंहाथ लेते हैं और हिट बना देते हैं। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ और स्नेहा बकली की अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘हमार हसबैंड जी’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में मधुर गायकी और शानदार अदायगी का बहुत बढ़िया मेल देखने और सुनने को मिल रहा है। इस गाने में गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज का ऐसा शमाँ बांधा है कि मन झूम उठता है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने पतली कमर से ऐसा डांस किया है कि लोग वाह वाह कहते नहीं थक रहे हैं। उनकी हुश्न और अदा का जादू सबको मंत्रमुग्ध कर रहा है। इस गाने की मेकिंग, टेकिंग, कॉस्ट्यूम और लोकेशन पर बहुत ध्यान दिया जाता है, जोकि बहुत प्यारा लग रहा है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि स्नेहा अपनी सहेलियों के साथ नाचते गाते नजर आ रही है और अपने पति को संबोधित करते हुए कह रही है कि
‘हमरा से राजा जी चलता टकरार हो, बहरा में रोजे तू लुटावत तारा प्यार हो, देखनी तू मैसेज कईले बाड़ा सेंड हो, अभियो सुधर जा हमार हसबैंड जी…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हमार हसबैंड जी’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर, डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।






