Tag: #Entertainment#bhojpuri#song
-

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ 100 मिलियन व्यूज के साथ वायरल
भोजपुरी संगीत जगत की सुपरहिट जोड़ी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव ने एक साथ मिलकर एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी हिट जोड़ी में आया भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ीमाही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ 100 मिलियन व्यूज के साथ वायरल ने 4 महीने में यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। इतना ही नहीं इस गाने पर इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन रील भी बनाए जा चुके हैं। इतना बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हर किसी को अपना दीवाना बना रही है, तो वही सिंगर गोल्डी यादव अपनी मधुर आवाज का जादू हर किसी पर चला रही है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में माही का अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने में उनकी डांस एक्सप्रेसशन सभी कमाल का है। उसके ऊपर गोल्डी यादव की मधुर आवाज कानों में मिश्री की तरह घुल रही है। गाने में माही की एक एक अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। वो देसी लुक में फ्री डांस स्टाइल में कमर तोड़ डांस करके गरदा उड़ा रही हैं।
-

माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ की जोड़ी में होली गीत ‘व्हाइट लहंगा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़
खूबसूरती और मनमोहक अदायगी से माही श्रीवास्तव हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। वे प्रतिदिन कोई न कोई गानों के साथ सबसे मुखातिब होती रहती हैं। ऐसे में होली से पहले ही होली के रंग में सबको रँगने के लिए माही श्रीवास्तव बहुत ही प्यारा होली गीत ‘व्हाइट लहंगा’ लेकर आई हैं। जिसे पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ ने होली की मस्ती में डूबकर गाया है। माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ की जोड़ी में आया यह होली गीतव र्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह जीजा और साली की होली की मस्ती और होली के हुड़दंग से भरपूर है, जिसे देखकर हर किसी का मनोरंजन हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, वह अपनी मन मोहिनी स्वर से सबका दिल जीत रही हैं। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने व्हाइट कलर का लहँगा पहने कयामत ढा रही हैं। उनकी मोहिनी मुस्कान पर सब लट्टू हो रहे हैं।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘होली से पहले ही होली खेलने की शूटिंग करके बहुत मजा आया था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह होली गीत बहुत ही मजेदार है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘व्हाइट लहंगा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार शुभदायल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

मनोज लाल यादव ने कविता यादव संग मचाया होली का हुड़दंग, ‘के मोर रंगी जोबना’ हुआ रिलीज
मनोज लाल यादव ने कविता यादव संग मचाया होली का हुड़दंग, ‘के मोर रंगी जोबना’ हुआ रिलीज,
भोजपुरी सिनेमा के स्टार सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने एक बार फिर होली का हुड़दंग मचाने के लिए होली की मस्ती से भरपूर होली गाना लेकर आये हैं। इस बार मनोज लाल यादव पॉपुलर सिंगर कविता यादव के साथ जुगलबंदी जमाते हुए बहुत ही मजेदार होली गीत ‘के मोर रंगी जोबना’ अपने फैंस व आडियंस के बीच हाजिर हुए हैं। यह होली सांग अर्पित म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने से वे खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है। क्योंकि होली का महीना बड़ा मनभावन होता है, इसलिए मनोज लाल ने अपने फैंस और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रहे हैं। इस होली गीत से सभी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट हो रहा है।
यह होली गीत देवर भाभी की होली की मस्ती पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि किसी शादीशुदा औरत का पति परदेस गया हुआ है। अब वह सोच रही है कि इस साल की होली वह बिना पति के कैसे खेलेगी। कौन उसे रंग लगाएगा। यही सब बातें वह अपने देवर से कह रही है। इस वीडियो का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है। इस गाने को देखने से ही हर कोई होली के रंग से सराबोर होता नजर आ रहा है।
अर्पित म्यूजिक वर्ल्ड प्रस्तुत होली सांग ‘के मोर रंगी जोबना’ के निर्माता चन्द्र कुमार (बबलू यादव) हैं। इस गीत को मनोज लाल यादव की अपनी मधुर आवाज से जादू चला दिया है। उनका साथ पॉपुलर सिंगर कविता यादव ने दिया है। उनको जुगलबंदी सुनकर हर कोई होली के खुमार में सराबोर हो रहा है। इस गीत को गीतकार राजेश यादव ने लिखा है। वहीं संगीतकार रौशन खरवार ने मधुर संगीत से इस गाने को सजाया है। वीडियो डायरेक्टर राजेन्द्र यादव हैं। सहयोग मोनू यादव, पप्पू यादव, आशीर्वाद दबंग ठेकेदार नथुनी यादव का है। -

दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत ‘नासा जनि लहंगवा जीजा’ गोल्डी यादव की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत ‘नासा जनि लहंगवा जीजा’ गोल्डी यादव की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,
भोजपुरी सिने वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री करके सबकी निगाहें अपनी ओर खींचने वाली बंगाली ब्यूटी बाला दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत ‘नासा जनि लहंगवा जीजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। इस होली गीत को पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है और होली से पहले ही होली का खुमार से सबको भावविभोर कर रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया और बांग्ला फ़िल्म जगत से भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख करने वाली अदाकारा दिया मुखर्जी बला की खूबसूरती के साथ मनमोहक अदायगी से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही है। ऐसे में दिया मुखर्जी अपने पहले भोजपुरी होली गीत में अपनी अदा से सबको दीवाना बना रही हैं। पिंक लहँगा चोली पहने वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं और साथ ही होली का हुड़दंग मचा रही हैं।
जीजा-साली की नोकझोंक और शरारत पर आधारित यह होली सांग ‘नासा जनि लहंगवा जीजा’ बहुत ही मजेदार बनाया गया है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस होली गीत को लेकर दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मेरा फर्स्ट भोजपुरी होली सांग रिलीज हुआ है, इसके लिए मैं बहुत लकी हूँ, जो इतना बेस्ट सांग में काम करने का मुझे मौका मिला। यह सांग बहुत ही मजेदार है, जो हर किसी को पसंद आ रहा है। मैं अपने फैंस आडियंस से कहना चाहती हूँ कि आप सब इस सांग को बार बार देखें, शेयर, कमेंट्स भी करें और मुझे अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दें। मुझे बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म देने के लिए रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘नासा जनि लहंगवा जीजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। जिसके सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कमर तोड़ डांस किया है। इस गाने के गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है और संगीतकार साजन मिश्रा ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल तथा कोरियोग्राफर सैंडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ का होली गीत ‘लहंगवा कइला लाल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी फिल्म जगत की सनसनीखेज खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी और पॉपुलर सिंगर करिश्मा कक्कड़ का एक साथ पहला होली सांग ‘लहंगवा कइला लाल’ आडियंस के बीच आ गया है। होली के हुड़दंड से भरपूर यह होली गीत का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने बिग लेबल पर किया है। काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ की शानदार जोड़ी में आया यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। होली से पहले ही होली का लुत्फ उठाते हुए एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी सबका दिल चुरा रही हैं और अपनी मोहक अदाओं से कयामत ढा रही हैं।
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘इस साल का मेरा फर्स्ट होली सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गया है। इस गाने की शूटिंग और मेकिंग कमाल का किया है। इस गाने में काम करके बहुत ही बहुत मजा आया था। इस सांग की बेस्ट मेकिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद! इस गाने को पसंद करने के लिए आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं!’सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि ‘जब जब मेरा गाया हुआ गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आता है तो फुल टू धमाल मचाने वाला होता है। बहुत अच्छा होली सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस होली गीत ‘लहंगवा कइला लाल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

शिवानी सिंह और स्नेहा बकली का होली गीत ‘डाली रंगवा हँसा तारा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह और भोजपुरी सिने जगत की में धमाल मचा रही खूबसूरत बंगाली बाला एक्ट्रेस स्नेहा बकली की शानदार जोड़ी में नया होली गीत ‘डाली रंगवा हँसा तारा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचाने आया यह होली गीत बहुत ही मनमोहक बनाया गया है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में शिवानी सिंह ने गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने अपनी कातिल अदाओं से सबके दिलों में होली से पहले ही फगुआ का खुमार भर रही हैं और सबको दीवाना बना रही हैं। यह होली सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से मेरा पहला होली सांग रिलीज हुआ है। इस गाने को सब लोग भर भर के प्यार आशीर्वाद दीजिए। मेरे लाइफ का यह सबसे बेस्ट होली गीत है। इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत प्यारा है और इसकी शूटिंग करके बहुत ही बहुत मजा आया था। इतना बढ़िया गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस होली गीत ‘डाली रंगवा हँसा तारा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज माही श्रीवास्तव के 14 गाने इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में
भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी मील का पत्थर साबित करते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम तक ले जाने का प्रयास कर रही है।
इस कंपनी के द्वारा रिलीज हुए कई गाने आज की तारीख में मिलियन व्यूज के साथ मिलियन क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं। वहीं म्यूजिक कंपनी से रिलीज गानों में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज सभी 14 गानों में माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है, जो इस समय इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में छाए हुए हैं। माही श्रीवास्तव ने उन सभी गानों में अपने अदायगी एवं डांस के बलबूते पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। इन सभी गानों को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। उन सभी गानों में माही श्रीवास्तव ने अलग अलग सिंगर की आवाज पर अपने अदा का जादू चलाया है।
माही श्रीवास्तव के इन ट्रेडिंग गानों में ‘काला साड़ी’ को सिंगर शिल्पी राज, ‘पिया काला साड़ी’ को सिंगर गोल्डी यादव, ‘फस जाइब दोसरा से’ सिंगर शिवानी सिंह, ‘ननदो हम त झार के चलब’ सिंगर खुशबू तिवारी केटी, ‘सइयां से जरूरत’ सिंगर कल्पना पाटोवारी, ‘दिलवा में समा गईला’ सिंगर प्रियंका सिंह, ‘जान मारे हँस के तकलका’ सिंगर खुशी कक्कड़, ‘सवतिया प मरे लगला’ सिंगर शिल्पी राज, ‘टोना लागो ना’ सिंगर प्रियंका सिंह, ‘प्यार में जाओ या भाड़ में जाओ’ सिंगर खुशबू तिवारी केटी, ‘डार्लिंग कहेले’ सिंगर गोल्डी यादव, ‘रसभरी’ सिंगर प्रियंका सिंह, ‘लाग जाला मरचा पिया’, सिंगर गोल्डी यादव, ‘दूल्हा देहाती चाही’ सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। सभी सिंगरों ने ट्रेंडिंग चौदह गानों को अपनी-अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इन सभी गानों के प्रचारक ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं।
एक साथ चौदह गानों का इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में आने पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि मेरे जितने गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से आये हैं, सब मिलियन क्लब में शामिल हुए हैं। साथ ही साथ ऑडियंस के बीच धूम मचा रहे हैं, जोकि इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं!’वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘इंस्टाग्राम पर इन सभी गानों पर कई क्रिएटर रील बना रहे हैं, जिसे देखकर हमें खुशी हो रही है कि लोगों का रुझान भोजपुरी सांग्स कि तरफ भी है। इससे हमें और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। मैं सभी श्रोतागण को धन्यवाद देता हूँ, जो मेरे गानों को पसंद करते हैं, अपना प्यार देते हैं और हमें प्रोत्साहित करते हैं।’
-

रागिनी विश्वकर्मा ने किया अपनी सास से झगड़ा, ‘सास बहू का झगड़ा’ का वीडियो हुआ ऑउट
भोजपुरी की लोक गायिका रागिनी विश्वकर्मा अपनी बुलंद आवाज और क्यूट स्माइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी मोहिनी मुस्कान और सुरीली आवाज पर संगीत प्रेमी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। ऐसे में रागिनी विश्वकर्मा सिंगिंग के साथ ही साथ एक्टिंग भी करने लगी हैं। सास बहू के झगड़ा पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘सास बहू का झगड़ा’ लेकर ऑडियंस के बीच आई हैं। यह गाना अनुराग म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का ऑडियो सांग रागिनी विश्वकर्मा और फेमस सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। उनकी मधुर आवाज में यह गाना सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। वहीं इस गाने के वीडियो में रागिनी विश्वकर्मा और भोजपुरी की फिल्मों की पापुलर एक्ट्रेस रिंकू यादव आयुषी सास-बहू के रूप में फुल टू धमाल मचा रही हैं। सास बहू की उनकी केमिस्ट्री ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है।
इस गाने को गीतकार छोटू यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार डीपी यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। कलाकार रिंकू यादव आयुषी और रागिनी विश्वकर्मा हैं। एडीटर इन्द्रेश मौर्य, कोरियोग्राफर रोशन यादव, डीओपी रतन यादव हैं।
इस गाने को लेकर रागनी विश्वकर्मा ने कहा कि ‘मेरा सौभाग्य है कि जिन्हें मैं फिल्मों में खेसारी लाल यादव जी की मां तो कभी पवन सिंह जी की मां के रूप में देखा करती थी। उनके साथ मुझे एक्टिंग करने का मौका मिला और रिंकू मैडम से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। साथ ही मेरी और अंतरा सिंह प्रियंका जी की आवाज में पहली बार कोई गाना आया है। प्रियंका जी को साथ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस का दिल से धन्यवाद देती हूं।’ -

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का नया गाना ‘जहर बोलिया बोलल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव अपने फैंस और ऑडियंस के बीच एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के साथ बहुत ही मजेदार भोजपुरी गाना ‘जहर बोलिया बोलल’ लेकर गई हैं। यह भोजपुरी गाना बहुत मजेदार है जो निकम्मे पति और कामकाजी पत्नी पर आधारित है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में खास अंदाज में गाया है, जिससे लग रहा है कि रीयल में उसका पति ऐसे ही है। वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी पत्नी के भूमिका में एकदम रीयल वाइफ नजर आ रही है। इस गाने की मेकिंग और बोल देख सुनकर बहुत आनंद आ रहा है।
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ऐसा गाना मुझे बहुत कम गाने मिलता है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ही एकमात्र म्यूजिक कंपनी है, जो भोजपुरी के रीति रिवाज और घर परिवार से जुड़े विषय पर गाने बनाती है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।’
गाने के बारे में काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘एक बार फिर मुझे बहुत ही बढ़िया गाना में परफॉर्म करने का मौका मिला है। यह सांग बहुत ही मजेदार है जो हर किसी को पसंद आने वाला है। आजकल ऐसे गाने बहुत कम बनते हैं, तो मैं अपने फैंस आडियंस से कहना चाहती हूँ कि आप सब इस सांग को जरूर देखें और शेयर, कमेंट्स भी करें।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘जहर बोलिया बोलल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। जिसके सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमर तोड़ डांस किया है। इस गाने के गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

गोल्डी यादव, स्नेहा बकली और दिया मुखर्जी का बिग ब्लॉस्ट सांग ‘धक धक करेला जियरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
बला की खूबसूरत दो बंगाली बाला एक साथ भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ गई हैं। वे दोनों एक्ट्रेस एक साथ बिजली गिराते हुए भोजपुरी का बिग ब्लॉस्ट सांग ‘धक धक करेला जियरवा’ लेकर आई हैं, जिसमें अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाकारी से हर किसी पर चक्कू छुरियां चला रही हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जो दोनों अदाकारा की आवाज पर फिट बैठ रही है। इस गाने से एक बार फिर गोल्डी यादव ने अपनी मन मोहिनी स्वर से सबका दिल जीत लिया है। यह सांग देखने और सुनने पर मन मयूर झूम उठता है और बार बार देखने और सुनने मन करता है।
इस गाने को लेकर स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह सांग करके मुझे बहुत मजा आया है। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब मस्ती किया है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वहीं दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मेरा लक बहुत अच्छा है, जोकि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ने का मौका मिला। रत्नाकर कुमार सर बहुत अच्छे अच्छे सांग बनाते हैं। इस बिग ब्लॉस्ट सांग में काम करके मुझे एक नया अनुभव मिला है। यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘धक धक करेला जियरवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी और स्नेहा बकली ने शानदार अदायगी करके वेस्टर्न लुक में बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।









