आज का इतिहास

आज का इतिहास

22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :–

काहिरा पर तुर्की ने 1517 में कब्जा किया।
बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच 1673 में डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
दक्षिणी सीरिया में 1837 में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर 1905 में गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए।
रैमसे मैकडोनाल्ड 1924 में ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए 1963 में राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना 1965 में शुरू हुआ।
अपोलो 5 ने 1968 में पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
बोइंग 747 की 1970 में लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
इस्तानबुल की पूरी आबादी को 1972 में 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1973 को गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले तहत महिलाओं गर्भवती होने के बाद 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
नाइजीरिया मे 1973 में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु।
1992 में डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी।
कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने 1996 में पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।

22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति :-
स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का 1892 में जन्म।
रूसी फ़िल्म निर्देशक सेर्गे मिखाइलोविच आइसेन्स्टाइन (Sergei Eisenstein ) का 1898 में जन्म।
हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का 1934 में जन्म।
भारतीय अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का 1972 में जन्म।
कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति टी. एम. कृष्णा का 1976 में जन्म।
असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का 1977 में जन्म।
बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का 1909 में जन्म।
त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री माणिक सरकार का 1949 में जन्म।

22 जनवरी को हुए निधन:–
1666 में मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
1901 में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ।
2014 में प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *