सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की हिट जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘लहँगा पियर पियर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है। यह गाना जीजा साली के प्यार भरे रिश्ते पर आधारित है, जिसे श्रोताओं का बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने के बोल सुनकर और वीडियो देखकर सबका मन झूम रहा है।
इस गाने को लेकर प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘यह गाना भोजपुरी कलर से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। छोटी साली का अपने जीजा से मनपसंद गिफ्ट लेकर आने की बात के विषय पर बनाया है। यह गाना बहुत ही बढ़िया बनाया गया है। इसे ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’
वहीं इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह गाना हर किसी को सुनने व देखने लायक है। इस गाने को करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘लहँगा पियर पियर’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Leave a Reply