मनोज लाल यादव ने कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ से जीता दिल

 

भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। वह भी अपने निराले अंदाज में कोई गाना लेकर आते हैं तो उसे सुनते ही सबका मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसी कड़ी में सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव भोजपुरी कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ आक्या फिल्म्स के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में मनोज लाल यादव ने एक्ट्रेस पल्लवी सिंह के साथ शानदार परफॉर्मेंस से गर्दा उड़ा रहे हैं।
बता दें कि सिंगर मनोज लाल यादव के सिंगिंग और एक्टिंग से सजा यह सांग बहुत ही मजेदार है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज व खास शैली में गाकर मनोज लाल यादव ने अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत लिया है। उनके आवाज के कायल उनके फैंस इस गाने पर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं इसके वीडियो में मनोज लाल ने अपने बेहतरीन ऐक्टिंग से धमाल मचा रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने येलो और ब्लैक कलर की साड़ी पहने कयामत ढा रही हैं। उनकी शानदार केमिस्ट्री देखते ही बन रहा है। यह गाना बार-बार देखने और सुनने लायक है। इस गाने का बोल भी बहुत सरल लिखा गया है, जोकि आसानी से हर किसी के जुबान पर आ जाता है।
आक्या फिल्म्स प्रा.लि. प्रस्तुत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ गाने के निर्माता विश्वेश पांडेय हैं। इस गीत को मनोज लाल यादव की आवाज ने जादू चला दिया है। इस गीत को गीतकार एसके आनंद यादव ने लिखा है। वहीं इसे एसके आनंद यादव ने ही मधुर संगीत से इस गाने को सजाया है। म्यूजिक अरेंजर राहुल यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर व एडिटर पप्पू वर्मा हैं। कोरियोग्राफर घायल सिंह, रोबोट, डीओपी बृजेश यादव, रतन यादव, क्रिएटिव व डिजिटल हेड एसके आनंद यादव हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *