मनोज लाल यादव ने होली से पहले ही मचाया होली का हुड़दंग, ‘होली में भईया मउगइले’ हुआ रिलीज

होली आने में जहां अभी बहुत दिन बाकी है तो वहीं पॉपुलर सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचा दिया है। जी हाँ! मनोज लाल यादव की खास शैली में गाया हुआ होली गीत ‘होली में भईया मउगइले’ केवाई स्टूडियो के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने से वे खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है। क्योंकि होली का महीना बड़ा मनभावन होता है, इसलिए मनोज लाल ने अपने फैंस और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए इस साल का अपना पहला होली गीत लेकर आए हैं। इस होली गीत के वीडियो में कलाकारों की एक पूरी फौज देखने को मिल रही है। गाने में मनोज लाल यादव के साथ प्रकाश चाचा, रौशन सिंह, गोलू सिंह, यादव राज, शुभम जैकर, विवेक साजन, सौरभ सिंह रसगुल्ला, पप्पू वर्मा, एसके आनंद, सुमित त्रिपाठी, प्रकाश आदि कलाकारों ने जमकर मस्ती धमाल मचाया है। जिससे ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट हो रहा है।
केवाई स्टूडियो प्रस्तुत ‘होली में भईया मउगइले’ गाने के निर्माता एम यादव हैं। इस गीत को मनोज लाल यादव की आवाज ने जादू चला दिया है। इस गीत को गीतकार यादव राज ने लिखा है। वहीं इसे संगीतकार रौशन सिंह ने ही मधुर संगीत से इस गाने को सजाया है। वीडियो डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, एडिटर पप्पू वर्मा, डीओपी गौरव हैं। कॉन्सेप्ट समर मोदी, विशेष धन्यवाद विवेक कुमार साजन का है। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *