माही श्रीवास्तव ने नहीं मानी सास की तो आया ‘सासुजी के हार्ट अटैक’

भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव का जलवा हरदम बरकार रहता है। वह अपनी फिल्मों और गानों में अपनी मनमोहक अदाकारी से सबका मन मोह लेती है। वहीं भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में आये गाने श्रोताओं को भाव विभोर कर देते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘सासुजी के हार्ट अटैक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस और सिंगर की केमिस्ट्री बड़ी कमाल की बन गई है। जोकि सुनने और देखने में बहुत मस्त लग रहा है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने स्काई ब्लू लहँगा ब्लाउज पहने और पिंक ओढ़नी में कयामत ढा रही हैं और अपने फैंस व आडियंस को दीवाना बना रही हैं।

लिंकः https://youtu.be/oNde5dRLLfk?si=Uk8jWs6SpuE51vFZ

यह लोकगीत बहू का सास के प्रति प्यार पर आधारित है। इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि बहू बनी माही श्रीवास्तव की सास उसकी बात नहीं मान रही है, जबकि वह अपने सास की हर वक्त ख्याल रखती है और खाने में परहेज पर ध्यान रखती है। उसकी सास अपने मन की करती रहती है। इस पर वह अपनी सास की परेशानी अपने पति को फोन पर बता रही है और दिल्ली से वापस घर आने को कह रही है। माही श्रीवास्तव फोन पर अपने पति से कहती है कि…
‘रोजे रोजे सासु जी सुनावतानी ताना, हमरा से दुनो बेरा बनी नाही खाना, रहेली खड़े लागेली लड़े, हाली से बैग धके बैक आ जाईं, अ गिरि जइहीं गोड़ में करेक आ जाई, सासु जी के हार्ट अटैक आ जाई, दिल्ली से पिया कम बैक आ जाईं, न त सासु जी के हार्ट अटैक आ जाई…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘सासुजी के हार्ट अटैक’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में मनमोहक अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर योगेश, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts