Tag: #Entertainment#bhojpuri#song

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना ‘लाग जाला मरचा पिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना ‘लाग जाला मरचा पिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    यूँ तो मिर्ची बहुत तीखी होती है मगर माघ महीने का मरचा बहुत ही तीत होता है, जिसकी उपमा हर गाँव में दी जाती है। ऐसे में इस माघ मास में मिर्च से जोड़कर पति-पत्नी के नोकझोक पर बनाया गया भोजपुरी लोकगीत ‘लाग जाला मरचा पिया’ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव एक साथ लेकर आई हैं। इस गाने को गोल्डी यादव ने अपने खास अंदाज में गाया है, जिसे सुनकर संगीतप्रेमियों मन झूम उठ रहा है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव ने फुल टू धमाल मचाया है। वह लाल सुर्ख मिर्च के कलर की साड़ी पहने अपनी मोहक अदा से बिजली गिरा रही हैं। यह फुल इंटरटेनिंग वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘हर पत्नी की ख्वाहिश होती है कि उसका पति उसके हर अरमान को पूरा करे। इस सब्जेक्ट पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी यह सांग बनाया है, जिसमें काम करके मुझे बहुत आनंद आया। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है, जिसे ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! हर गानों की तरह इसमें भी मैंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। आप सभी का मुझ पर ऐसे ही प्यार बना रहे।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लाग जाला मरचा पिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • लोकगीत ‘लहँगा पियर पियर’ में काजल त्रिपाठी ने दिखाई मनमोहक अदाएं

    लोकगीत ‘लहँगा पियर पियर’ में काजल त्रिपाठी ने दिखाई मनमोहक अदाएं

    सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की हिट जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘लहँगा पियर पियर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है। यह गाना जीजा साली के प्यार भरे रिश्ते पर आधारित है, जिसे श्रोताओं का बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने के बोल सुनकर और वीडियो देखकर सबका मन झूम रहा है।
    इस गाने को लेकर प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘यह गाना भोजपुरी कलर से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। छोटी साली का अपने जीजा से मनपसंद गिफ्ट लेकर आने की बात के विषय पर बनाया है। यह गाना बहुत ही बढ़िया बनाया गया है। इसे ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’
    वहीं इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह गाना हर किसी को सुनने व देखने लायक है। इस गाने को करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘लहँगा पियर पियर’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • सृष्टि भारती और स्नेहा बकली के लोकगीत ‘तू घरवा रहा राजा जी’ हुआ वायरल

    सृष्टि भारती और स्नेहा बकली के लोकगीत ‘तू घरवा रहा राजा जी’ हुआ वायरल

    भोजपुरी की फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी गीत-संगीत में नई जान फूँकने का काम किया है। यह म्यूजिक कंपनी हमेशा भोजपुरी गीत-संगीत की नई-नई विधाओं और रचनाओं के साथ एक से बढ़कर एक भोजपुरी लोकगीत संगीतप्रेमियों के बीच लेकर आती है। जिससे भोजपुरी ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन होता है। इसी कड़ी में भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर सृष्टि भारती का गाया हुआ और बंगाली बाला स्नेहा बकली की अदाकारी से सजा हुआ देसी लोकगीत ‘तू घरवा रहा राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रस्तुत किया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
    इस गाने को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘जबसे मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूँ, तबसे अच्छे अच्छे गानों में परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है। इस म्यूजिक कंपनी के गानों की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिलता है। जिससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक से जुड़कर अच्छे-अच्छे गाने करने का मौका मिल रहा है। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘तू घरवा रहा राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • मनोज लाल यादव ने होली से पहले ही मचाया होली का हुड़दंग, ‘होली में भईया मउगइले’ हुआ रिलीज

    मनोज लाल यादव ने होली से पहले ही मचाया होली का हुड़दंग, ‘होली में भईया मउगइले’ हुआ रिलीज

    होली आने में जहां अभी बहुत दिन बाकी है तो वहीं पॉपुलर सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचा दिया है। जी हाँ! मनोज लाल यादव की खास शैली में गाया हुआ होली गीत ‘होली में भईया मउगइले’ केवाई स्टूडियो के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने से वे खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है। क्योंकि होली का महीना बड़ा मनभावन होता है, इसलिए मनोज लाल ने अपने फैंस और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए इस साल का अपना पहला होली गीत लेकर आए हैं। इस होली गीत के वीडियो में कलाकारों की एक पूरी फौज देखने को मिल रही है। गाने में मनोज लाल यादव के साथ प्रकाश चाचा, रौशन सिंह, गोलू सिंह, यादव राज, शुभम जैकर, विवेक साजन, सौरभ सिंह रसगुल्ला, पप्पू वर्मा, एसके आनंद, सुमित त्रिपाठी, प्रकाश आदि कलाकारों ने जमकर मस्ती धमाल मचाया है। जिससे ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट हो रहा है।
    केवाई स्टूडियो प्रस्तुत ‘होली में भईया मउगइले’ गाने के निर्माता एम यादव हैं। इस गीत को मनोज लाल यादव की आवाज ने जादू चला दिया है। इस गीत को गीतकार यादव राज ने लिखा है। वहीं इसे संगीतकार रौशन सिंह ने ही मधुर संगीत से इस गाने को सजाया है। वीडियो डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, एडिटर पप्पू वर्मा, डीओपी गौरव हैं। कॉन्सेप्ट समर मोदी, विशेष धन्यवाद विवेक कुमार साजन का है। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

  • गोल्डी यादव, इशिता सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘मजनुआ के देख लेबे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गोल्डी यादव, इशिता सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘मजनुआ के देख लेबे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गोल्डी यादव, इशिता सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘मजनुआ के देख लेबे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

    भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ और एक्ट्रेस इशिता सिंह का अदाकारी से भरा भोजपुरी लोकगीत ‘मजनुआ के देख लेबे दा’ पब्लिक में आ गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने का बोल जितना सरल है, उतना ही मधुर इसका संगीत है। इस गाने में जहाँ सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज से शमाँ बाँध दिया है। वहीं एक्ट्रेस इशिता सिंह अपनी अदायगी से कयामत ढा रही हैं। वह रेड ऑउट फिट में बिजली गिराकर सबको दीवाना बना रही हैं।
    इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस इशिता सिंह की शादी के बाद विदाई हो गई है। वह अपने दूल्हा के साथ फूलों से सजी गाड़ी में बैठी है। लेकिन वह गाड़ी से उतरते हुए गाड़ी के ड्राइवर से कहती है कि…
    रोका कहार गाड़ी रोका, गाँव के बाहर खड़ा होखा, एक बार मुँहवा निरेख लेवे दा, निरेख लेवे दा, नजर भर मजनुआ के देख लेवे दा…’
    इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह सांग गाते हुए मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा था। इस गाने का वीडियो देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है। इस गाने को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है, इसके लिए दिल से थैंक्यू। साथ ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर सर को भी धन्यवाद, जो मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका देते हैं। उन्हें म्यूजिक की बहुत समझ है। मुझे खुशी है कि मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूँ।’
    वहीं एक्ट्रेस इशिता सिंह ने कहा कि ‘यह सांग शूट करने में मुझे बहुत मजा आया था। अब जब यह गाना रिलीज हुआ है तो इसका वीडियो देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इतना बेहतरीन गाना बनाने के रत्नाकर सर को दिल से धन्यवाद! इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद, ऐसे ही प्यार आशीर्वाद बनाये रखें।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘मजनुआ के देख लेबे दा’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिता सिंह ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर रौनक, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • मनोज लाल यादव ने कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ से जीता दिल

    मनोज लाल यादव ने कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ से जीता दिल

     

    भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। वह भी अपने निराले अंदाज में कोई गाना लेकर आते हैं तो उसे सुनते ही सबका मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसी कड़ी में सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव भोजपुरी कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ आक्या फिल्म्स के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में मनोज लाल यादव ने एक्ट्रेस पल्लवी सिंह के साथ शानदार परफॉर्मेंस से गर्दा उड़ा रहे हैं।
    बता दें कि सिंगर मनोज लाल यादव के सिंगिंग और एक्टिंग से सजा यह सांग बहुत ही मजेदार है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज व खास शैली में गाकर मनोज लाल यादव ने अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत लिया है। उनके आवाज के कायल उनके फैंस इस गाने पर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं इसके वीडियो में मनोज लाल ने अपने बेहतरीन ऐक्टिंग से धमाल मचा रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने येलो और ब्लैक कलर की साड़ी पहने कयामत ढा रही हैं। उनकी शानदार केमिस्ट्री देखते ही बन रहा है। यह गाना बार-बार देखने और सुनने लायक है। इस गाने का बोल भी बहुत सरल लिखा गया है, जोकि आसानी से हर किसी के जुबान पर आ जाता है।
    आक्या फिल्म्स प्रा.लि. प्रस्तुत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ गाने के निर्माता विश्वेश पांडेय हैं। इस गीत को मनोज लाल यादव की आवाज ने जादू चला दिया है। इस गीत को गीतकार एसके आनंद यादव ने लिखा है। वहीं इसे एसके आनंद यादव ने ही मधुर संगीत से इस गाने को सजाया है। म्यूजिक अरेंजर राहुल यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर व एडिटर पप्पू वर्मा हैं। कोरियोग्राफर घायल सिंह, रोबोट, डीओपी बृजेश यादव, रतन यादव, क्रिएटिव व डिजिटल हेड एसके आनंद यादव हैं।

  • गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

    भोजपुरिया दिलों पर राज कर रही सिंगर गोल्डी यादव और करोड़ों दिलों पर राज कर रही एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी जोड़ी जब जब एक साथ आती है फुल टू धमाल मचा देती है। सिंगर एक्ट्रेस की यह हिट जोड़ी एक बार फिर अपनी हिट जोड़ी जमाते हुए नया भोजपुरी लोकगीत ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ लेकर आई हैं, जोकि फुल इंटरटेनिंग है। यह म्यूजिकल वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को गोल्डी यादव अपने खास शैली में गाया है, जिसे आडियंस बहुत पसंद कर रही है। वहीं इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में गरदा उड़ा रही है और अपनी कातिल अदाओं से जादू चला रही हैं।
    इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति के रूखा व्यवहार बहुत नाराज है, क्योंकि वह दिन बाहर टाईमपास करता है और उसके साथ कम समय बिताता है। इस बात पर नाराज काजल त्रिपाठी उससे पूछते हुए कहती है कि…
    ‘मेहरी बनाके लाइला हमरा के घरवा, दिन भर रहातारा राजा बहरवा, पहिले जइसे नईखे अब फील राजा जी, बोला केकरा के देले बाड़ा दिल राजा जी…’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय ने लिखा है, जबकि संगीतकार गौतम तिवारी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • माही श्रीवास्तव ने नहीं मानी सास की तो आया ‘सासुजी के हार्ट अटैक’

    माही श्रीवास्तव ने नहीं मानी सास की तो आया ‘सासुजी के हार्ट अटैक’

    भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव का जलवा हरदम बरकार रहता है। वह अपनी फिल्मों और गानों में अपनी मनमोहक अदाकारी से सबका मन मोह लेती है। वहीं भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में आये गाने श्रोताओं को भाव विभोर कर देते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘सासुजी के हार्ट अटैक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस और सिंगर की केमिस्ट्री बड़ी कमाल की बन गई है। जोकि सुनने और देखने में बहुत मस्त लग रहा है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने स्काई ब्लू लहँगा ब्लाउज पहने और पिंक ओढ़नी में कयामत ढा रही हैं और अपने फैंस व आडियंस को दीवाना बना रही हैं।

    लिंकः https://youtu.be/oNde5dRLLfk?si=Uk8jWs6SpuE51vFZ

    यह लोकगीत बहू का सास के प्रति प्यार पर आधारित है। इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि बहू बनी माही श्रीवास्तव की सास उसकी बात नहीं मान रही है, जबकि वह अपने सास की हर वक्त ख्याल रखती है और खाने में परहेज पर ध्यान रखती है। उसकी सास अपने मन की करती रहती है। इस पर वह अपनी सास की परेशानी अपने पति को फोन पर बता रही है और दिल्ली से वापस घर आने को कह रही है। माही श्रीवास्तव फोन पर अपने पति से कहती है कि…
    ‘रोजे रोजे सासु जी सुनावतानी ताना, हमरा से दुनो बेरा बनी नाही खाना, रहेली खड़े लागेली लड़े, हाली से बैग धके बैक आ जाईं, अ गिरि जइहीं गोड़ में करेक आ जाई, सासु जी के हार्ट अटैक आ जाई, दिल्ली से पिया कम बैक आ जाईं, न त सासु जी के हार्ट अटैक आ जाई…’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘सासुजी के हार्ट अटैक’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में मनमोहक अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर योगेश, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • यूट्यूबर्स पर गाने के माध्यम से कटाक्ष ‘रिपोर्टर रानी’

    यूट्यूबर्स पर गाने के माध्यम से कटाक्ष ‘रिपोर्टर रानी’

    यूट्यूबर्स पर गाने के माध्यम से कटाक्ष ‘रिपोर्टर रानी’,

    डिजिटल क्रांति के दौर में यूट्यूबर्स की बाढ़ सी आ गई है. देश के किसी भी कोने मे आप चले जाए मोबाइल पत्रकार आपको दिख जायेंगे. इन्ही को गाने के रूप मे पिरो कर पेश किया है वाइट हिल भौकाल म्यूजिक चैनल ने. रिपोर्टर रानी नाम के इस गाने को गाया है देसी फोक स्टार सोनू राजभर और अर्चना राज ने. गाने को लिखा है देवानंद राजभर ने जबकि संगीत तैयार किया है दिलीप प्रजापति ने. रिपोर्टर रानी मे रिपोर्टर की भूमिका मे हैँ बनारस की जानी मानी मॉडल माया. गाने के वीडियो डायरेक्टर हैँ शिवम यादव. वाइट हिल भौकाल के चैनल हेड उदय भगत ने बताया की मनोरंजक गाने भोजपुरिया दर्शकों को देना चैनल का पहला उद्देश्य है. सोनू राजभर का गाना किसी ना किसी मुद्दे पर आधारित होता है जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैँ. इसके पहले भी सोनू राजभर का एक गाना चैनल पर रिलीज किया गाया था जिसमे गांव की महिला अपने पति से सिर्फ इसीलिए आई फ़ोन दिलाने की मांग करती है क्यूंकि उसके पडोसी महिला को उसके पति ने आई फोन गिफ्ट किया था. रिपोर्टर रानी का थीम एक यु ट्यूबर्स द्वारा एक सिंगर का इंटरव्यू लेना है. सिंगर किस तरह रिपोर्टर को अपनी हरकतो से परेशान करता है और रिपोर्टर किस तरह सिंगर से सवाल जवाब करती है यही इस गाना मे दिखाया गाया है. सिंगर सोनू राजभर ने बताया की उनका हर गाना सामजिक मुद्दे पर आधारित रहता है जो ग्रामीण परिवेश को दर्शाता है. रिपोर्टर रानी मे मॉडल माया ने अपने अभिनय से गाने को और मजेदार बना दिया है. उदय भगत ने बताया की सोनू राजभर का तीन और गाना जल्द ही चैनल पर रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें की पंजाब की बड़ी म्यूजिक और फ़िल्म निर्माण कंपनी वाइट हिल स्टूडियो ने भोजपुरी संगीत व फ़िल्म जगत मे वाइट हिल भौकाल नाम से प्रवेश किया है और उन्होंने उत्तरप्रदेश के बनारस और बिहार के पटना मे अपना कार्यालय बना कर स्थानीय प्रतिभाओ पर फोकस किया है. हर महीने एक दर्ज़न गाना देने वाली यह कंपनी जल्द ही फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र मे भी उतरेगी.

  • बंगलिनिया के बाद पाखी हेगड़े का गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ पृथ्वी तिवारी के साथ हुआ रिलीज

    बंगलिनिया के बाद पाखी हेगड़े का गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ पृथ्वी तिवारी के साथ हुआ रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का जब भी कोई गाना लेकर आती हैं तो वह धमाल मचा देता है। जब भी कुछ करती हैं वह काफी अलग करती हैं, जिसे हर कोई पसंद करता है। करोड़ो दिलों की धड़कन पाखी हेगड़े सुपर डुपर हिट गाना ‘बंगलिनिया’ की अपार सफलता के बाद नया भोजपुरी ‘करेजवा में गोली लागे’ एक्शन पावर स्टार पृथ्वी तिवारी के साथ लेकर आई हैं। इस म्यूजिक वीडियो को टेकमी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह सांग रिलीज के साथ ही खूब वायरल हो रहा है और देखते ही देखते इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने हुश्न और अदा का जलवा बिखेरते हुए पाखी हेगड़े एक्टर पृथ्वी तिवारी के साथ कमाल की केमेस्ट्री जमाया है। जो उनके फैंस और भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है।
    पाखी हेगड़े और पृथ्वी तिवारी के शानदार अभिनय से सजा यह भोजपुरी गाना ‘करेजवा में गोली लागे’ के निर्माता सोमित जेना हैं। इस गाने को सिंगर नेहा राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। इस गीत को गीतकार सुनील राजा ने लिखा है, जिसे संगीतकार अविचल साहनी ने मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी मुकेश, राहुल यादव (रॉक्सी), एडीटर आदी, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा, सहायक कोरियोग्राफर शनि यादव, वीडियो निर्देशक लक्की विश्वकर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन टीटीएफ प्रोडक्शंस ने किया है। प्रोडक्शन हेड आकाश विश्वकर्मा हैं।