अंजना सिंह और इश्तियाक शेख बंटी की भोजपुरी फिल्म ‘बिंदू’ ने रचा इतिहास

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह के शानदार अभिनय से सजी और जाने माने निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘बिंदू’ ने इतिहास रच दिया है। जी हाँ! सम्पूर्ण परिवारिक फ़िल्म ‘बिंदू’ फुल मूवी को यूट्यूब पर मात्र एक सप्ताह में 21 मिलियन व्यूज का मिले हैं, जोकि बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। यह फ़िल्म बीफोरयू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है।
गौरतलब है कि आईवीवाई प्रस्तुत हाइक्यू एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘बिंदू’ के मुख्य कलाकार – अंजना सिंह, जय यादव, ज्योति मिश्रा, श्वेता मोना, कंचन मिश्रा, जे नीलम, साहिल सिद्दीकी, सनी, आशीष यादव, संतोष श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म के निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल हैं। निर्देशक इश्तियाक़ शेख़ बंटी हैं। कांसेप्ट संदीप सिंह का है। कथा पटकथा व संवाद एस के चौहान ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी हैं। संकलन नागेंद्र यादव, छायांकन डी के शर्मा ने किया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, सोनू प्रीतम, आर्ट डायरेक्टर – संजय कुमार हैं। म्यूजिक, सॅटेलाइट और डिजिटल पार्टनर बीफोरयू भोजपुरी हैं।
फिल्म ‘बिंदू’ को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि ‘यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें एक महिला के संघर्ष और उसके साहस को दिखाया गया है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन गर्व का अनुभव रहा है। दर्शक इस फिल्म से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं और इस फ़िल्म के द्वारा दिया गया संदेश समाज तक पहुंच रहा है। ‘बिंदू’ फुल मूवी को मात्र एक सप्ताह में 21 मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने कहा कि ‘यह फिल्म केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश देने के उद्देश्य से बनाई गई है। हमने इसमें एक सशक्त महिला की कहानी को पेश किया है, जो अपने हक के लिए संघर्ष करती है। अंजना सिंह ने इस किरदार में जान डाल दी है। मुझे खुशी है कि यह फ़िल्म दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इतना सारा प्यार देने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए दिल से धन्यवाद देता हूँ।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *